Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»महागठबंधन के बड़े नेताओं का पटना में होगा जुटान, कब और क्यों… जानिये
    ट्रेंडिंग

    महागठबंधन के बड़े नेताओं का पटना में होगा जुटान, कब और क्यों… जानिये

    Team JoharBy Team JoharApril 14, 2025Updated:April 14, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पटना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक 17 अप्रैल को पटना में आयोजित की जाएगी. इस बैठक में राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस, भाकपा माले समेत सभी सहयोगी दलों के शीर्ष नेता शामिल होंगे. बैठक में आगामी चुनाव के लिए सीट बंटवारे, मुख्यमंत्री पद के चेहरे और चुनावी रणनीतियों पर गंभीर चर्चा होने की संभावना है.

    इस बैठक से पहले, कांग्रेस और राजद के बीच एक अलग बैठक कल यानी 15 अप्रैल को दिल्ली में आयोजित की जाएगी. जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राजद नेता तेजस्वी यादव आमने-सामने होंगे. यह बैठक खड़गे के आवास पर होगी, जिसमें राहुल गांधी की भी उपस्थिति होने की संभवना है.

    बैठक के दौरान बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्णा अल्लावरू भी मौजूद रहेंगे. खास बात यह है कि प्रदेश प्रभारी बनने के बाद अल्लावरू पहली बार तेजस्वी यादव के साथ किसी रणनीतिक बैठक में शामिल होंगे. इससे पहले वे 6 अप्रैल को दिल्ली AIIMS में इलाजरत लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर चुके हैं.

    CM फेस पर सहमति नहीं, चुनाव के बाद होगा निर्णय

    महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर अभी भी स्पष्टता नहीं है. कांग्रेस की ओर से प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और नेता सचिन पायलट दोनों ही पहले यह बयान दे चुके हैं कि चुनाव के बाद ही इस मुद्दे पर कोई सामूहिक निर्णय लिया जाएगा. हालांकि, राजद इस मुद्दे पर पहले ही तेजस्वी यादव को आगे लाने की कोशिशों में है.

    खड़गे का बिहार दौरा 19-20 अप्रैल को

    राहुल गांधी के 7 अप्रैल को बिहार दौरे के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 19 और 20 अप्रैल को दो दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे. 19 अप्रैल को वे बक्सर और 20 अप्रैल को पटना में रैली करेंगे. बिहार में महागठबंधन की गतिविधियाँ अब तेज होती दिख रही हैं. आने वाले दिनों में I.N.D.I.A गठबंधन की दिशा और दशा इन बैठकों के नतीजों पर काफी हद तक निर्भर करेगी.

    Also Read : बाबा साहेब को व्यवस्था से बाहर रखने के लिए कांग्रेस ने रचे षड्यंत्र : PM

    Bihar Assembly Elections Bihar Elections 2025 Chief Minister Face Congress CPI (ML) Delhi meeting Election Strategy Grand Alliance Strategy Mahagathbandhan Meeting Mallikarjun Kharge Patna Meeting Rahul Gandhi Rjd seat sharing Tejashwi Yadav आरजेडी कांग्रेस चुनावी रणनीति. तेजस्वी यादव दिल्ली बैठक पटना बैठक बिहार चुनाव 2025 बिहार विधानसभा चुनाव भाकपा माले मल्लिकार्जुन खड़गे महागठबंधन बैठक महागठबंधन रणनीति मुख्यमंत्री चेहरा राहुल गांधी सीट बंटवारा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाबा साहेब को व्यवस्था से बाहर रखने के लिए कांग्रेस ने रचे षड्यंत्र : PM
    Next Article न्यूयॉर्क में याद किये गये बाबा साहेब, अब यहां भी मनाया जायेगा अंबेडकर दिवस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जन्मदिनः अपनी पत्नी इंदिरा गांधी को फासीवादी कहनेवाले फिरोज गांधी क्या सच में मुसलमान थे?

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Brics Summit 2026: ब्रिक्स समिट में भारत का असली एजेंडा, डॉलर से दूरी और चीन पर रणनीतिक लगाम

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    Latest Posts

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.