Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बंधु तिर्की ने पीएम पर किया कटाक्ष, बोले- झूठ में थोड़ा सच और नमक-मिर्ची लगाकर परोसते है मोदी
    झारखंड

    बंधु तिर्की ने पीएम पर किया कटाक्ष, बोले- झूठ में थोड़ा सच और नमक-मिर्ची लगाकर परोसते है मोदी

    Team JoharBy Team JoharMay 5, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: पूर्व मंत्री सह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने पीएम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी झूठ के साथ थोड़ा सच बोलते है. इसके अलावा मिर्च मसाला लगाकर जो बातें परोसते है उसमें उनका कोई जोड़ नहीं है. कांग्रेस के पाप-पुण्य का हिसाब-किताब करने की बजाय प्रधानमंत्री को आदिवासियों और गरीबों की सुध लेनी चाहिये. 10 साल में आदिवासियों के साथ ही मूलवासियों, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) आदि की स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो गयी है. अब उन्हें अपने भविष्य पर खतरा मंडराता हुआ साफ-साफ नजर आ रहा है.

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी माहिर खिलाड़ी

    पलामू और सिसई में प्रधानमंत्री ने चुनावी सभा में कांग्रेस के ऊपर लगाये गये आरोपों की तीखी आलोचना की. साथ ही कहा कि केवल झूठ में तथ्यात्मक दृष्टि से थोड़ा सा आँकड़ा मिलाकर और शाब्दिक जाल बुनकर प्रधानमंत्री भले ही लोगों को भ्रमित कर लें. लेकिन सच यह है कि तीखी बोली, कटाक्ष और आपसी मतभेद को उत्पन्न करनेवाली बातों को बोलने के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी माहिर खिलाड़ी हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने इस मामले में अबतक के सभी कीर्तिमानों को ध्वस्त कर दिया है. जिस प्रकार का वक्तव्य वे अपनी चुनावी सभाओं में दे रहे हैं उसके कारण प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद की मर्यादा कम हो रही है.

    लोगों के बीच पैदा कर रहे दरार

    बंधु तिर्की ने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा जिस प्रकार की बातें कही जा रही है, वह पूरी तरीके से तथ्यों से परे है. कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहीं भी यह नहीं कहा कि किसी व्यक्ति के पास दो घर, दो भैंस, दो बैल आदि होने पर उसमें से एक को सरकार ले लेगी. उसे अन्य लोगों के बीच में बांट देगी. इसके साथ ही मंगलसूत्र की बातें भी केवल और केवल प्रधानमंत्री के खुराफाती मन की उपज है. ये सारी बातें लोगों के बीच में दरार पैदा कर रही है. प्रधानमंत्री मोदी खुल्लम-खुल्ला लोगों की भावनायें भड़काकर उनसे चुनावी लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं. दुर्भाग्यपूर्ण है कि चुनाव आयोग खामोशी के साथ इन सारी गतिविधियों को देख रहा है. उसका आचरण पूरी तरीके से पक्षपाती है. जबकि चुनाव आयोग की निष्पक्षता ही स्वस्थ लोकतंत्र की पहली शर्त है.

    कथनी और करनी में है अंतर

    प्रधानमंत्री सरना धर्म कोड, समान नागरिक संहिता (यूसीसी), आदिवासियों की परंपरागत जीवन पद्धति को बरकरार रखने, आदिवासियों के संवैधानिक अधिकार, झारखण्ड का केन्द्र सरकार पर बकाया एक लाख 36 हज़ार करोड़ रुपया देने पर चुप्पी साधे है. वहीं कांग्रेस सरकार द्वारा संवैधानिक रूप से आदिवासियों के साथ ही अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) एवं अल्पसंख्यकों को दिये गये अधिकार के मामले में जिस प्रकार से खामोशी अख्तियार किये बैठे हैं. उससे साफ है कि भाजपा एक साजिश के तहत काम कर रही है. भाजपा किसी भी प्रकार से चुनाव जीतना चाहती है.

    बीजेपी को जहाँ-जहाँ अवसर मिलता है वहीं उसने आदिवासियों के पक्ष में कांग्रेस द्वारा बनाये गये कानूनों एवं संवैधानिक प्रावधानों को आघात पहुँचाया है. झारखण्ड में भी उसने सीएनटी-एसपीटी एक्ट में बदलाव की साजिशे रची थी लेकिन लोगों के विरोध के कारण रघुवर दास सरकार को अपने कदम वापस लेने पड़े. छत्तीसगढ़ में चुनाव जीतने के लिये भारतीय जनता पार्टी ने डीलिस्टिंग का मुद्दा उठाया और इसके कारण सरना और ईसाई धर्मावलम्बियों के बीच धर्म के आधार पर ध्रुवीकरण करने के बाद चुनाव तो जीत लिया. लेकिन जिस प्रकार से हंसदेव जंगल की 1 लाख 70 हज़ार हेक्टेयर भूमि को उज़ाड़ा गया है यह बताने को काफी है कि भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है.

    पीएम बंधु तिर्की मोदी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी आज जाएंगे अयोध्या, रामलला के दर्शन के बाद करेंगे रोड शो
    Next Article गिरिडीह से इंडी उम्मीदवार मथुरा महतो का नॉमिनेशन कल, जनसभा को करेंगे संबोधित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.