Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»विदेशों में काम कर रहे झारखंडियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम हेमंत सोरेन
    जोहार ब्रेकिंग

    विदेशों में काम कर रहे झारखंडियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम हेमंत सोरेन

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 27, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हेमंत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    London/Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने लंदन दौरे के दौरान यूनाइटेड किंगडम में रोजगार कर रहे झारखंड-मूल के लोगों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। इस दौरान नर्स, केयरगिवर्स, घरेलू कर्मी और सेवा क्षेत्र से जुड़े कई लोग मौजूद रहे। बैठक के दौरान कामगारों ने विदेशों में काम करने से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि बेहतर रोजगार के अवसर मिलने के साथ-साथ भाषा, रहन-सहन, काम के घंटे और कानूनी प्रक्रियाओं को लेकर कई कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ता है। कामगारों ने कहा कि वे वर्षों से यूके में रह रहे हैं, लेकिन झारखंड से उनका भावनात्मक और सांस्कृतिक जुड़ाव आज भी बना हुआ है। राज्य की भाषा, परंपरा और त्योहारों से वे लगातार जुड़े रहते हैं।

    मुख्यमंत्री ने उनकी बातें ध्यान से सुनीं और कहा कि केंद्र सरकार द्वारा विदेशों में काम करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए बनाए गए कानूनों और प्रावधानों का झारखंड सरकार अध्ययन करेगी। इसका उद्देश्य यह है कि विदेशों में काम कर रहे झारखंड-मूल के लोगों को भी सुरक्षा और अधिकार मिल सकें। सीएम सोरेन ने इस संबंध में भारत के राजदूत से भी बातचीत की और यूके में कार्यरत झारखंडी कामगारों के कल्याण को लेकर सहयोग का आग्रह किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार विदेशों में कार्यरत अपने नागरिकों की गरिमा, सुरक्षा और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि विदेशों में रोजगार सम्मानजनक और सुरक्षित होना चाहिए। उन्होंने नर्सों, केयरगिवर्स और अर्ध-कुशल कामगारों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ये लोग विदेशों में झारखंड की पहचान को मजबूत कर रहे हैं।

    इस अवसर पर रेनू लाकड़ा, अंजू लाकड़ा, सिस्टर ज्योति, फुलकारी एक्का, मार्था टोप्पो, मैरी खाखा, कॉसमोस कुजूर, तारा तिर्की, सरोज टोप्पो, प्लेसिडियस टोप्पो, एलिज़ाबेथ कुजूर, विजय कुजूर और जैसिंटा कुजूर उपस्थित थे।

    Also Read : पलामू में अवैध मोबाइल फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामान के साथ दो धराये

    The safety of Jharkhand residents working abroad is our top priority: Hemant Soren विदेशों में काम कर रहे झारखंडियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : हेमंत सोरेन हेमंत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में अवैध मोबाइल फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामान के साथ दो धराये
    Next Article चंदवा थाना परिसर में थानेदार के निजी खानसामा की फं’दे पर लटकी मिली ला’श, पुलिस जुटी जांच में

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-3: जंगल के मालिक को आज तक है एक इंच वनपट्टे का इंतजार, कहानी आदिम जनजाति परहिया की

    October 6, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-3: जंगल के मालिक को आज तक है एक इंच वनपट्टे का इंतजार, कहानी आदिम जनजाति परहिया की

    October 6, 2026

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.