Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गिरिडीह में पुलिस अलर्ट, डुमरी पथ पर रोका गया आवागमन
    झारखंड

    गिरिडीह में पुलिस अलर्ट, डुमरी पथ पर रोका गया आवागमन

    Team JoharBy Team JoharNovember 20, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीहः भारत बंद के दौरान नक्सली बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं. ऐसे में गिरिडीह पुलिस ने आमजनों की सुरक्षा के लिए एहतियातन कदम उठाया है. पुलिस ने अति संवेदनशील गिरिडीह-डुमरी पथ पर आवागमन को रोक दिया. हालांकि लोगों के आने-जाने के लिए दूसरे रूट की व्यवस्था की.

    नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के सबसे बड़े लीडर प्रशांत बोस उर्फ किशन दा और उसकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में 20 नवंबर को भारत बंद की घोषणा की थी. बंद के दौरान झारखंड की पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है. इस बीच पारसनाथ के समीप से गुजरी गिरिडीह-डुमरी रोड ) पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया. इस पथ पर पपरवाटांड़, पीरटांड़, धावाटांड़, डुमरी में बैरियर लगा दिया गया और किसी भी तरह के वाहन के परिचालन को रोक दिया गया.

    गाड़ियां इस रोड से गुजरे नहीं इसे लेकर मुफस्सिल थाना प्रभारी विनय राम, पीरटांड़ थाना प्रभारी पवन सिंह के अलावा मधुबन, डुमरी थाना के अधिकारी डटे रहे. वहीं गिरिडीह एसपी अमित रेणू के निर्देश पर एसडीपीओ अनिल सिंह और अन्य अधिकारी गश्त पर रहे.

    हमले की आशंका
    जो जानकारी मिली है उसके अनुसार नक्सली इस पथ पर गुजरने वाले वाहनों पर हमला कर सकते हैं. इसी सूचना को लेकर पुलिस ने एहतियातन यह कदम उठाया है. गिरिडीह-डुमरी का यह पथ घोर नक्सल प्रभावी है. पीरटांड़ होकर गुजरे इस पथ के समीप के जंगलों में नक्सलियों का मूवमेंट भी रहता है. ऐसे में पुलिस किसी प्रकार का जोखिम उठाना नहीं चाहती.

    पारसनाथ की तराई है नक्सलियों का सेफ जोन
    गिरिडीह का पारसनाथ का इलाका नक्सलियों का सेफ जोन भी है. कहा जाता है कि इसी पारसनाथ की तराई से नक्सलवाद (Naxalism) अविभाजित बिहार में फैला था. प्रशांत बोस भी इसी पारसनाथ की तराई से संगठन को मजबूती प्रदान करते रहे. ऐसे में इस इलाके को लेकर पुलिस पूरी तरह सावधान है.

    naxal
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली चीन की टेनिस खिलाड़ी गायब, डब्ल्यूटीए ने दी चेतावनी
    Next Article IPL 15वां सीजन भारत में, जानें हर मैच की टाइमिंग व शेड्यूल

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    झारखंड

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    Latest Posts

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.