Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»Pragati Yatra पर निकले CM नीतीश ने मुंगेर वासियों को दी करोड़ों की सौगात
    बिहार

    Pragati Yatra पर निकले CM नीतीश ने मुंगेर वासियों को दी करोड़ों की सौगात

    Team JoharBy Team JoharFebruary 5, 2025Updated:February 5, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मुंगेर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Munger (Bihar) : CM नीतीश अपनी प्रगति यात्रा के चौथे चरण के तहत आज मुंगेर पहुंचे, जहां उन्होंने आधे दर्जन से अधिक स्थानों पर प्रस्तावित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. इस दौरान CM ने ₹440 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया, वहीं ₹1500 करोड़ की नई बड़ी परियोजनाओं की घोषणा भी की.

    कार्यक्रम की शुरूआत

    CM की यात्रा का प्रारंभ सुबह 10:40 बजे हेलीकॉप्टर से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पैतृक आवास तारापुर से हुआ, जहां उन्होंने तारापुरवासियों को ₹100 करोड़ की लागत से रिंग रोड की सौगात दी. इसके बाद, उन्होंने तारापुर प्रखंड के रणगांव में धोबई पंचायत स्थित तालाब, स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र (HWCC), और जीविका पुस्तकालय सहित कई परियोजनाओं का निरीक्षण किया.

    मॉडल सदर अस्पताल का लोकार्पण

    CM ने प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण ऋषिकुंड का दौरा किया और यहां ₹12 करोड़ की लागत से सौंदर्यकरण की घोषणा की. इसके बाद, उन्होंने नौवागढ़ी में खेल मैदान, पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया और चडौन स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में 16 विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया. साथ ही, ₹440 करोड़ की लागत वाली 162 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. CM ने जीविका दीदियों से भी मुलाकात की और कई योजनाओं के चेक वितरित किए. CM ने मुंगेर के 100 बेड वाले मॉडल सदर अस्पताल भवन का उद्घाटन किया, जो अब पूरी तरह से तैयार है. इसके अलावा, किला परिसर स्थित राजा रानी तालाब का ₹6.5 करोड़ के सौंदर्यकरण का काम भी पूरा हो चुका है, जिसे आज जनता को सौंपा गया.

    बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोका

    सुरक्षा के दृष्टिकोण से मुंगेर पुलिस हाई अलर्ट पर थी और CM की सुरक्षा के लिए मुख्यालय से 700 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे. जिले की सीमाओं पर चेक पोस्ट बनाकर बड़े वाहनों के प्रवेश को रोका गया. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में CRPF, SSB और STF जवानों द्वारा लगातार कॉबिंग ऑपरेशन चलाए जा रहे थे. सुरक्षा की निगरानी DIG राकेश कुमार और SP सैयद इमरान मसूद कर रहे थे. SP सैयद इमरान मसूद ने बताया कि CM की सुरक्षा के लिए 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी और बीएसएफ की 5 कंपनियों सहित अन्य जिलों से 200 पुलिसकर्मी भी मुंगेर भेजे गए थे.

    CM की इस यात्रा से जिले की बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका में सुधार लाने में मदद करेंगे.

    Also Read : टेंपो पलटने से बुजुर्ग महिला की गयी जान, 1 की हालत गंभीर

    Also Read : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: दोपहर 1 बजे तक 33.16 फीसदी मतदान

    Also Read : रेलवे टिकट काउंटर में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

    beautification Bihar Chadaun chief minister nitish kumar CM नीतीश कुमार development projects DIG Rakesh Kumar Foundation Stone health and wellness center inauguration Jeevika Munger Munger development Naxal affected areas police security Progress Yatra Ring Road Rishikund Sadar Hospital SP Syed Imran Masood sports field Tarapur उद्घाटन ऋषिकुंड एसपी सैयद इमरान मसूद खेल मैदान चडौन जीविका डीआइजी राकेश कुमार तारापुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र पुलिस सुरक्षा प्रगति यात्रा बिहार मंगेर विकास मुंगेर रिंग रोड विकास परियोजनाएँ शिलान्यास सदर अस्पताल सौंदर्यकरण स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र ₹1500 crore ₹1500 करोड़ ₹440 crore ₹440 करोड़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटेंपो पलटने से बुजुर्ग महिला की गयी जान, 1 की हालत गंभीर
    Next Article गोंदुलपारा खनन परियोजना के लिए ग्राम सभा का आयोजन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Teachers Day Special : कहीं एक शिक्षक पर 54 बच्चों की जिम्मेदारी, तो कहीं 2 शिक्षक संभाल रहे 164 बच्चों का भविष्य

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भुवनेश्वर में 21 दिनों से धरने पर शिक्षक, बोला- सरकार नहीं सुनेगी तो कौन सुनेगा?

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकारी स्कूलों में पत्रकार, यूट्यूबर्स की ‘नो एंट्री’, SC ने खारिज की याचिका

    September 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 12 जिलों के शिक्षकों का इंतजार खत्म, राज्य सरकार ने जारी किए 676 करोड़

    September 3, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार में 700 सेंटर पर JEE-NEET की तैयारी, 2030 तक 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी

    September 2, 2026
    ट्रेंडिंग

    ओडिशा : SC-ST छात्रों को बड़ी राहत, 6 महीने तक बिना फीस जमा किए ले सकेंगे मेडिकल-इंजीनियरिंग में दाखिला

    September 2, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : करियर पावर देवघर में स्कॉलरशिप टेस्ट व टीचर्स डे, रैंकर्स को मिली सौ प्रतिशत तक स्कॉलरशिप

    September 5, 2026

    झारखंड में पेपर लीक नहीं, पेपर लूट हुई है : सुधांशु त्रिवेदी

    September 5, 2026

    रेड बुल, स्टिंग और अमूल समेत 115 खाद्य उत्पाद जांच के घेरे में, देवघर के बाजार से स्टॉक हटाने का निर्देश

    September 5, 2026

    Zee Group के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर FIR, ₹1,322 करोड़ के लोन फ्रॉड का आरोप

    September 5, 2026

    झीरम घाटी हमला: 13 साल बाद एनआईए कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 10 आरोपी दोषी करार

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.