Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे CM हेमंत सोरेन, मौजूदा राजनीतिक हालात पर मंथन, सियासी हलचल तेज
    झारखंड

    शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे CM हेमंत सोरेन, मौजूदा राजनीतिक हालात पर मंथन, सियासी हलचल तेज

    Team JoharBy Team JoharJanuary 2, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राज्य में सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता और झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन से मुलाकात की. राज्य में जारी सियासत, ईडी प्रकरण और अन्य संबंधित जानकारी दी. गांडेय विधायक के इस्तीफे के बाद राजनैतिक गलियारे में चर्चा तेज हो गई है. उप चुनाव कराने के बीच अब राज्य का नेतृत्व भी बदलने की तैयारी है. सीएम के पद के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का नाम आ रहा है. ये कयास लगाए जा रहे है कि सीएम पर जब कानून का डंडा चलेगा तो उनकी कुर्सी पत्नी ही संभालेगी.

    झारखंड में आनेवाले एक वर्षों के लिए नयी सरकार के गठन का प्लॉट तैयार हो रहा है. ईडी की कार्रवाई में घिरी हेमंत सरकार अब नेतृत्व बदलकर सरकार चलाने की रणनीति पर काम कर रही है. ईडी की ओर से दिये गये आखिरी मौके (सातवां समन) के बाद बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच गांडेय से झामुमो विधायक डॉ सरफराज अहमद ने अपनी सीट छोड़ दी है. डॉ अहमद ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो को भेज दिया है. स्पीकर ने सोमवार की दोपहर ही विधायक डॉ अहमद का इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया.

    राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार पर ईडी की कार्रवाई के बाद मुसीबत बढ़ी, तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन नेतृत्व संभालेंगी. वह गांडेय से चुनाव लड़ेंगीं. इधर, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने बदलती परिस्थिति में विधानसभा को विशेष सत्र आहूत करने के लिए तैयार रहने को कहा है. गौरतलब है कि इडी ने 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सातवां समन भेजकर एक सप्ताह के अंदर बयान दर्ज करने की बात कही थी. इसके लिए दो दिन में वह जगह बताने को कहा था.

    इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तरफ से ईडी को भेजी गई चिट्टी

     

    #Jharkhand News City News CM hemant soren Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सीएम हेमंत सोरेन स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तरफ से ईडी को भेजी गई चिट्टी
    Next Article जापान में दो विमानों के बीच हुई टक्कर, बाल-बाल बचे सैकड़ों यात्री

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.