Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»मुख्यमंत्री विजय : फिल्मी पर्दे से सत्ता के शिखर तक का सफर और सैलरी… जानें
    ट्रेंडिंग

    मुख्यमंत्री विजय : फिल्मी पर्दे से सत्ता के शिखर तक का सफर और सैलरी… जानें

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 10, 2026Updated:May 10, 2026No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    थलापति विजय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk : साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय अब तमिलनाडु की राजनीति का बड़ा चेहरा बन चुके हैं। 10 मई को उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अभिनेता से नेता बने विजय के इस नए सफर ने उनके फैंस में जबरदस्त उत्साह भर दिया है। शपथ लेने के तुरंत बाद ही विजय एक्शन मोड में दिखे और अपने चुनावी वादों से जुड़े अहम दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दिएआज करोड़ों की संपत्ति और लाखों फैंस वाले विजय की शुरुआत बेहद साधारण थी। साल 1984 में रिलीज हुई फिल्म Vetri से उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता एसए चंद्रशेखर ने किया था। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के लिए विजय को सिर्फ 500 रुपये फीस मिली थी।

    लीड एक्टर बनकर बनाई अलग पहचान

    इसके बाद विजय ने साल 1992 में Naalaiya Theerpu से बतौर लीड एक्टर फिल्मों में एंट्री की। इस फिल्म का निर्देशन भी उनके पिता ने किया था। शुरुआत के बाद विजय ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और धीरे-धीरे तमिल सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में अपनी जगह बना ली। करीब 30 साल के फिल्मी करियर में विजय ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। उनकी लोकप्रियता सिर्फ दक्षिण भारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि देश और विदेशों तक फैली। उनकी हालिया फिल्म The Greatest of All Time चर्चा में रही, जबकि आने वाली फिल्म जन नायकन को लेकर भी फैंस में उत्साह बना हुआ है।

    मुख्यमंत्री बनने के बाद कितनी मिलेगी सैलरी

    अब जब विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं, तो उनकी सरकारी सैलरी भी चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री के तौर पर उन्हें हर महीने करीब 2.85 लाख रुपये मिलेंगे। इसमें विधायक वेतन, निर्वाचन क्षेत्र भत्ता और दूसरी सरकारी सुविधाएं शामिल हैं। यानी सालाना करीब 34 लाख रुपये का पैकेज होगा। हालांकि मुख्यमंत्री की सैलरी विजय की कुल कमाई के मुकाबले काफी छोटी है। फिल्मों, विज्ञापनों और दूसरे निवेशों से विजय पहले से ही बड़ी संपत्ति के मालिक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ करीब 600 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है। फिल्मों में सुपरस्टार बनने के बाद अब विजय की असली परीक्षा राजनीति में है। फैंस की उम्मीदें बड़ी हैं और जनता की नजर अब इस बात पर रहेगी कि पर्दे का हीरो, सत्ता में कितना असरदार साबित होता है।

    Also Read : हजारीबाग में कुछ घंटों में दो भयंकर सड़क हादसे, दो की मौ’त

    actor turned politician Breaking news CM salary India Latest news National news South superstar Vijay Tamil Nadu Chief Minister salary Tamil Nadu politics Thalapathy Vijay Trending News Vijay net worth Vijay oath ceremony Vijay salary Vijay Tamil Nadu CM
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग में कुछ घंटों में दो भयंकर सड़क हादसे, दो की मौ’त
    Next Article भू-धंसान पीड़ितों की आवाज बनीं विधायक रागिनी सिंह, केंद्रीय कोयला मंत्री से किया आग्रह

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का धरना, 25 सूत्री मांगों को लेकर सरकार पर बरसे कर्मचारी

    August 10, 2026
    झारखंड

    JPSC-JSSC आंदोलन में असामाजिक तत्वों की एंट्री का आरोप, रविंद्र पासवान बोले- चिन्हित कर कार्रवाई करे पुलिस

    August 10, 2026
    झारखंड

    JSSC-JPSC विवाद पर ABVP का बड़ा आंदोलन, 11 अगस्त को पुराने विधानसभा से निकलेगा मार्च

    August 10, 2026
    झारखंड

    CM आवास घेराव पर राधाकृष्ण किशोर ने BJP को घेरा, कहा- लोकतंत्र में ऐसी कोशिश मंजूर नहीं

    August 10, 2026
    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर, एल ख्यांगते को सीआईडी ने किया गिरफ्तार

    August 10, 2026
    Latest Posts

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026

    JPSC प्रकरण : जेल भेजने से पूर्व JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यागते की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच

    August 10, 2026

    JPSC प्रोटेस्ट: पुलिस ने किया लाठीचार्ज, खाली कराया जा रहा विधानसभा परिसर

    August 10, 2026

    झारखंड शराब प्रकरण: ACB की पूछताछ में नए राज खुले, समन के बावजूद नहीं पहुंचे चार लोग, 3 अफसर फिर तलब

    August 10, 2026

    JPSC प्रोटेस्ट: विद्यार्थियों पर बल प्रयोग गलत, राहुल गांधी बोले- बातचीत से निकलेगा समाधान

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.