Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»‘दंगल’ फेम सुहानी भटनागर का निधन, बबीता फोगाट के बचपन का निभाया था किरदार
    ट्रेंडिंग

    ‘दंगल’ फेम सुहानी भटनागर का निधन, बबीता फोगाट के बचपन का निभाया था किरदार

    Team JoharBy Team JoharFebruary 17, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई : बॉलीवुड गलियारों से शॉकिंग खबर सामने आ रही है. आमिर खान की दंगल फिल्म से चर्चा में आई जूनियर बबीता फोगाट का रोल करने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट सुहानी भटनागर ने महज 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. सुहानी के निधन की खबर से फैंस में शोक की लहर है. बताते चले सुहानी भटनागर ने दंगल फिल्म में आमिर खान की छोटी बेटी जूनियर बबीता फोगाट का किरदार निभाया था.

    बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले सुहानी का एक्सीडेंट हुआ था जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ. इलाज के दौरान उन्होंने मेडिसिन ली उससे उनके शरीर को काफी नुकसान हुआ था. धीरे-धीरे उनके शरीर में तरल पदार्थ जमना शुरू हो गया और समस्या बढ़ती गई. इस वजह से शरीर में पानी भरने लगा. काफी समय से सुहानी दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थी जहां उन्होंने 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. सुहानी का अंतिम संस्कार फरीदाबाद के सेक्टर 15 अजरौंदा शमशान घाट पर किया जाएगा.

    सुहानी भटनागर दंगल फिल्म से चर्चा में आई थी दरअसल उन्होंने इस फिल्म में आमिर खान की छोटी बेटी यानी जूनियर बबीता फोगाट का रोल प्ले किया था. उनके छोटे से रोल को खूब पसंद किया गया. फिल्म के बाद उन्होंने कई टीवी ऐड भी किए थे और उनके पास फिल्मों के भी ऑफर आने लगे, लेकिन उन्होंने कुछ दिनों के लिए एक्टिंग को दूर रखा और अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाया. हालांकि एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि वह जल्द ही फिल्में लौटना चाहेंगी. सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर सुहानी 2021 से एक्टिव नहीं थीं. फिलहाल 19 वर्ष की छोटी सी उम्र में निधन से सभी हैरान है.

    इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु के पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 9 की मौत, 6 घायल

    'Dangal' ‘दंगल’ City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Suhani Bhatnagar Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सुहानी भटनागर स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतमिलनाडु के पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 9 की मौत, 6 घायल
    Next Article IND vs ENG: 319 रन पर सिमटी इंग्लैंड की पारी, भारत 233 रन से आगे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ‘मन की बात से नहीं, रोजगार से बनेगी बात’, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बीजेपी पर साधा निशाना

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड छात्र प्रदर्शन : विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर CM का बड़ा बयान, बोले- छात्रों से बात करने के लिए तैयार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    National Handloom Day 2026 : बनारसी से तसर तक, जानिए क्यों भारत की असली पहचान है हथकरघा

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.