रांची: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक डिप्टी जीएम को घूस लेते गिरफ्तार किया है. वह हरियाजम कोलियरी, सीबीएच ग्रुप ऑफ माइंस, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल), मुगमा एरिया, धनबाद में तैनात थे. आरोपी के खिलाफ 01.05.2024 को सीबीआई द्वारा मामला दर्ज किया गया था. हरियाजाम कोलियरी, मुगमा एरिया, ईसीएल, धनबाद के डिप्टी जीएम पर आरोप है कि शिकायतकर्ता से भूमिगत से सतह पर ड्यूटी बदलने के लिए 75,000/- रु. की मांग की थी. साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि शिकायतकर्ता 2006 से ईसीएल के मुग्मा क्षेत्र के तहत सीबीएच ग्रुप ऑफ माइंस के हरियाजम कोलियरी में जनरल मजदूर के रूप में काम कर रहा था. 2011 के दौरान एक घातक दुर्घटना का शिकार हो गया और इस तरह वह 50% विकलांग हो गया. इस संबंध में सिविल सर्जन, धनबाद ने 2012 में मेडिकल सर्टिफिकेट जारी किया था. प्रारंभ में, वह अपनी भूमिगत ड्यूटी कर रहे थे. लेकिन जब वह 50% तक विकलांग हो गया, तो शिकायतकर्ता ने उक्त आरोपी से सतह पर अपनी ड्यूटी बदलने का अनुरोध किया, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया.बाद में शिकायतकर्ता ने क्षेत्र के सांसद से इस संबंध में गुहार लगाई. इसके बाद, आरोपी डिप्टी जीएम ने प्राधिकार पत्र संख्या 489 दिनांक 16.03.2024 जारी किया, जिसके माध्यम से उसे आरोपी द्वारा सतही कार्य यानी वेटब्रिज, सेंट्रल पूल साइडिंग पर प्रतिनियुक्त किया गया. आरोपी ने उक्त कार्य के लिए रिश्वत की मांग की. सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी डिप्टी जीएम को 5 हजार रिश्वत लेते पकड़ लिया. आंशिक भुगतान के रूप में शिकायतकर्ता से 20,000 रु. लिए थे. इसके बाद तलाशी ली गई, जिससे आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए.
सीबीआई ने ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड धनबाद के डिप्टी जीएम को 5 हजार घूस लेते किया गिरफ्तार

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleझारखंड जल्द ही कालाजार मुक्त राज्य बनेगा : अजय कुमार सिंह
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

