Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका हाईकोर्ट से खारिज, ईडी के समन को दी थी चुनौती
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका हाईकोर्ट से खारिज, ईडी के समन को दी थी चुनौती

    Team JoharBy Team JoharOctober 13, 2023Updated:October 13, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से दायर क्रिमिनल रिट याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में आज 13 अक्टूबर को सुनवाई हुई. यह मामला चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र व जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था. मामले में सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने सीएम की याचिका खारिज कर दी है. प्रार्थी हेमंत सोरेन द्वारा दायर याचिका में ईडी के समन व उसके अधिकारों को चुनौती दी गई थी. साथ ही पीएमएलए 2002 की धारा 50 व 63 की वैधता को भी चुनौती दी गई थी. कहा गया था कि ये धाराएं संविधान द्वारा दिए गए मौलिक अधिकार का हनन करती हैं.

    इसे भी पढ़ें : सियालदाह-राजधानी में ठांय-ठांय, मचा हड़कंप, एक्स आर्मी का जवान हिरासत में

    हाईकोर्ट ने क्यों खारिज की याचिका

    सुनवाई के दौरान झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि पहले ही चार समन पर सीएम हेमंत सोरेन ईडी नहीं पहुंचे हैं. जिन चार समन पर सीएम को ईडी में उपस्थित होना था, वो तारीख खत्म हो चुकी है. इस तरह जो समन लैप्स हो चुका है, उस पर निर्णय नहीं दिया जा सकता है. इसलिए हाईकोर्ट ने सीएम की याचिका खारिज कर दी. इससे पहले हेमंत सोरेन की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना पक्ष रखा. वहीं, ईडी ने भी अपनी दलील पेश की.

    इसे भी पढ़ें : मुश्किल में लालू के लाल तेज प्रताप, ऐश्वर्या राय से तलाक मामले में कोर्ट का आया सख्त आदेश

    22 सितंबर को दायर की थी याचिका

    बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी की कार्रवाई को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में 22 सितंबर को याचिका दायर की थी. इसके साथ ही पत्र लिखकर ईडी को याचिका दायर करने की जानकारी दी और हाईकोर्ट का निर्देश आने तक इंतजार करने का अनुरोध भी किया था. ईडी ने जमीन खरीद बिक्री मामले में मुख्यमंत्री को चौथा समन कर पूछताछ के लिए 23 सितंबर को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया था. इसके बाद 26 सितंबर को ईडी ने पांचवां समन जारी कर उन्हें 4 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया था. इस पर भी वे ईडी ऑफिस में पेश नहीं हुए थे.

    इसे भी पढ़ें : इजराइल-हमास युद्ध : भारत का ऑपरेशन अजय, पहली फ्लाइट से स्वदेश लौटे 212 भारतीय

    #Jharkhand News 13 अक्टूबर को सुनवाई applicant Hemant Soren CM's petition rejected by High Court criminal writ petition Enforcement Directorate hearing on October 13 Jharkhand high court Johar Live State Chief Minister Hemant Soren क्रिमिनल रिट पिटिशन जोहार लाइव झारखंड न्यूज झारखंड हाईकोर्ट प्रवर्तन निदेशालय प्रार्थी हेमंत सोरेन सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हाईकोर्ट से सीएम की याचिका खारिज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleग्रामीण विकास विभाग मंत्री ने किया जूट क्रय केंद्र खोलने के लिए स्थल निरीक्षण
    Next Article धंसी कोयला खदान, तीन की मौत, कई और के दबे होने की आशंका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026
    क्राइम

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा मार्च में झड़प पर पुलिस का एक्शन, दावा- समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

    August 13, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.