Johar Live Desk : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर के बाद बड़ी त्रासदी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह बारामती हवाई पट्टी पर लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश हो गया, जिसमें डिप्टी सीएम अजित पवार समेत 6 लोगों की मौत हो गई है।
हादसे का विवरण
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान बारामती एयरपोर्ट के पास लैंडिंग की कोशिश के दौरान क्रैश हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होते ही धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया।
प्रतिक्रिया और राहत कार्य
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपात सेवाओं की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। हालांकि, इस हादसे में सभी सवारों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
बारामती में क्रैश लैंडिंग | महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, 2 और लोगों (1 PSO और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू (PIC+FO) सदस्यों के साथ विमान में सवार थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान में सवार कोई भी व्यक्ति इस दुर्घटना में जीवित नहीं बचा है: DGCA (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल… pic.twitter.com/OOtoCq3Zfu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2026
चुनाव प्रचार था कार्यक्रम
बताया जा रहा है कि अजित पवार आज जिला परिषद चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे। उन्हें वहाँ एक जनसभा को संबोधित करना था। इसी दौरान विमान दुर्घटना का शिकार हो गया।
Also Read : BREAKING : महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का विमान क्रैश
Also Read : पटना में आज मेट्रो सेवा बंद, तकनीकी कार्यों के कारण संचालन स्थगित
Also Read : विदेशों में काम कर रहे झारखंडियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम हेमंत सोरेन
Also Read : चंदवा थाना परिसर में थानेदार के निजी खानसामा की फं’दे पर लटकी मिली ला’श, पुलिस जुटी जांच में

