बेरमो: बेरमो अनुमंडल के पेटरवार थाना क्षेत्र के सीपीआई कार्यालय में आज 1 मई को मजदूर दिवस व् शहादत दिवस झंडा फहरा कर मनाया गया. जिसमें इस क्षेत्र के सभी कार्यकर्त्ता शामिल हुए. वहीं सीपीआई नेता इप्त्तखार महमूद ने कहा कि आज हमलोग मजदूर दिवस के रूप में वर्षों से मना रहे है, लेकिन आज भी हमारे देश में मजदूरों के साथ धोखा फरेब किया जा रहा है. मजदूर को छला जा रहा है जो बहुत ही निंदनीय है. बोकारो औद्योगिक नगरी होते हुए भी मजदूर पलायन को मजबूर है मजदूरों का शोषण कर बड़े उद्योगपति को और मजबूत बनाया जा रहा है. मजदूरों को शोषण कर जहरीली कोविशील्ड वैक्सीन दिया गया. दवा का दाम में भी बढ़ोतरी की गई. मजदूर के आवाज को दबाया जा रहा है. इस पर सरकार को संज्ञान लेना चाहिए ताकि मजदूर का भला हो सके.

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

