Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»महाराष्ट्र : उप मुख्यमंत्री पद से अजित पवार ने दिया इस्तीफा
    जोहार ब्रेकिंग

    महाराष्ट्र : उप मुख्यमंत्री पद से अजित पवार ने दिया इस्तीफा

    Team JoharBy Team JoharNovember 26, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई : सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद महाराष्ट्र में पूरी राजनीतिक तस्वीर बदलती दिख रही है। कोर्ट ने कहा है कि कल शाम 5 बजे तक बहुमत परीक्षण हो जाना चाहिए।

    एनसीपी प्रमुख शरद पवार और उप मुख्यमंत्री अजित पवार की मुलाकात हुई है। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान अजित पवार से शरद पवार ने कहा कि माफ कर दिया अब वापस आ जाओ। इतना ही नहीं शरद पवार ने अजित पर तल्ख होते हुए कहा कि इस्तीफा दो या कल विधानसभा से बाहर रहो।
    बहुमत साबित करने को तैयार-भाजपा
    महाराष्ट्र में विधायकों के द्वारा होटल में शपथ लेने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राम माधव ने कहा कि बहुमत सदन में साबित करना होता है, होटल में नहीं। उन्होंने कहा कि फडणवीस सरकार अपना बहुमत साबित करने में कामयाब होगी।
    शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस के विधायकों की बैठक
    मुंबई के सोफीटेल होटल में एनसीपी-शिवसेना की बैठक हुई। जिसमें शरद पवार, उद्धव ठाकरे, सुप्रिया सुले, आदित्य ठाकरे, प्रफुल्ल पटेल समेत कई नेता मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि विधायक दल का नेता चुनने के लिए आज शाम 5 बजे एनसीपी-शिवसेना-कांग्रेस की बैठक बुलाई गई है।
    अजित पवार और सुप्रिया सुले की हुई मुलाकात
    उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मंगलवार सुबह एनसीपी नेताओं से मुलाकात की, जिसमें प्रफुल्ल पटेल, सुप्रिया सुले जैसे नेता शामिल रहे। उसके बाद अजित पवार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर पहुंचे। देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करने के बाद अजित पवार अपने भाई श्रीनिवास पवार के घर पहुंचे हैं। इस दौरान जब अजित पवार से इस्तीफे को लेकर पत्रकारों ने सवाल किया गया तो उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि उनका पीछा नहीं करें।
    सोनिया ने जीत का विश्वास जताया
    महाराष्ट्र में शक्ति प्रदर्शन जीतने पर आश्वस्त होने के सवाल पर सोनिया गांधी ने कहा बिल्कुल। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र में केंद्र का जो रवैया था, उसे देखकर यह बात निश्चित नहीं है कि मौजूदा शासन के हाथ में संवैधानिक मानदंड सुरक्षित है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरेजवाला ने उच्चतम न्यायालय के आदेश को लोकतंत्र की जीत बताते हुए इसकी प्रशंसा की और कहा कि यह भाजपा-अजित पवार की अवैध सरकार पर एक तमाचा है। हालांकि भाजपा के प्रवक्ता नलिन कोहली ने अदालत का फैसला पार्टी के लिये झटका साबित होने की बात को खारिज करते हुए कहा कि संविधान के मामले में कोई भी न्यायिक फैसला किसी राजनीतिक दल के लिये झटका नहीं हो सकता है। न्यायिक आदेश संविधान को मजबूत बनाते हैं।
    बाला साहब थोराट कांग्रेस विधायक दल का नेता
    अब महाराष्ट्र में हलचल और तेज हो गई है। सभी प्रमुख पार्टियों में बैठकों का दौर जारी है। कांग्रेस ने बाला साहब थोराट को विधायक दल का नेता चुना है, वहीं एनसीपी चीफ शरद पवार होटल में अपनी पार्टी के विधायकों से मिलने पहुंचे हैं। बीजेपी ने भी आज रात 9 बजे मुंबई के गरवारे क्लब में पार्टी विधायकों को पहुंचने का आदेश दिया है।
    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार को शक्ति परीक्षण कराने के उच्चतम न्यायालय के आदेश का वह सम्मान करती है और उसे पूरा भरोसा है कि वह सदन में अपना बहुमत साबित करेगी। प्रदेश भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटील ने यहां संवाददाताओं से कहा कि हम शीर्ष अदालत के आदेश का सम्मान करते हैं। हम बहुमत साबित करने के लिए तैयार हैं और हम यह करके दिखाएंगे।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंविधान के बताये रास्ते पर ही नये भारत का निर्माण: बिरला
    Next Article संविधान के प्रस्तावना में संविधान का मूल उद्देश्य यह है हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत : डॉ सुनील कुमार वर्णवाल

    Related Posts

    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    Latest Posts

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.