Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»स्वास्थ्य»डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं आम, बस रखें कुछ बातों का ध्यान
    स्वास्थ्य

    डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं आम, बस रखें कुछ बातों का ध्यान

    Team JoharBy Team JoharJuly 15, 2025Updated:July 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : आम हर किसी की पसंद होता है। इसे फलों का राजा भी कहा जाता है। स्वाद और पोषण से भरपूर यह फल आमतौर पर हर घर में जरूर खाया जाता है। लेकिन डायबिटीज के मरीज अक्सर इस स्वादिष्ट फल से दूरी बना लेते हैं, क्योंकि इसमें नैचुरल शुगर की मात्रा अधिक होती है।

    क्या डायबिटीज मरीज आम खा सकते हैं?

    इस सवाल का जवाब है – हां, लेकिन सीमित मात्रा में। विशेषज्ञों के मुताबिक, आम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) 51-56 होता है, जो मध्यम श्रेणी में आता है। यानी, अगर संतुलित मात्रा में खाया जाए, तो आम डायबिटीज मरीजों के लिए नुकसानदायक नहीं होता।

    कितनी मात्रा में खाएं आम?

    अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन (ADA) के अनुसार, डायबिटीज मरीज एक दिन में आधा कप या लगभग 100 ग्राम आम खा सकते हैं। यानी एक मध्यम आकार का आम सेवन किया जा सकता है। साथ ही, आम के साथ डेयरी प्रोडक्ट्स और स्टार्चयुक्त चीजों से परहेज करें और ब्लड शुगर लेवल पर नजर रखें।

    आम में छिपा है सेहत का खजाना

    NIH के अनुसार, आम में भरपूर मात्रा में विटामिन C, A, फाइबर, फोलेट, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने, और त्वचा व आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद है।

    डायबिटीज मरीजों को कैसे मिल सकता है फायदा?

    आम में मौजूद फाइबर पाचन को धीमा करता है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता। इसमें मौजूद क्वेरसेटिन और मैंगिफेरिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट सूजन और दीर्घकालिक बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

    आम खाने का सही समय और तरीका

    • दिन में खाएं, खासकर नाश्ते में या दोपहर के वक्त
    • 2/3 कप से ज्यादा न खाएं
    • खाने से पहले चिया सीड्स वाला पानी या मुट्ठी भर बादाम लें
    • ज्यादा मीठी चीज़ें और प्रोसेस्ड फूड से दिन भर बचें
    • खूब पानी पिएं और दवाएं समय पर लें

    कौन से आम हैं बेहतर विकल्प?

    अल्फांसो और केसर जैसे आमों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए इन्हें प्राथमिकता दें।

    याद रखें: आम स्वादिष्ट जरूर है, लेकिन यह पूरा भोजन नहीं है। इसे संतुलित आहार का हिस्सा बनाकर ही खाएं। और सबसे जरूरी बात – अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

    Also Read : महिला डाकपाल की संदिग्ध मौ’त, फंदे पर लटकी मिली ला’श

    Glycemic Index Mango for Diabetes आम और ब्लड शुगर डायबिटीज और आम डायबिटीज न्यूज़ फलों का राजा मधुमेह आहार समर डाइट हेल्दी डाइट टिप्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहिला डाकपाल की संदिग्ध मौ’त, फंदे पर लटकी मिली ला’श
    Next Article तेज बारिश में कच्चा मकान गिरा, मलबे में दबकर अधेड़ की मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर में मलेरिया से मौत के बाद सरकार अलर्ट, सभी जिलों के डीसी को मिले कड़े निर्देश

    July 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    नौतपा में सेहत का रखें खास ख्याल, डाइट में जोड़ें ये कूलिंग फूड्स

    May 26, 2026
    झारखंड

    झारखंड के स्लम इलाकों में मिलेगा मुफ्त इलाज, 18 करोड़ से खुलेंगे 140 मदर टेरेसा हेल्थ क्लीनिक

    April 29, 2026
    Latest Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर रार :  अखिलेश ने भेजा मानहानि का नोटिस, निशिकांत बोले- विक्स की गोली खाओ

    July 7, 2026

    दुबई के लूलू मॉल में धूम मचा रहा झारखंड का ‘आम्रपाली’ आम

    July 7, 2026

    नितिन नबीन के स्वागत में ‘हनुमान डांस’ पर ब’वाल, भड़की VHP ने बीजेपी पर बोला ह’मला

    July 7, 2026

    पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए HC पहुंचे अभिषेक,क्या होता है ये ?

    July 7, 2026

    ‘सतलज’ विवाद गहराया : केंद्र ने बनाई हाई-लेवल इंटर-डिपार्टमेंटल कमेटी, ZEE5 से हटाई गई फिल्म की होगी जांच

    July 7, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.