Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची के विपुल जला रहे सेवा की अलख नाइजेरिया में, 50 हजार भारतीयों को डिप्रेशन के दौर से निकाला बाहर
    झारखंड

    रांची के विपुल जला रहे सेवा की अलख नाइजेरिया में, 50 हजार भारतीयों को डिप्रेशन के दौर से निकाला बाहर

    Team JoharBy Team JoharMay 21, 2020No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। कोराना महामारी से आज कोई भी देश अछूता नही रहा है। संकटकाल के इस दौर में पूरे विश्व में लॉक डाउन है। ऐसी विकट परिस्थिति में जब सबकोई हर हाल में अपने घर आने की तैयारी में था। उस वक्त रांची के संजय विपुल श्रीवास्तव उर्फ विपुल नाईजीरिया में करीब 50 हजार भारतीयों के बीच सकारात्मकता का प्रचार प्रसार करने में जुटे है। उन्हें इस विकट परिस्थिति में घबडाहट के दौर से बाहर निकाल रहे है। विपुल ने स्ट्रेस मैनेजमेंट के माध्यम से भारतीयों को एकजुट कर न केवल वहीं रोका बल्कि सेवाकार्यों के माध्यम से एक विशिष्ट पहचान भी बनाई।

    • सामलौंग के रहने वाले संजय विपुल श्रीवास्तव

    राँची के सामलौंग के रहने वाले विपुल का पूरा नाम संजय विपुल श्रीवास्तव है, वो पिछले 14 वर्षों से नाईजीरिया में रह रहे है। 10 सालों तक बहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी करने के बाद नाईजीरिया की आर्थिक राजधानी लागोस में उन्होंने आयात-निर्यात की परामर्शदातृ कंपनी की शुरूआत की। आज वो नाईजीरिया में एक सफल व्यवसायी है।

    विपुल बताते है, कि करीब 20 करोड़ की आबादी वाला देश नाईजीरिया एक गर्म प्रदेश है, यहाँ के लोगों की इम्यूनिटी काफी अच्छी है। फिर भी कोराना के संक्रमण से यह देश भी अछूता नहीं रहा। लेकिन अन्य देशों की तुलना में यहाँ संक्रमण की दर काफी कम है। अभी तक मात्र 5162 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसमें 162 लोगों की मौत हो चुकी है। यहाँ 25 मार्च से लॉकडाउन लागू किया गया और अब लॉकडाउन हटाने का चरण शुरू हो चुका है, बाजार खुलनी शुरू हो गई है।

    वे बताते हैं कि लॉकडाउन की घोषणा और भारत के समाचारों के बाद यहाँ रह रहे भारतीय काफी पैनिक हो चुके थे। सभी लोग भारत लौटने के लिए बेताब थे। इसी दौर में उन्होंने कर्मभूमि से मातृभूमि की ओर देखो के संदेश के साथ भारतीयों को एकजुट करना शुरू किया और इस मुसीबत की घड़ी में भारत सरकार की परेशानी न बढ़ाते हुए भारतीयों के बीच वेबिनार और डिजिटल सेमिनारों के माध्यम से डिप्रेशन को दूर करने का काम शुरू किया। उन्होंने भारतीय दूतावास के साथ मिलकर वीडियो काॅन्फ्रेंस के द्वारा लोगों को हड़बड़ाहट में भारत न लौटने पर राजी कर लिया, यही कारण है, कि अब भारतीय न केवल वहाँ सामान्य जीवन की ओर लौट रहे है, बल्कि विपुल के नेतृत्व में सेवाकार्य भी कर रहे है।

    • प्रत्येक दिन 500 लोगों को करा रहे है भोजन

    विपुल यहीं नहीं रूके, बल्कि लागोस के स्लम एरिया और गरीब तबके के लोगों को भोजन कराना शुरू किए है। प्रत्येक दिन वो करीब 500 लोगों को भोजन करा रहे है। विपुल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विदेश की इकाई हिन्दू स्वयंसेवक संघ के नाईजीरिया के संयुक्त संघचालक भी है। उन्होंने वहां के स्वयंसेवकों के साथ मिलकर कच्चा राशन पैकेट एवं कोराना किट तैयार कराया और लागोस और आसपास के राज्यों के स्लम एरिया में बाँटने का काम शुरू किया, अबतक उनके माध्यम से 20 हजार से ज्यादा जरूरतमंदो तक वो राहत पहुँचा चुके है।

    • आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का करा रहे अनुपालन

    विपुल बताते है, कि वो लोगों को भारत के आयुष मंत्रालय के द्वारा जारी दिशानिर्देशों के बारे में बताते हैं और उसका अनुपालन करवाते है। लोगों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए वो योग, व्यायाम की नियमित सेशन का ऑनलाईन आयोजन कराते है। शोसल मीडिया के माध्यम से वो वहाँ के करीब 75 प्रतिशत भारतीयों से जुड़े है, लागोस में ही 100 से अधिक वोलंटियर उनके साथ जुड़े है, वो भारतीयो को हेल्पलाईन नम्बर के माध्यम से उचित सलाह और जानकारी भी उपलब्ध कराते है।

    • झारखण्ड के उत्पादों को देना चाहते है बाजार

    विपुल स्वयं आयात-निर्यात के व्यवसाय से जुड़े हैं। वो बताते हैं कि नाईजीरिया समेत अफ्रीकन देशों में भारतीय उत्पादों की काफी मांग है। भारतीय व्यापारियों की छवि भी इन देशों में काफी विश्वसनीय है। हाल के दिनों में प्रधानमंत्री मोदी जी ने जिस विशेष आर्थिक पैकेज के माध्यम से आत्मनिर्भर होने का संदेश दिया है, इस स्थिति में झारखंड में काफी संभावनाएं उत्पन्न होगी। लाखों की संख्या में प्रवासी मजदूर राज्य लौट रहे है। अगर उन्हें स्वरोजगार से जोड़कर उत्पादक बनाया जाए, तो वो झारखण्ड के उत्पादों को नाईजीरिया समेत अफ्रीकन देशों में बाजार उपलब्ध करा सकते है।

    #Jharkhand News Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना का कहर: भारत में संक्रमितों की संख्या 1,12,359, मृतकों की संख्या 3435
    Next Article अम्फान तूफान ने मचाई तबाही, बंगाल में 12 लोगों की मौत, हजारों मकान नष्ट

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    Latest Posts

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.