Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»CM नीतीश की प्रगति यात्रा: मधेपुरा को देंगे करोड़ों की सौगात, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
    बिहार

    CM नीतीश की प्रगति यात्रा: मधेपुरा को देंगे करोड़ों की सौगात, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    Team JoharBy Team JoharJanuary 30, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रगति
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bihar : CM नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के तहत आज मधेपुरा पहुंचेंगे, जहां वे जिले को करोड़ों की सौगात देंगे. CM के आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

    30 जनवरी को रसलपुर धुरिया पंचायत के कलासन में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां CM विभिन्न विभागों के काउंटरों का निरीक्षण करेंगे. ITI कॉलेज परिसर में जीविका और अन्य विभागों के काउंटर लगाए गए हैं, जिनका निरीक्षण पटना से आई विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने किया. इसके अलावा, पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास मनरेगा खेल मैदान में भूमि सुधार, कृषि, उद्योग, श्रम संसाधन, स्वास्थ्य, शिक्षा, दिव्यांग योजना और सामाजिक सुरक्षा सहित कई अन्य विभागों के काउंटर भी लगाए गए हैं.

    CM के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है. पॉलिटेक्निक कॉलेज से लेकर मध्य विद्यालय धुरिया गोठ बस्ती और मकदमपुर चौक तक सड़क को बैरिकेडिंग कर दिया गया है. 158 दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों की एक टीम सुरक्षा व्यवस्था को संभालेगी, साथ ही 600 से अधिक पुलिसकर्मी विभिन्न स्थानों पर तैनात रहेंगे. ड्रोन कैमरों से भी निगरानी रखी जाएगी.

    SDM एसजेड हसन ने बताया कि 30 जनवरी को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक स्टेट हाईवे 58 और एनएच 106 पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा. CM पहले आईटीआई कॉलेज पहुंचेंगे, जहां हेलीपैड बनाया गया है, और फिर वे पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास मनरेगा खेल मैदान में विभिन्न योजनाओं के काउंटरों का निरीक्षण करेंगे. कार्यक्रम के बाद, CM हेलीकॉप्टर से जिला मुख्यालय लौटेंगे, जबकि उनके सुरक्षा कर्मी सड़क मार्ग से लौटेंगे.

    CM की प्रगति यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और कार्यक्रम स्थल को फूलों और स्वागत द्वारों से सजाया गया है.

    Also Read : CM योगी का ऐलान, महाकुंभ में वाहनों की एंट्री बंद

    Also Read : कुंभ के रास्ते पर झारखंड पुलिस करेगी निगरानी, यूपी प्रशासन ने किया संपर्क

    Also Read : महाकुंभ भगदड़ मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, PIL दाखिल

    administration Agriculture Barricading Bihar Chief Minister Cm CM Visit CM दौरा Counter Inspection Departmental Counters Disability Schemes. District Headquarters Drone Surveillance education health Heavy Vehicle Ban helicopter ITI College Labor Resources Madhepura MNREGA Sports Ground Nitish kumar patna Police Deployment police officers Polytechnic College Program Progress Yatra road safety road traffic schemes SDM SZ Hassan Security Arrangements Social Security आईटीआई कॉलेज एसडीएम एसजेड हसन काउंटर निरीक्षण कार्यक्रम कृषि जिला मुख्यालय ड्रोन निगरानी दिव्यांग योजना नीतीश कुमार पटना पुलिस अधिकारी पुलिस तैनाती पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रगति यात्रा प्रशासन बिहार बैरिकेडिंग भारी वाहन प्रतिबंध मधेपुरा मनरेगा खेल मैदान योजनाएं विभागीय काउंटर शिक्षा श्रम संसाधन सड़क परिवहन सड़क सुरक्षा सामाजिक सुरक्षा सुरक्षा व्यवस्था स्वास्थ्य हेलीकॉप्टर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleताबड़तोड़ फा’यरिंग से दहला यूनिवर्सिटी कैंपस, जानें मामला
    Next Article विराट कोहली को देखने उमड़ी भीड़, धक्का-मुक्की में कई घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल बाढ़ : विदेशी मदद से इनकार की बात गलत, PM बालेंद्र शाह बोले- जरूरत के हिसाब से लिया विदेशी सहयोग

    September 2, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार में 700 सेंटर पर JEE-NEET की तैयारी, 2030 तक 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी ने सावरकर को मुस्लिम विरोधी बताकर बदनाम किया : सात्यकी, बोले – वे कभी मुसलमानों से नफरत नहीं करते थे

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC धांधली : BJP नेताओं ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, छात्रों के FIR रद्द से लेकर दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

    September 2, 2026
    क्राइम

    चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : मतदाता पंजीकरण और वोटर लिस्ट पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, पहले दिन पैनल चर्चा समेत छह तकनीकी सत्र

    September 2, 2026

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट : विभागीय परीक्षा से बने दरोगाओं के प्रमोशन पर क्यों लगी रोक? समझिए 2017 के दो विज्ञापनों का पूरा खेल

    September 2, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026

    नेपाल बाढ़ : विदेशी मदद से इनकार की बात गलत, PM बालेंद्र शाह बोले- जरूरत के हिसाब से लिया विदेशी सहयोग

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.