Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»साइबर थाना के इंस्पेक्टर सस्पेंड
    ट्रेंडिंग

    साइबर थाना के इंस्पेक्टर सस्पेंड

    Team JoharBy Team JoharApril 14, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सस्पेंड
    इंस्पेक्टर मनोज कुमार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bhagalpur : भागलपुर जिले के साइबर थाना के इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है. यह मामला नवगछिया स्थित साइबर थाना  की है. जहां इंस्पेक्टर मनोज कुमार को ड्यूटी से बिना पूर्व अनुमति गायब होने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है. यह कार्रवाई आईजी विवेक कुमार द्वारा नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार की अनुशंसा पर की गई है.

    मिली जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर मनोज कुमार 31 मार्च को पटना चले गए थे. जबकि उनकी ड्यूटी 1 अप्रैल की शाम को साइबर थाना में ओडी पदाधिकारी के रूप में निर्धारित थी. इस दौरान वे न तो छुट्टी पर थे और न ही उच्चाधिकारियों से कोई पूर्व स्वीकृति ली थी. शिकायत मिलने पर एसपी के निर्देश पर डीएसपी स्तर के अधिकारी द्वारा की गई जांच में यह तथ्य सामने आया.

    जांच के दौरान थाना रजिस्टर की पड़ताल में भी उनके ड्यूटी से गैरहाजिर रहने की पुष्टि हुई. कॉल करने पर स्वयं इंस्पेक्टर ने यह स्वीकार किया कि वे छुट्टी पर नहीं हैं. आईजी विवेक कुमार ने आदेश में स्पष्ट लिखा है कि बिना स्वीकृति के ड्यूटी से गायब रहना घोर लापरवाही, मनमानी और कर्तव्यहीनता का प्रतीक है. इसी आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय नवगछिया पुलिस लाइन में निर्धारित किया गया है.

    सूत्रों के अनुसार इंस्पेक्टर मनोज कुमार के व्यवहार को लेकर आम जनता की ओर से भी लगातार शिकायतें मिल रही थीं. फरियादियों का आरोप था कि वे उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते और अनसुना कर देते हैं. पुलिस विभाग की इस सख्त कार्रवाई को एक कड़ा संदेश माना जा रहा है कि अनुशासनहीनता और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

    Also Read : पश्चिमी बंगाल में तैनात BSF के DIG बोले- उपद्रवियों ने हमारे खिलाफ जैसे यु’द्ध छेड़ दिया

    Also Read : लालू यादव की तबीयत को लेकर AIIMS के डॉक्टरों ने दी ताजा अपडेट

    Absence from Duty administrative action Bhagalpur Bihar news Cyber Police Station IG Vivek Kumar Inspector Manoj Kumar of Naugachia Cyber Police Station in Bhagalpur Inspector Suspended Johar Live johar live news Manoj Kumar Naugachia police action SP Prerna Kumar Suspension Order आईजी विवेक कुमार इंस्पेक्टर सस्पेंड एसपी प्रेरणा कुमार ड्यूटी से गायब नवगछिया निलंबन आदेश पुलिस कार्रवाई प्रशासनिक कार्रवाई बिहार समाचार भागलपुर भागलपुर के नवगछिया साइबर थाना के इंस्पेक्टर मनोज कुमार मनोज कुमार साइबर थाना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलाभुकों के खाते में भेज दी गयी है AAY की किस्त, बनाएं अपना आवास : DC
    Next Article बाबा साहेब को व्यवस्था से बाहर रखने के लिए कांग्रेस ने रचे षड्यंत्र : PM

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.