Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली चीन की टेनिस खिलाड़ी गायब, डब्ल्यूटीए ने दी चेतावनी
    Uncategorized

    यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली चीन की टेनिस खिलाड़ी गायब, डब्ल्यूटीए ने दी चेतावनी

    Team JoharBy Team JoharNovember 20, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    टेनिस जगत पिछले कुछ दिनों से चीन की लापता खिलाड़ी पेंग शुआई के ठिकाने और कुशलक्षेम के बारे में जानकारी की मांग रहा है. पेंग, चीन के एक पूर्व शीर्ष अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद गायब है.

    डब्ल्यूटीए ने कहा कि अगर यह साबित नहीं हो जाता कि पेंग सुरक्षित हैं तो चीन से टूर्नामेंटों की मेजबानी वापस ली जा सकती है. डब्ल्यूटीए अध्यक्ष स्टीव सिमोन ने कहा कि हम इस मामले में समझौता नहीं कर सकते. यह या तो सही है या गलत है.

    जोकोविच ने एटीपी फाइनल्स में ब्रिटेन के कैमरन नॉरी को शिकस्त देने के बाद कहा कि यह महत्वपूर्ण है क्योंकि यह काफी डरावना है. मेरा मतलब है, एक व्यक्ति लापता है. उन्होंने कहा कि चीन एक बहुत बड़ा देश है.

    यह विशेष रूप से डब्ल्यूटीए के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है. वहां उनके कई टूर्नामेंट होते हैं. मेरा मतलब है, हमारे लिए यह आवश्यक है कि हम जो भी कार्रवाई कर सकते है उसे करें. उन्होंने कहा कि मैंने अभी सुना है कि जब तक इस मुद्दे का समाधान नहीं हो जाता, डब्ल्यूटीए चीन के सभी टूर्नामेंटों से हटने को तैयार है. मैं इसका शत प्रतिशत समर्थन करता हूं.

    चीन की टेनिस स्टार के ईमेल से सुरक्षा की बढ़ी चिंता

    एक पूर्व शीर्ष सरकारी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद से चीन की एक पेशेवर टेनिस खिलाड़ी लापता है और अपने सुरक्षित होने का दावा करने वाले उसके ईमेल से उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ गई है. चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसे इस विवाद के बारे में पता नहीं है. दुनिया भर में खिलाड़ियों और अन्य ने उसकी कुशलक्षेम और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है.

    अभी तक दुनिया भर से उठ रहे सवालों का जवाब नहीं मिला है. इस बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने बीजिंग में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह मामला राजनयिक प्रश्न नहीं है और मुझे स्थिति की जानकारी नहीं है.

    पेंग द्वारा दो सप्ताह से अधिक समय पहले आरोप लगाने के बाद से मंत्रालय ने इस मुद्दे की जानकारी होने से लगातार मना किया है. चीनी अधिकारियों ने सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा है. दो सप्ताह पहले ग्रैंडस्लैम युगल चैम्पियन फेंग शुआइ ने आरोप लगाया था कि एक पूर्व शीर्ष सरकारी अधिकारी ने उनका यौन शोषण किया है.

    चीन के इस पहले मी टू मामले को घरेलू मीडिया में जगह नहीं मिली है और इस पर आनलाइन बहस भी सेंसर कर दी गई है. महिला टेनिस संघ के सीईओ और अध्यक्ष स्टीव साइमन ने उन्हें भेजे गई ईमेल की वैधता पर सवाल उठाए हैं. इसमें फेंग ने कहा है कि वह सुरक्षित है और उत्पीड़न के आरोप गलत हैं. चीन के सरकारी प्रसारक सीसीटीवी की अंतरराष्ट्रीय ईकाई सीजीटीएन ने गुरूवार को यह ईमेल पोस्ट किया.

    साइमन ने कहा है कि उन्हें यकीन नहीं है कि वह ईमेल शुआइ ने लिखा है और उन्होंने मामले की पूरी जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि उचित जवाब नहीं मिलने पर चीन से टूर्नामेंटों की मेजबानी छीनी जा सकती है.

    नाओमी ओसाका और नोवाक जोकोविच ने भी इस मामले पर ट्वीट किया है. आनलाइन वेयर इज फेंग शुआइ ट्रेंड कर रहा है. सेरेना विलियम्स ने ट्वीट किया है कि वह इस खबर से स्तब्ध और दुखी हैं. उन्होंने कहा कि हमें चुप नहीं रहना चाहिए. इस मामले की जांच होनी चाहिए.

    अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ की प्रवक्ता हीथर बोलेर ने कहा कि वे चीनी टेनिस संघ के संपर्क में है और डब्ल्यूटीए तथा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति से भी बात की जा रही है.

    International news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमीडिया कप बैडमिंटन : आदिल हसन, कुमार सौरव व संदीप कुमार सेमीफाइनल मेंं
    Next Article गिरिडीह में पुलिस अलर्ट, डुमरी पथ पर रोका गया आवागमन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पाकिस्तान : जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास जोरदार धमाका, 16 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

    September 18, 2026
    Uncategorized

    Breaking : सीजीएल मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, वेबल के दो कर्मी गिरफ्तार

    August 27, 2026
    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : PoK में हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या, पुलवामा हमले से था कनेक्शन

    May 21, 2026
    Latest Posts

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.