भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ रांची में करेंगे नामांकन, उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह रहेंगे मौजूद

रांची : आज यानि की दो मई को रांची में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ अब से कुछ देर में नॉमिनेशन करेंगे. उनके नामांकन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे. नामांकन से पहले मोरहाबादी में एक विशाल जनसभा होगी. बता दें कि जनसभा को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा झारखण्ड के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी,आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, जनता दल यूनाइटेड के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो संबोधित करेंगे. कार्यक्रम में भाजपा के कई सांसद, विधायक एवं प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी शामिल होंगे.