Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Apr, 2026 ♦ 4:08 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»ग्रामीण विकास विभाग मंत्री ने किया जूट क्रय केंद्र खोलने के लिए स्थल निरीक्षण
    झारखंड

    ग्रामीण विकास विभाग मंत्री ने किया जूट क्रय केंद्र खोलने के लिए स्थल निरीक्षण

    Team JoharBy Team JoharOctober 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकुड़ : पाकुड़ प्रखंड स्थित चांचकी में ग्रामीण विकास विभाग मंत्री आलमगीर आलम ने जूट क्रय केंद्र खोलने हेतु स्थल निरीक्षण किया गया. मौके पर जूट के किसान का पंजीकरण कार्ड वितरण किया गया. विगत 20 फरवरी को राष्ट्रीय जूट महोत्सव के अवसर पर चास हाट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड एवं जूट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के तहत किए गए समझौता के अनुसार 30 क्विंटल बीज मंत्री ने 40 गांव के किसानों के बीच वितरण किया था.

    कार्यक्रम के दौरान आलमगीर आलम ने कहा कि पाकुड़ सदर प्रखंड में जूट रोजगार से ज्यादा से ज़्यादा ग्रामीण एवं सखी मंडल को जुड़कर आत्मनिर्भर बनना है. सदर प्रखंड के 40 गांव से 5 हजार किसानों का चयन किया गया है, पंजीकरण करने के लिए झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास जूट एमएसपी खरीद के लिए किसानों को पंजीकरण कराना जरूरी है. इसके लिए मुखिया, जेएसएलपीएस कर्मी, जूट मित्र के यहां फार्म उपलब्ध हैं. उसे भरकर बैंक से वेरीफाई करने के बाद ही कार्ड बन पाएगा. जूटएमएस पी खरीद के लिए पासबुक बन पाएगा और सभी किसानों को पंजीकरण कराना अनिवार्य है. जूट एमएसपी खरीद के लिए पासबुक बनाने के बाद ही जूट बेच पाएंगे. जूट से जुड़े किसानों को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर राज्य सरकार द्वारा सकारात्मक पहल किया जा रहा है.

    मंत्री ने कहा कि आज का समय वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने का है और ऐसे में हमारे क्षेत्र के जूट से जुड़े किसान वैज्ञानिक पद्धति से खेती कर सके. उन्होंने कहा कि किसानों को प्रशिक्षित करने से पूर्व जेएसएलपीएस द्वारा दो दिवसीय मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया है, ताकि मास्टर ट्रेनर किसानों को प्रशिक्षित कर सके और यहां के किसान वैज्ञानिक पद्धति से जूट की खेती कर सकें. किसानों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक पहल करते हुए जूट के किसानों का पंजीकरण कार्ड वितरण किया गया. किसानों के साथ-साथ महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन सके इसको लेकर उन्हें ऋण उपलब्ध कराये जा रहे हैं, ताकि ऋण राशि से वे अपने लिए कोई रोजगार कर सकें. यहां के किसान इस अवसर का लाभ उठाएं और जूट की खेती कर आत्मनिर्भर बने.

    मौके पर मौजूद उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों को हर संभव मदद देने को तत्पर है और आनेवाले दिनों में जूट से जुड़े किसानों को कई प्रकार के तकनीकी ज्ञान भी उपलब्ध कराए जाएंगे. मंच का संचालन पाकुड सदर के बीपीएम फैज आलम ने की. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मो० शफीक आलम, डीपीएम प्रवीण मिश्रा, जुट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ब्रहमपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेंद्र कुमार, जीसीआई की सहायक प्रबंधक संचालक के सह विपणन पुरुषोत्तम हरि, डीपीसी मैनेजर सलिल मंडल, मुखिया, जेएसएलपीएस के कर्मी, पीआरडी टीम एवं किसान उपस्थित थे.

     

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसियालदाह-राजधानी में ठांय-ठांय, मचा हड़कंप, एक्स आर्मी का जवान हिरासत में
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका हाईकोर्ट से खारिज, ईडी के समन को दी थी चुनौती

    Related Posts

    झारखंड

    हजारीबाग में दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, हाईवे पर मचा हड़कंप

    April 23, 2026
    झारखंड

    JAC 10वीं रिजल्ट जारी, लड़कियों का दबदबा कायम; प्रियांशु कुमारी बनीं टॉपर

    April 23, 2026
    झारखंड

    चुनाव से पहले बढ़ी चौकसी, बोकारो में इंटरस्टेट चेक पॉइंट्स पर DC-SP का निरीक्षण

    April 23, 2026
    Latest Posts

    इस्लामाबाद का सन्नाटा: 11 दिनों से थमी राजधानी, ईरान-अमेरिका के खेल में पिस रही पाकिस्तानी अवाम

    April 23, 2026

    हजारीबाग में दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, हाईवे पर मचा हड़कंप

    April 23, 2026

     BPCL में 250 पदों पर भर्ती, ₹1.40 लाख तक सैलरी; 17 मई तक करें आवेदन

    April 23, 2026

    यूपी विधानसभा चुनाव 2027: योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर ही लड़ेगी भाजपा, नितिन नवीन ने किया साफ

    April 23, 2026

    JAC 10वीं रिजल्ट जारी, लड़कियों का दबदबा कायम; प्रियांशु कुमारी बनीं टॉपर

    April 23, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.