Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»112 पर करें कंप्लेन, पुलिस करेगी कार्रवाई, जानें किसने कहा ऐसा
    Uncategorized

    112 पर करें कंप्लेन, पुलिस करेगी कार्रवाई, जानें किसने कहा ऐसा

    Team JoharBy Team JoharAugust 20, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: वैसे डायल 100 से पुलिस मदद करती है. लेकिन अब पुलिस ने इमरजेंसी डायल को 112 के साथ मर्ज कर दिया है. जहां कंप्लेन करने के साथ ही पुलिस तत्काल आपकी मदद के लिए आएगी. ये बातें पिछले दिनों रिम्स में डॉक्टरों के साथ सुरक्षा को लेकर बैठक में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कही थी. साथ ही कहा कि हर हाल में डॉक्टरों और हेल्थ वर्कर्स को प्रशासन की ओर से उचित सहयोग करते हुए सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि 112 पर कॉल कर कभी भी शिकायत दर्ज करा सकते है. इससे आपको नजदीकी थाने से तुरंत मदद मिलेगी. कैंपस में पुलिस पैट्रोलिंग के लिए टीम का गठन किया जाएगा. जिससे कि ये लोग समय-समय पर राउंड लगाएंगे. उन्होंने ये भी कहा कि परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पुलिस बल की मदद ली जायेगी. बता दें कि कोलाकात में हॉस्पिटल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या का विरोध हो रहा है. इसमें रिम्स के जूनियर डॉक्टर भी समर्थन में स्ट्राइक कर रहे है. ऐसे में उन्होंने रिम्स प्रबंधन को पत्र सौंपकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी.

    क्या है मेडिकोज के मांगपत्र में

    मेडिकोज ने प्रबंधन को लिखे पत्र में मांग रखी है कि कॉलेज परिसर को अस्पताल परिसर से पूरी तरह अलग किया जाए. किसी भी अनजान और बाहरी लोगों का परिसर में प्रवेश निषेध हो. इतना ही नहीं रिम्स का आईकार्ड दिखाए बिना किसी को भी परिसर में प्रवेश न दिया जाए. वहीं मेडिकोज ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों को प्रशिक्षित किया जाए और अस्पताल के संवेदनशील क्षेत्र जैसे कि इमरजेंसी, ट्रॉमा सेंटर, आईसीयू, एसएसआईसीयू, सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक, शैक्षणिक भवन और पुस्तकालय इत्यादि में हथियारों के साथ सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएं. इससे वे लोग खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे और बिना किसी डर-भय के मरीजों का इलाज करेंगे. इसके अलावा पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाते हुए नियमित निगरानी की मांग की.

    112 डायल कार्रवाई डॉक्टर पुलिस रिम्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएक ओवर में इस खिलाड़ी ने बटोरे 39 रन, देखें तोड़ डाला किसका रिकार्ड
    Next Article झारखंड में ठनका की वजह से हर साल 300 लोगों की होती है मौत, 2016 के बाद लगातार बढ़ने लगी है घटनाएं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    Uncategorized

    Breaking : सीजीएल मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, वेबल के दो कर्मी गिरफ्तार

    August 27, 2026
    क्राइम

    झारखण्ड: हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी को लगी गोली

    August 22, 2026
    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव पड़तालः झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.