Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»दूसरे दिन भी रामलला के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़, सरकार ने की VVIPs से अगले 10 दिनों तक अयोध्या ना आने की अपील
    ट्रेंडिंग

    दूसरे दिन भी रामलला के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़, सरकार ने की VVIPs से अगले 10 दिनों तक अयोध्या ना आने की अपील

    Team JoharBy Team JoharJanuary 24, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अयोध्या : राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दूसरे दिन आज भी राम भक्तों में रामलला के दर्शन के लिए भारी उत्साह है. मंगला आरती के साथ ही दर्शन निरंतर जारी हैं. दरअसल, प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन मंगलवार को भारी भीड़ के मंदिर परिसर में घुसने से अव्यवस्था फैल गई थी. मुख्यमंत्री के साथ मंदिर में हुई अफसरों की बैठक में यह मामला उठा. इसके बाद यह तय हुआ कि मंदिर के बाहर से लंबी लाइन लगाकर दर्शन कराए जाएंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धैर्य के साथ दर्शन करने की अपील की. इसका असर बुधवार को दिखाई भी दिया. बुधवार को व्यवस्था के साथ दर्शन किए जा रहे हैं. हजारों लोगों के मंदिर परिसर में आ जाने के बाद भी दर्शन प्रक्रिया सुचारू रूप से बिना धक्के-मुक्के होती रही. लंबी-लंबी कतारें सुबह से ही दिखनी शुरू हो गईं.

    सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक दर्शन की अनुमति

    वहीं, एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि राम भक्तों को सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक दर्शन की अनुमति होगी.

    अगले 10 दिनों तक अयोध्या ना आने की अपील

    यूपी सरकार ने अयोध्या आने वाले अति विशिष्ट लोगों से एक अपील की है. सरकार की ओर से कहा गया कि अति विशिष्ट मेहमान (VVIPs) अभी 10 दिनों तक अयोध्या ना आएं. अगर आएं तो प्रशासन या श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट को बता कर ही आएं. ताकि, उन्हें बेहतर सुविधा मुहैया हो पाएं. अभी क्राउड बहुत ज्यादा है. ऐसे में अति विशिष्ट मेहमानों को 10 दिनों के लिए अयोध्या यात्रा का कार्यक्रम पुनर्निर्धारित करना होगा.

    यूपी सरकार के मुताबिक, राम नगरी में असाधारण भीड़ को देखते हुए, वीआईपीज और प्रतिष्ठित व्यक्तियों से आग्रह किया जाता है कि वे आगामी 7 से 10 दिनों में अयोध्या धाम की अपनी यात्रा का कार्यक्रम तय करने से पहले स्थानीय प्रशासन, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट या उत्तर प्रदेश सरकार को सूचित करें. यह अग्रिम सूचना सभी संबंधित लोगों की सुविधा और आराम के लिए महत्वपूर्ण है. सहयोग के लिए आप सभी का धन्यवाद.

    इसे भी पढ़ें: TMC नेता शाहजहां शेख के घर पहुंची ईडी की टीम, ताला तोड़कर डाली रेड, CRPF की टीम भी साथ

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Ramlala Ke Darshan Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रामलला के दर्शन लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleTMC नेता शाहजहां शेख के घर पहुंची ईडी की टीम, ताला तोड़कर डाली रेड, CRPF की टीम भी साथ
    Next Article लोकसभा चुनाव से पहले INDIA गठबंधन को बड़ा झटका, ममता बनर्जी ने अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वोट चोरी के आरोपों पर 42 पूर्व जजों ने उठाये सवाल, कहा– यह लोकतंत्र के भरोसे को कमजोर करने जैसा

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है, मस्जिद जाना अनिवार्य नहीं : एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कलकत्ता हाईकोर्ट से कहा

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राफेल से तेजस तक: 94 साल में कैसे बदली भारतीय वायुसेना, अब ड्रोन और मिसाइलों के दौर में नई चुनौती

    October 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : नामकुम में गोवंश चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, छह गिरफ्तार

    October 8, 2026

    वोट चोरी के आरोपों पर 42 पूर्व जजों ने उठाये सवाल, कहा– यह लोकतंत्र के भरोसे को कमजोर करने जैसा

    October 8, 2026

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.