Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Mar, 2026 ♦ 3:16 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»संविधान के बताये रास्ते पर ही नये भारत का निर्माण: बिरला
    देश

    संविधान के बताये रास्ते पर ही नये भारत का निर्माण: बिरला

    Team JoharBy Team JoharNovember 26, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को भारतीय संविधान काे देश की सभ्यता-संस्कृति एवं आदर्शो का प्रतिबिम्ब बताते हुए कहा कि इसके बताये रास्ते पर चल कर ही नये भारत का निर्माण किया जा सकता है।

    श्री बिरला ने संविधान को अंगीकार किये जाने 70 वीं वर्षगांठ पर संसद के केन्द्रीय कक्ष में आयोजित विशेष समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि संविधान हमारा पथ प्रदर्शक है इसका रचनात्मक उपयोग करते हुए एक नये भारत की नयी तस्वीर बनानी होगी और यह महान जिम्मेदारी हम सभी के कंधों पर है ।

    उन्होंने कहा कि संविधान बस कुछ कानूनों और नियमों की लिखित किताब नहीं है । देश का संविधान हमारे राष्ट्र की सामूहिक चेतना व आदर्शो एवं सामूहिक सपनों तथा आशाओं का प्रतिबिंब है । अब समय आ गया है कि सभी सांसद देश के सामने एक ऐसा आदर्श प्रस्तुत करें जहां अधिकारों के साथ साथ हम अपने कर्तव्यों का स्मरण स्वयं भी करें और दूसरों को भी करायें ।

    लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि देशरवासियों से अपेक्षा की जाती है कि वे संविधान का पालन करें , उसके आदर्शो और संस्थाओं का आदर करें । हमसभी देशवासी यदि संविधान के अनुच्छेद 51-ए में दिये गये मौलिक कर्तव्यों को अपने रोजमर्रा के आचरण में उतारें ताे हम बहुत जल्द ही नये भारत का निर्माण कर पायेंगे । संविधान के मौलिक कतव्यों को देखें तो स्पष्ट हो जाता है कि उनमें मानवीय जीवन के ही पहलू को अनुशासित करने की परिकल्पना की गयी है ।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला- कल शाम पांच बजे होगा बहुमत परीक्षण
    Next Article महाराष्ट्र : उप मुख्यमंत्री पद से अजित पवार ने दिया इस्तीफा

    Related Posts

    देश

    डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, 2000 फीट पर धुएं से भरा चौपर

    March 7, 2026
    झारखंड

    इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल के विरोध में 10 मार्च को हड़ताल, झारखंड समेत कई राज्यों में बिजली पर असर संभव

    March 7, 2026
    कोर्ट की खबरें

    हाईकोर्ट ने राम रहीम को पत्रकार हत्याकांड में किया बरी, 3 दोषियों की सजा बरकरार

    March 7, 2026
    Latest Posts

    सांसद प्रतिनिधि भोला पांडेय के स्वागत में जुटी भाजपा महिला मोर्चा

    March 7, 2026

    पाकुड़ के समाजसेवी अमलान कुसुम सिन्हा के पिता शिव शंकर सिन्हा का निधन

    March 7, 2026

    जमशेदपुर : कचरे में लगी आग बनी आफत, कई दोपहिया वाहन जलकर खाक

    March 7, 2026

    कोयला घोटाले पर फिर रेस हुई ईडी, बीमार होने का हवाला देने वाले एलबी सिंह को दोबारा भेजा समन

    March 7, 2026

    बोकारो थर्मल में ऐश पोंड संकट, 500 मेगावाट ‘ए’ यूनिट ठप, उत्पादन प्रभावित

    March 7, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.