Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर : रेलवे ने नहीं दी जमीन, निर्माण कार्य रुका
    बिहार

    दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर : रेलवे ने नहीं दी जमीन, निर्माण कार्य रुका

    Team JoharBy Team JoharJanuary 15, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रेलवे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : दानापुर से सटे बिहटा तक बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण में एक बड़ी बाधा आ गई है. रेलवे द्वारा जमीन उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण इस परियोजना का कार्य रुक गया है. जानकारी के मुताबिक, दानापुर स्टेशन के पास रेलवे से 14.383 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है, जिसका मुआवजा राज्य सरकार ने चुका दिया है. हालांकि, निर्माण एजेंसी का कहना है कि 28 मीटर चौड़ी जमीन का अधिग्रहण किया गया है, लेकिन तात्कालिक तौर पर पिलर निर्माण के लिए सिर्फ 12 मीटर जमीन की मांग की जा रही है, जो अभी तक नहीं मिल पाई है.

    निर्माण एजेंसी के मुताबिक, इस परियोजना में रेलवे की जमीन पर 37 पिलर का निर्माण किया जाना है, जिनमें से 20 पिलरों का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन शेष पिलरों का निर्माण नहीं हो पा रहा है क्योंकि जमीन की कमी हो गई है.

    इस बीच, अन्य स्थानों पर बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण तेज़ी से चल रहा है. रेलवे सूत्रों के अनुसार, इन जगहों पर रेलवे के कई कार्यालय स्थित हैं, जिनको अन्य स्थानों पर स्थानांतरित करने के बाद एजेंसी को भूमि दे दी जाएगी.

    बिहटा एलिवेटेड परियोजना में कुल 19.58 किलोमीटर लंबा फोरलेन एलिवेटेड पुल बनने की योजना है. इसके अतिरिक्त, बिहटा क्षेत्र में 3.92 किलोमीटर लंबी सड़क और दानापुर के समीप पुल को जोड़ने के लिए 1.58 किलोमीटर लंबा रैंप बनाने का भी प्रस्ताव है. परियोजना के तहत प्रमुख स्थानों से एलिवेटेड कॉरिडोर को जोड़ने के लिए एप्रोच रोड और कन्हौली के पास एयरपोर्ट के सामने एक टनल का निर्माण भी किया जाएगा.

    संबंधित अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही भूमि की समस्या हल हो जाने के बाद निर्माण कार्य को फिर से गति दी जाएगी, जिससे इस महत्वपूर्ण परियोजना को समय पर पूरा किया जा सके.

    Also Read : दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल गिरफ्तार! जानें क्या है पूरा मामला

    Also Read : झारखंड के 9 जिलों में बदलने वाला है मौसम, फिर 4 दिन जानें कैसा रहेगा तापमान

    Airport Approach Road Bihar Bihta Bihta Airport Compensation construction agency Construction work Danapur Danapur Station development Elevated Corridor Four-lane Bridge Infrastructure Land Acquisition Land Issue patna pillar construction Project Railway Railway Offices road construction Tunnel इंफ्रास्ट्रक्चर एप्रोच रोड एयरपोर्ट एलिवेटेड कॉरिडोर जमीन अधिग्रहण टनल दानापुर दानापुर स्टेशन निर्माण एजेंसी निर्माण कार्य पटना परियोजना पिलर निर्माण फोरलेन पुल बिहटा बिहटा एयरपोर्ट बिहार भूमि समस्या मुआवजा रेलवे रेलवे कार्यालय विकास सड़क निर्माण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल गिरफ्तार! जानें क्या है पूरा मामला
    Next Article PM मोदी आज राष्ट्र को समर्पित करेंगे तीन INS युद्धपोत, नौसेना की बढ़ेगी ताकत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.