Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अग्रणी मोर्चा संगठन के साथ की लोकसभा चुनाव की समीक्षा, अभियान को और गति देने का निर्देश
    झारखंड

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अग्रणी मोर्चा संगठन के साथ की लोकसभा चुनाव की समीक्षा, अभियान को और गति देने का निर्देश

    Team JoharBy Team JoharMay 2, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: लोकसभा चुनाव की समीक्षा के क्रम में कांग्रेस मुख्यालय में अग्रणी मोर्चा संगठन की बैठक राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. जिसमें संगठनवार चुनावी अभियान, बूथों की स्थिति, बीएलए की नियुक्ति की स्थिति, गारंटी कार्ड के वितरण की स्थिति की समीक्षा की गई. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सभी को निर्देश देते हुए कहा कि झारखंड के प्रथम चरण का चुनाव नजदीक है. हमें चुनावी अभियान को और गति देने की आवश्यकता है. झारखंड में चुनावी आगाज तीन अनुसूचित जनजाति और एक अनुसूचित जाति लोकसभा क्षेत्र में मतदान से होने जा रहा है. मोदी सरकार के 10 वर्षों के शासनकाल में समाज का यहीं तबका सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है. इसके सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए मोदी सरकार द्वारा एक दशक के शासनकाल में कोई उल्लेखनीय प्रयास नहीं किया गया.

    सरना धर्म कोड बिल लटकाया

    हमें जनता के बीच सारे तथ्यों को रखकर मोदी की नीतियों की सच्चाई बतानी होगी. साथ यह भी बताना होगा कि उनके सामाजिक उत्थान के लिए हमारी महागठबंधन सरकार ने सरना धर्म कोड का बिल सदन से पारित कराकर केंद्र सरकार को भेजा है. लेकिन प्रधानमंत्री मोदी उस बिल को लंबे समय से लटकाये हुए हैं. केंद्र सरकार ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में वन भूमि की जमीन पूंजीपति घरानों को देने का काम किया है. जिस पर स्वभाविक तौर पर पहला हक आदिवासी समुदाय का होता है. उन्होंने कहा कि झारखंड में भी पूर्व की रघुवर सरकार ने विकास करने के नाम पर आदिवासी, पिछड़ों, किसानों के साथ छल ही किया है. रोजगार देने के नाम पर पूरी तरह से जीरो अंक पाने वाली केंद्र सरकार के नक्शे कदम पर चल कर पूर्व की झारखंड भाजपा सरकार ने अपने आका की वाहवाही लूटने का काम किया था.

    ये रहे मौजूद

    प्रदेश संगठन महासचिव अमुल्य नीरज खलखो, महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, अग्रणी संगठन/विभाग/प्रकोष्ठ के अध्यक्ष- नेली नाथन, गुंजन सिंह, अमीर हासमी, केदार पासवान, अभिलाभा साहु, जोसाई मार्डी, अमरेन्द्र सिंह, भानू प्रताप बड़ाई, सुनीत शर्मा, हृदयानंद यादव, कौशल किशोर आदि शामिल थे.

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोर्चा संगठन लोकसभा चुनाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमैथन के सुमनदीप होटल में लगी आग, 25 लाख रुपए का नुकसान
    Next Article खबर का असर : जोहार लाइव में खबर चली तो हरकत में आये ट्रैफिक एसपी, ट्रैफिक पुलिस जवान सस्पेंड

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेतन्याहू बोले- ‘मच्छार दुनिया के हीरो’, पीएम मोदी के साथ इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता

    October 4, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    Latest Posts

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026

    नेतन्याहू बोले- ‘मच्छार दुनिया के हीरो’, पीएम मोदी के साथ इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता

    October 4, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.