Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»गांगुली को पछाड़ धोनी बने भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तान
    खेल-सिनेमा

    गांगुली को पछाड़ धोनी बने भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तान

    Team JoharBy Team JoharJuly 14, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Deak

    नयी दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पूर्व कप्तान औऱ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली को एक सर्वे में मामूली अंतर से पछाड़कर भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तान चुने गए हैं।

    गांगुली और धोनी दोनों ही भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक रहे हैं और दोनों के ही नेतृत्व में भारतीय टीम ने कई बार यादगार जीत हासिल की है। गांगुली की कप्तानी में जहां भारतीय टीम 2003 में विश्वकप की उपविजेता बनी थी जबकि धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने 2011 में विश्वकप का खिताब जीता था। धोनी के नेतृत्व में भारतीय टीम ने 2007 टी-20 विश्वकप और 2013 में चैंपियंस ट्राफी का खिताब भी जीता था।

    गांगुली और धोनी के बीच स्टार स्पोर्ट्स ने आठ वर्ग में सर्वे किया और हर वर्ग का औसत निकाला गया। गांगुली ने विदेशी जमीन पर कप्तानी, टीम पर कप्तानी का परिवर्तनकारी प्रभाव, अगले कप्तान को सफल टीम सौंपना और ओवरऑल प्रभाव वर्ग में धोनी को पछाड़ा जबकि धोनी घर में कप्तानी, वनडे कप्तानी, खिताब जीतना और टीम के कप्तान के रुप में बल्लेबाज के तौर पर खेलना जैसे वर्ग में गांगुली से आगे रहे।

    ग्रीम स्मिथ, कुमार संगकारा, गौतम गंभीर, इरफान पठान और कृष्णामाचारी श्रीकांत जैसे दिग्गज क्रिकेटरों ने इस सर्वे में भाग लिया। दुनियाभर से खिलाड़ियों, लेखक और प्रसारकों की जूरी ने आठ वर्ग में हर एक खिलाड़ी को 10 में से अंक दिए।

    Latest news ms dhoni Online news Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ में मिले 14 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज, संक्रमण से राज्य में और 4 लोगों की मौत
    Next Article झारखंड : 18 आईएएस अधिकारियों का तबादला, छवि रंजन बने रांची के नये डीसी

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.