Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»CM नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में फहराया तिरंगा, विकास कार्यों का किया उल्लेख, लालू-राबड़ी सरकार पर साधा निशाना
    ट्रेंडिंग

    CM नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में फहराया तिरंगा, विकास कार्यों का किया उल्लेख, लालू-राबड़ी सरकार पर साधा निशाना

    Team JoharBy Team JoharAugust 15, 2025Updated:August 15, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के CM नीतीश कुमार ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में झंडोत्तोलन किया और परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने राज्यवासियों को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और पूर्ववर्ती लालू-राबड़ी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

    #बिहार :: 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह : #पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री @NitishKumar ने ध्वजारोहण किया।#IndependenceDay

    वीडियो @ आशीष रंजन pic.twitter.com/QldhXG7Qpl

    — आकाशवाणी समाचार, पटना (@airnews_patna) August 15, 2025

    कानून-व्यवस्था को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

    CM ने कहा कि 24 नवंबर 2005 को जब उनकी सरकार बनी, तब सबसे पहले राज्य में कानून-व्यवस्था सुधारने का कार्य शुरू किया गया। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता कानून का राज स्थापित करना रहा है। वर्ष 2005 में पुलिस बल की संख्या केवल 42,481 थी, जो राज्य की जरूरत के हिसाब से बेहद कम थी।”

    नीतीश कुमार ने बताया कि उनकी सरकार ने लगातार पुलिस बल की संख्या बढ़ाने का काम किया है। फिलहाल यह संख्या बढ़कर 1,31,000 हो चुकी है, और वर्ष 2023 में इसे 2,29,000 तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि “राज्य में अब अपराध और भय का माहौल नहीं है, लोग देर रात तक बाजारों में आ-जा सकते हैं। हत्या, लूट और अपहरण की घटनाओं में 2005 की तुलना में काफी कमी आई है।”

    शिक्षा और स्वास्थ्य पर खास जोर

    CM ने कहा कि 2005 से पहले राज्य में शिक्षा व्यवस्था बेहद खराब थी। स्कूलों की संख्या कम थी और शिक्षकों की भारी कमी थी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने बड़े पैमाने पर स्कूल खोले और नियोजित शिक्षकों की बहाली की।

    उन्होंने बताया कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के माध्यम से अब तक 2,58,000 शिक्षकों की बहाली की गई है, और जो 58,000 शिक्षक बचे हैं, उनकी भर्ती के लिए भी परीक्षा ली जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों को मिलाकर राज्य में अब 5,12,000 शिक्षक कार्यरत हैं।

    महिलाओं और युवाओं को मिलेगा लाभ

    CM ने कहा कि अगले पांच वर्षों में युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य तय किया गया है। सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35% आरक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल में भी अब महिलाओं की संख्या काफी बढ़ गई है।

    साम्प्रदायिक सौहार्द पर दिया जोर

    अपने संबोधन में CM ने कहा कि पहले राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे होते थे, लेकिन अब स्थिति बदली है। उन्होंने कहा, “हमने कब्रिस्तानों और मंदिरों की घेराबंदी कराई ताकि विवाद न हो। आज राज्य में सभी धर्मों और तबकों का समान विकास हो रहा है।”

    उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लिए किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि मदरसों को सरकारी मान्यता दी गई है और वहां पढ़ाने वाले शिक्षकों को अन्य शिक्षकों के बराबर वेतन दिया जा रहा है।

    समावेशी विकास पर बल

    CM नीतीश कुमार ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि उनकी सरकार की नीति सबका साथ, सबका विकास रही है। उन्होंने सभी वर्गों के लिए काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई और राज्य को आगे ले जाने का संकल्प लिया।

    Also Read : बिहार विधानसभा में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न, अध्यक्ष ने किया झंडोत्तोलन

    15 August 2025 15 अगस्त 2025 79th Independence Day 79वां स्वतंत्रता दिवस CM Nitish Kumar hoisted the tricolor at Gandhi Maidan CM Nitish mentioned development works CM Nitish targeted Lalu-Rabri government on Independence Day CM नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में फहराया तिरंगा CM नीतीश ने विकास कार्यों का किया उल्लेख CM नीतीश ने स्वतंत्रता दिवस पर लालू-राबड़ी सरकार पर साधा निशाना Independence Day स्वतंत्रता दिवस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविधानसभा परिसर में गूंजा राष्ट्रगान, स्वतंत्रता सेनानियों को दी गई श्रद्धांजलि
    Next Article 79वां स्वतंत्रता दिवस : झारखंड हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने फहराया तिरंगा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सरकारी स्कूलों में पत्रकार, यूट्यूबर्स की ‘नो एंट्री’, SC ने खारिज की याचिका

    September 3, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL : NDA के बाद INDIA गठबंधन का सरकार पर दबाव, 48 घंटे में कार्रवाई का दिया अल्टीमेटम

    September 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला खत्म, लेकिन खदानें नहीं होंगी बेकार, गिरिडीह और करमा OCP का होगा कायाकल्प

    September 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट : विभागीय परीक्षा से बने दरोगाओं के प्रमोशन पर क्यों लगी रोक? समझिए 2017 के दो विज्ञापनों का पूरा खेल

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल बाढ़ : विदेशी मदद से इनकार की बात गलत, PM बालेंद्र शाह बोले- जरूरत के हिसाब से लिया विदेशी सहयोग

    September 2, 2026
    Latest Posts

    एसीएफ और एफआरओ परीक्षा में करीब 100 लोगों से पैसा लेकर कराया गया पास, प्रोफेसर से सेटिंग कर बढ़ाया गया नंबर भी

    September 4, 2026

    झारखंड : हेमंत सोरेन ने खोला नए शहरों का रास्ता, रांची समेत शहरी जिलों का होगा विस्तार; बसेंगे नए सैटेलाइट टाउनशिप

    September 3, 2026

    झारखंड : अपराधियों पर शिकंजे के लिए टाइगर मोबाइल में बड़ा फेरबदल, तीन साल से जमे जवानों की बदलेगी तैनाती

    September 3, 2026

    जोहार लाइव इम्पैक्ट : लातेहार में डिजिटल हाजिरी के फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, मनिका BPO हटाए गए, 5 मेट पर FIR

    September 3, 2026

    झारखंड : खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ आंदोलनकारी करेंगे आर्थिक नाकेबंदी, कहा – खनिज हमारा कानून तुम्हारा नहीं चलेगा

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.