Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बाबा साहेब को व्यवस्था से बाहर रखने के लिए कांग्रेस ने रचे षड्यंत्र : PM
    जोहार ब्रेकिंग

    बाबा साहेब को व्यवस्था से बाहर रखने के लिए कांग्रेस ने रचे षड्यंत्र : PM

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 14, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    PM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : PM नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि कांग्रेस ने बाबा साहेब आंबेडकर के साथ कैसा व्यवहार किया। उन्हें बार-बार अपमानित किया और दो बार चुनाव में हराया। उन्हें व्यवस्था से बाहर रखने के लिए षड्यंत्र रचे गए। यहां तक कि उनके जाने के बाद भी उनकी विरासत मिटाने की कोशिश की गई। उन्होंने कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करते हुए हरियाणा में हिसार की जनसभा में यह बात कही। PM मोदी ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को समानता की राह दिखाई लेकिन कांग्रेस ने देशभर में वोट बैंक की राजनीति को बढ़ावा दिया। PM ने इस दौरान वक्फ कानून का भी जिक्र किया और उसे कांग्रेस की कुनीति का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ कुछ कट्टरपंथियों को खुश करने के लिए बाकी समाज को बेहाल, अशिक्षित और गरीब रखा। उन्होंने कहा कि नए वक्फ कानून में ऐसी व्यवस्था की गई है कि आदिवासी की जमीन को हिन्दुस्तान के किसी भी कोने में वक्फ बोर्ड हाथ भी नहीं लगा पाएगा। उन्होंने कहा कि नए प्रावधानों में वक्फ की पवित्र भावना का सम्मान होगा। मुस्लिम समाज के गरीब और पसमांदा परिवारों, महिलाओं, विद्वान और बच्चों को उनका हक मिलेगा। यही सही मायने में सामाजिक न्याय है।

    PM नरेंद्र मोदी ने इससे पहले हिसार में एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग की आधारशिला रखी और अयोध्या के लिए सीधी उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि आज यह गर्व का विषय है कि भाजपा विकसित हरियाणा, विकसित भारत को लेकर पूरी गंभीरता से काम कर रही है। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर प्रधानमंत्री ने उन्हें याद करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष और जीवन संदेश भाजपा सरकार की 11 साल की यात्रा का प्रेरणा स्तंभ बना रहा है। हमारा हर दिन, हर फैसला बाबा साहेब को समर्पित रहा है। हिसार से अयोध्या के लिए सीधी विमान उड़ान सेवा की शुरुआत पर प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे कृष्ण की पावन भूमि आज प्रभु राम की नगरी से सीधी जुड़ गई है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही यहां से दूसरे शहरों के लिए भी उड़ान शुरू होंगी। उन्होंने एक बार फिर अपना ‘हवाई चप्पल पहनने वाला हवाई जहाज में उड़ेगा’ के अपने वादे को दोहराया।

    PM नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कांग्रेस पर एससी-एसटी और ओबीसी के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार करने का आरोप लगाया और कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में केवल 100 में से 16 परिवारों तक ही पेयजल की सुविधा पहुंचाई गई थी लेकिन पिछले 6 और 7 सालों में किए गए प्रयासों से अब यह 100 में से 80 पहुंच गई है। हमारा लक्ष्य इसे शत प्रतिशत तक ले जाना है। भाजपा के शीर्ष नेता मोदी ने कर्नाटक में मुसलमान को आरक्षण दिए जाने का मुद्दा भी उठाया और कहा कि यह डॉ. साहेब की उस सोच के विरुद्ध है जिनमें उन्होंने कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होना चाहिए।

    Also Read : पश्चिमी बंगाल में तैनात BSF के DIG बोले- उपद्रवियों ने हमारे खिलाफ जैसे यु’द्ध छेड़ दिया

    Congress hatched a conspiracy to keep Baba Saheb out of the system: PM बाबा साहेब को व्यवस्था से बाहर रखने के लिए कांग्रेस ने रचे षड्यंत्र : PM
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाइबर थाना के इंस्पेक्टर सस्पेंड
    Next Article महागठबंधन के बड़े नेताओं का पटना में होगा जुटान, कब और क्यों… जानिये

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.