Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»एक ओवर में इस खिलाड़ी ने बटोरे 39 रन, देखें तोड़ डाला किसका रिकार्ड
    खेल-सिनेमा

    एक ओवर में इस खिलाड़ी ने बटोरे 39 रन, देखें तोड़ डाला किसका रिकार्ड

    Team JoharBy Team JoharAugust 20, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: क्रिकेट को यूं ही नहीं अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है. यहां रिकॉर्ड बनते ही टूटने के लिए हैं. अब युवराज सिंह के एक ओवर में 6 छक्के और सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड ही देख लीजिए. जब यह बना था तो लगता था कि यह रिकॉर्ड शायद ही टूट सके.

    अब समोआ के विकेटकीपर बल्लेबाज डेरियस विसर ने पुरुषों के टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया. आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप सब रीजनल ईस्ट एशियापैसिफिक क्वालीफायर-ए इवेंट में वानुअतु के खिलाफ समोआ के मैच के दौरान विसर ने एपिया के गार्डन ओवल नंबर-2 में एक ही ओवर में 39 रन बटोरे.

    डेरियस विसर ने एक ओवर में उड़ाए 6 छक्के, तोड़ा युवराज सिंह का रिकॉर्ड क्वालीफायरए मैच के 15वें ओवर में विसर ने छह गगनचुंबी छक्के लगाए और वानुअतु के तेज गेंदबाज नलिन निपिको की तीन नो-बॉल से भी मदद मिली. उन्होंने भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के छह छक्कों के कारनामे को पीछे छोड़ दिया, जिसमें उन्होंने 2007 में पहले ICC T20 विश्व कप में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 36 रन बनाए थे. कायरन पोलार्ड (2021 – 36 रन), निकोलस पूरन (2024 – 36 रन), दीपेंद्र सिंह ऐरी (2024 – 36 रन) भी पिछड़ गए हैं.

    इस तरह से डेरियस विसर ने बरसाए रन

    विसर ने निपिको के ओवर की पहली तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाए. उन्होंने एक बार फिर ओवर की चौथी वैध डिलीवरी को बाउंड्री पार कर समोआ को शतक के स्कोर तक पहुंचाया. निपिको ने ओवर की पांचवीं गेंद पर डॉट फेंकी, लेकिन 28 वर्षीय खिलाड़ी विसर ने ओवर की तीसरी नोबॉल पर छक्का जड़ दिया. आखिरी गेंद पर उन्होंने एक और छक्का लगाकर ओवर खत्म किया और युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

    डेरियस विसर शतक बनाने वाले समोआ के पहले खिलाड़ी

    वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक बनाने वाले समोआ के पहले खिलाड़ी बन गए. विसर ने अपनी पारी में 14 छक्के उड़ाए थे, जो पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल मैच में एक बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्कों से चार कम थे. उन्होंने अपनी 62 गेंदों की पारी में 132 रनों की बौछार करते हुए समोआ दूसरी जीत दिलाई. इस जीत से 2026 में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने की उनकी उम्मीदों को जिंदा रखा है.

    आईसीसी क्रिकेट क्रिकेट रिकॉर्ड छक्के टी20 अंतरराष्ट्रीय टी20 विश्व कप डेरियस विसर नलिन निपिको युवराज सिंह रिकॉर्ड वानुअतु समोआ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड की नाबालिग ने कर्नाटक में की आत्महत्या, परिजनों ने शव लाने की लगाई गुहार
    Next Article 112 पर करें कंप्लेन, पुलिस करेगी कार्रवाई, जानें किसने कहा ऐसा

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    भगवा विवाद खत्म : नीले रंग में ही मैदान पर उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

    September 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नेशनल गेम्स में 2.29 करोड़ एडवांस का मामला, सीबीआई केस में ट्रांसपोर्ट कारोबारी को मिली अग्रिम जमानत

    September 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    नोटबुक के पन्ने पर लिखा आखिरी खत, मेसी ने बताई संन्यास की असली वजह

    September 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    Sports Quota: राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए नौकरी के क्या हैं विकल्प? जानें रेलवे से PSU तक

    August 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    मेजर ध्यानचंद: सेना की नौकरी से ओलंपिक तक, कैसे बने भारतीय हॉकी के जादूगर

    August 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    इमरान ख़ान के बेटों के इंटरव्यू पर बवाल, PCB ने की स्काई स्पोर्ट्स से शिकायत

    August 28, 2026
    Latest Posts

    फिल्मी स्टाइल चेस के बाद सखुवा लकड़ी जब्त : ‘पुष्पा’ अंदाज में तस्कर ने पोकटा डैम में गिराया ट्रक

    September 8, 2026

    भगवा विवाद खत्म : नीले रंग में ही मैदान पर उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

    September 8, 2026

    बिहार: ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारों से पटना में हंगामा, 65 प्रतिशत कोटा फिर लागू करने की मांग

    September 8, 2026

    जेपीएससी घोटाला : जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते ने बचने के लिए डिजिटल साक्ष्य को नष्ट करने का किया था प्रयास

    September 8, 2026

    झारखंड : ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल, 9 राज्यों के 51 उद्यम चुने गए

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.