Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Apr, 2026 ♦ 4:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»8 वर्षीय बच्ची का झाड़ियों में मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
    क्राइम

    8 वर्षीय बच्ची का झाड़ियों में मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

    Team JoharBy Team JoharMay 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : जिले के बेरमो अनुमंडल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पेटरवार थाना क्षेत्र के ओरदाना पंचायत का एक गांव महलीजारा में करीब 8 साल की एक आदिवासी बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला घोटकर कर हत्या कर दी गई है. हत्या के बाद शव को घर से महज कुछ ही दूरी पर सुनसान झाड़ियों में छुपा दिया गया. मामले को लेकर परिजनों ने बताया कि बच्ची दादी के मायके में शादी समारोह में शामिल होने आई थी. कार्यक्रम में शामिल होकर वह वापस घर लौटने की तैयारी कर रही थी. तभी अचानक बच्ची गायब हो गई. जिसके बाद काफी खोजबीन की गई, पर उसका कोई पता नहीं चल सका. फिर सुबह घर के बगल सुनसान झाड़ियों में खून से लथपथ शव मिला.

    परिवार वालों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जतायी है. जिसके बाद इसकी सूचना पेटरवार थाना को दी गई. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर तेनुघाट अनुमंडल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया. जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई. घटना स्थल पर पहुंचे बेरमो एसडीपीओ विशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि लड़की के साथ दुष्कर्म किये जाने की आशंका के बाद हत्या का मामला लग रहा है. वहीं बच्ची का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने बताया कि दुष्कर्म के बाद गला दबा कर बच्ची की हत्या कर दी गई है.

     

    8 वर्षीय दुष्कर्म पुलिस बच्ची हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेएमएम प्रत्याशी विजय हांसदा कार्यकर्ताओं से बोले, भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियां लोगों को बताएं
    Next Article पीएम मोदी आज जाएंगे अयोध्या, रामलला के दर्शन के बाद करेंगे रोड शो

    Related Posts

    जमशेदपुर

    PM आवास योजना में देरी पर भड़के सरयू राय, बोले- अब खुद घरों में घुसेंगे लाभुक

    April 28, 2026
    चतरा

    चतरा पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों समेत चार को दबोचा, सात लाख की अफीम जब्त

    April 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में कब्र से निकाली गयी महिला की ला’श, मां की ह’त्या के आरोप में बेटी समेत तीन गिरफ्तार

    April 28, 2026
    Latest Posts

    PM आवास योजना में देरी पर भड़के सरयू राय, बोले- अब खुद घरों में घुसेंगे लाभुक

    April 28, 2026

    चतरा पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों समेत चार को दबोचा, सात लाख की अफीम जब्त

    April 28, 2026

    रांची में कब्र से निकाली गयी महिला की ला’श, मां की ह’त्या के आरोप में बेटी समेत तीन गिरफ्तार

    April 28, 2026

    ALERT ! जामताड़ा डीसी के नाम बना डाला फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, विदेशी नंबर का हो रहा इस्तेमाल

    April 28, 2026

    वित्त मंत्री का सख्त रुख, पलामू में पानी संकट दूर करने के लिए तुरंत कार्रवाई के आदेश

    April 28, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.