Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री ने हवलदार चौहान हेम्ब्रम के परिवार को दी बड़ी राहत, सरकारी नौकरी और 1.29 करोड़ रुपये का मुआवजा
    झारखंड

    मुख्यमंत्री ने हवलदार चौहान हेम्ब्रम के परिवार को दी बड़ी राहत, सरकारी नौकरी और 1.29 करोड़ रुपये का मुआवजा

    Team JoharBy Team JoharAugust 17, 2024Updated:August 17, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हजारीबाग जिलाबल के हवलदार स्व चौहान हेम्ब्रम के परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने हवलदार स्व चौहान हेम्ब्रम की पत्नी जोमोती देवी, पुत्र महेश हेम्ब्रम तथा पुत्री स्वाति हेम्ब्रम सहित अन्य परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की. मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों को विश्वास दिलाया कि उन्हें हर हाल में न्याय मिलेगा.

    मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा कि राज्य सरकार की ओर से डीजीपी सहित वरीय पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो. उन्होंने हवलदार हेम्ब्रम के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की और राज्य सरकार की ओर से लगभग 1 करोड़ 29 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की बात कही. साथ ही कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और कड़ी सजा दिलाई जाएगी. उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार हर स्थिति में परिजनों के साथ खड़ी है. इस दौरान विधायक कल्पना सोरेन ने भी परिवार को संवेदना व्यक्त की और उनका ढांढस बंधाया.

    ड्यूटी के दौरान हुई थी हत्या

    हवलदार चौहान हेम्ब्रम की कर्तव्य के दौरान 12 अगस्त 2024 को हत्या कर दी गई थी. राज्य सरकार ने पीड़ित परिवार को वित्तीय सहायता के रूप में 60 लाख रुपये क्षतिपूर्ति, 50 लाख रुपये पुलिस सैलरी पैकेज, 11 लाख 25 हजार रुपये उपादान, 5 लाख 62 हजार 500 रुपये उपार्जित अवकाश वेतन, 1 लाख रुपये भविष्य निधि, 37 हजार रुपये ग्रुप बीमा, 30 हजार रुपये परोपकारी कोष से और 9 हजार रुपये पारिवारिक पेंशन प्रदान करने की घोषणा की है.

    1 करोड़ 29 लाख रुपये 12 अगस्त 2024 अवकाश वेतन आर्थिक सहायता उपादान क्षतिपूर्ति गिरफ्तारी ग्रुप बीमा जोमोती देवी डीजीपी न्याय परिजनों से मुलाकात परोपकारी कोष पुलिस अधिकारी पुलिस सैलरी पैकेज भविष्य निधि महेश हेम्ब्रम मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन वित्तीय सहायता विधायक कल्पना सोरेन सजा सरकारी नौकरी संवेदना स्वाति हेम्ब्रम हजारीबाग जिला हत्या हवलदार स्व चौहान हेम्ब्रम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाहिबगंज जिला के आदिवासी गांव में डायरिया का कहर: 11 लोग प्रभावित, दो की स्थिति नाजुक
    Next Article जयपुर स्कूटी सवार युवक की पीट-पीटकर हत्या पर भारी विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने की शांति बनाए रखने की अपील

    Related Posts

    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘अंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Latest Posts

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘अंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.