Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मनिका से भाजपा के प्रत्याशी रहे रघुपाल सिंह ने ली राजद की सदस्यता, कहा- 2024 में भाजपा का जाना तय
    झारखंड

    मनिका से भाजपा के प्रत्याशी रहे रघुपाल सिंह ने ली राजद की सदस्यता, कहा- 2024 में भाजपा का जाना तय

    Team JoharBy Team JoharNovember 9, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय रांची में बुधवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर मनिका से भाजपा प्रत्याशी रहे रघुपाल सिंह ने अपने समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण की. सदस्यता लेने के बाद रघूपाल सिंह ने कहा कि झारखंड में भाजपा से आदिवासियों का मोह भंग हो चुका है. जिसका नतीजा है कि पिछले विधानसभा चुनाव में 2 ही आदिवासी विधायक जीत पाए. वर्ष 2024 के चुनाव में भाजपा का जाना तय है. उन्होंने कहा कि झारखंड से भाजपा का जनाधार समाप्त होता जा रहा है. लोग भाजपा से हैरान और परेशान हैं. उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के नेता आदरणीय लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के नीति और सिद्धांत से प्रभावित होकर मैंने राजद की सदस्यात ली है. नेता लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के नीति और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचने का काम करना है. पार्टी का जो आदेश होगा वो मान्य होगा.

    राज्य में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा

    झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा की लालू प्रसाद यादव की नीति और से प्रभावित होकर रघुपल सिंह ने अपने हजारों समर्थकों के साथ राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण किया. हमारा जनाधार बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल का संगठन पूरे झारखंड में मजबूत है. हमारी तैयारी चल रही है हम संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं. छठ पर्व के बाद पूरे विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजित किया जायेगा.

    बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का मनाया गया जन्मदिन 

    वहीं राजद पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं ने बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के 34वें जन्मदिवस पर सामूहिक रूप से केक काट कर स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की. यह जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने दी. मिलन समारोह में पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह,अनीता यादव,लक्ष्मण यादव, युवा अध्यक्ष रंजन यादव,मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार,अवधेश यादव,सुरेंद्र यादव,मदन यादव,कमलेश यादव,फिरोज अंसारी,रामकुमार यादव,रामकुमार यादव,चंद्रशेखर भगत,इम्तियाज हुसैन वारसी,इरफान अंसारी, दिनेश दांगी,रवि जायसवाल,धर्मेंद्र सिंह,आर्यन वर्मन सहित अन्य नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने किया वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का विजिट

    आदिवासी चुनाव झारखंड झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल तेजस्वी यादव प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव भाजपा रघुपाल सिंह रांची राजद राष्ट्रीय जनता दल लालू प्रसाद यादव विधानसभा चुनाव विधायक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची नगर निगम मना रहा ‘स्वच्छ दिवाली-शुभ दिवाली’, राजधानी के लोगों से जुड़ने की अपील
    Next Article बेरमो: अवैध कोयला लदा ट्रक पकड़ाया, ड्राइवर एवं खलासी फरार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    आदिवासी

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    आदिवासी

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.