Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»राजनीति»पाकिस्तान में वोटों की गिनती लटकी अधर में, इलेक्शन कमिशन का दोबारा मतदान का ऐलान
    राजनीति

    पाकिस्तान में वोटों की गिनती लटकी अधर में, इलेक्शन कमिशन का दोबारा मतदान का ऐलान

    Team JoharBy Team JoharFebruary 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    इस्लामाबाद : पाकिस्तान में 8 फरवरी को हुए मतदान में किसी भी पार्टी को अभी तक बहुमत नहीं मिली है. दरअसल, मतदान के बाद तीन दिन से चल रही वोटों की गिनती अभी तक अधूरी है जिस कारण नतीजों में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है. फाइनल परिणाम में आ रही देरी से पाकिस्तान में हर कोई परेशान है. कई पार्टियां नतीजे तय समय पर नहीं आने से चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं. इस बीच पाक चुनाव आयोग ने कई सीटों पर  फिर से चुनाव कराने का ऐलान कर हैरान कर दिया है.

    मीडिया रिपोर्ट  के अनुसार पाकिस्तान चुनाव आयोग (ECP) ने मतदान सामग्री छीनने और उसे नुकसान पहुंचाने की शिकायतों की जांच के बाद देश भर में कई मतदान केंद्रों पर फिर से चुनाव कराने के आदेश जारी किया है. हालिया घटनाक्रम में चुनाव आयोग ने 15 फरवरी को कई मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान निर्धारित किया है. इन मतदान केंद्रों के नतीजे पुनर्मतदान कार्यक्रम के पूरा होने पर घोषित किए जाएंगे.

    गौरतलब है कि पाकिस्तान में मतदान के दौरान कई जगहों पर हिंसक झड़प देखने को मिली.  उम्मीदवारों और मतदाताओं द्वारा आरोप लगाए गए थे कि कुछ लोगों ने मतदान सामग्री छीनने और उसे नष्ट करने की कोशिश की.  जानकारी के अनुसार चुनाव दौरान कुछ आतंकवादियों द्वारा मतदान सामग्री को नुकसान पहुंचाने के बाद निर्वाचन क्षेत्र के 25 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया गया है. इन सब मामलों के बीच शीर्ष चुनावी निकाय ने NA-242 कराची केमारी-I (सिंध) में 1 मतदान केंद्र पर बर्बरता की शिकायत मिलने के बाद क्षेत्रीय चुनाव आयुक्त को 3 दिनों में जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है.

    Election Election Commission foreign islamabad johar live news Pakistan इस्लामाबाद चुनाव चुनाव आयोग जोहार लाइव न्यूज़ पाकिस्तान विदेश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशैक्षणिक भ्रमण पर नक्सलियों के गढ़ से निकल स्कूली बच्चों ने देखी पुलिस की कार्यशैली, एसएसपी से मिल दोबारा आने की इच्छा जाहिर की
    Next Article वरिष्ठ पत्रकार सागरिका घोष समेत चार लोगों को राज्यसभा भेजेगी तृणमूल कांग्रेस, ममता बनर्जी ने किया ऐलान

    Related Posts

    झारखंड

    कांग्रेस का विरोध नहीं आया काम, परिमल नथवानी के नामांकन को मिली मंजूरी

    June 10, 2026
    झारखंड

    तकनीकी त्रुटि के कारण परिमल नथवानी का नामांकन अटका, आयोग के फैसले का इंतजार

    June 9, 2026
    झारखंड

    झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 : JMM-कांग्रेस प्रत्याशियों ने किया नामांकन

    June 8, 2026
    Latest Posts

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026

    पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे राशन, वितरण व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सचिव

    June 11, 2026

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026

    राज्यसभा की दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत तय : विनोद पांडेय

    June 11, 2026

    हथियार की खरीद-बिक्री को लेकर मा’रा गया प्रमोद, एक नाबालिग समेत तीन को पुलिस ने दबोचा

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.