Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»सीएम सुक्खू का ऐलान, एक बेटी के जन्म पर 2 लाख व दो बेटियों वाले परिवार को मिलेंगे 1 लाख
    ट्रेंडिंग

    सीएम सुक्खू का ऐलान, एक बेटी के जन्म पर 2 लाख व दो बेटियों वाले परिवार को मिलेंगे 1 लाख

    Team JoharBy Team JoharOctober 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हिमाचल प्रदेश : प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने फैमिली प्लानिंग के लिए नई स्कीम शुरू की है. इसके तहत एकल लड़की के माता-पिता को दो लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. वहीं दो बच्चियों के माता-पिता को एक लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी.

    जारी बयान के अनुसार, सुक्खू ने कहा कि इंदिरा गांधी बालिका सुरक्षा योजना के तहत प्रोत्साहन की मौजूदा धनराशि को 35,000 रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये किया जाएगा. मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य सुरक्षा और विनियमन निदेशालय की ओर से गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम, 1994 पर आयोजित दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर मीडिया से बात कर रहे थे.

    सुक्खू ने कहा कि अब एक बेटी के जन्म के बाद परिवार नियोजन अपनाने वाले माता-पिता को 2 लाख रुपये और दो लड़कियों के बाद बच्चा न पैदा करने का निर्णय लेने वाले माता-पिता को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि नमूना पंजीकरण प्रणाली डेटा 2018-20 के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में लिंगानुपात 950 है, जो देश में तीसरा सबसे अच्छा है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार 21 साल की उम्र के बाद शादी करने वाली लड़कियों को प्रोत्साहन देने पर भी विचार कर रही है.

    इसे भी पढ़ें: हेमंत सोरेन की रिट पिटिशन पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, अगली तारीख 11 अक्टूबर को

    Current News Daily News Himachal Pradesh Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज स्थानीय खबर हिमाचल प्रदेश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजधानी के दो तालाबों का होगा कायाकल्प, 2.48 करोड़ किए जाएंगे खर्च
    Next Article पतरातू में पेट्रोल पंप पर अपराधियों ने की फायरिंग, दहशत में लोग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : पेट्रोल बम कांड में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 18 घंटे के अंदर पकड़े गए दोनों आरोपी

    June 17, 2026
    झारखंड

    झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का एक साथ तबादला… देखें लिस्ट

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : पेट्रोल बम कांड में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 18 घंटे के अंदर पकड़े गए दोनों आरोपी

    June 17, 2026

    झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का एक साथ तबादला… देखें लिस्ट

    June 17, 2026

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026

    लातेहार में पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज, डीआईजी बोले- तकनीकी रूप से दक्ष बनाना जरूरी

    June 17, 2026

    सीएम हेमंत के विजन से बदली किस्मत, झारखंड की महिलाओं और किसानों को मिला लंदन-दुबई का बाजार

    June 17, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.