Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»जयपुर स्कूटी सवार युवक की पीट-पीटकर हत्या पर भारी विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने की शांति बनाए रखने की अपील
    देश

    जयपुर स्कूटी सवार युवक की पीट-पीटकर हत्या पर भारी विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने की शांति बनाए रखने की अपील

    Team JoharBy Team JoharAugust 17, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जयपुर:  में शुक्रवार रात स्कूटी सवार युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में शनिवार को भारी विरो ध प्रदर्शन किया गया। आक्रोशित लोगों ने शास्त्री नगर थाने के बाहर सड़क पर उतरकर हंगामा किया, जिसके चलते इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा बलों को मौके पर तैनात कर दिया गया।

    पुलिस ने सौहार्द बनाए रखने की अपील की

    पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने और सांप्रदायिक सौहार्द को कायम रखने की अपील की है। साथ ही, किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने का आग्रह किया गया है। पुलिस ने फरार दो आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन भी दिया है। पुलिस ने बताया कि शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के संबंध में तीन आरोपियों को चिन्हित किया गया है और एक आरोपी, शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है।

    ई-रिक्शा चालक और उसके साथियों पर आरोप

    पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात एक स्कूटी और ई-रिक्शा के बीच टक्कर हो गई, जिसके बाद स्कूटी चालक दिनेश स्वामी (36) और ई-रिक्शा चालक व उसके दो साथियों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। घटना के बाद, दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए। लेकिन, घर पहुंचने के बाद दिनेश स्वामी की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। उनके साथ उनके दोस्त जितेंद्र स्वामी भी थे।

    मामले की त्वरित जांच जारी

    पुलिस ने इसे रोड रेज का मामला बताते हुए कहा है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी संभव प्रयास किए जाएंगे।

    पुलिस का संदेश

    जयपुर पुलिस ने शहरवासियों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की है और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की सलाह दी है।

    अफवाह आरोपी ई-रिक्शा चालक गिरफ्तारी जितेंद्र स्वामी तनाव दिनेश स्वामी पीट-पीटकर हत्या पुलिस पुलिस जांच रोड रेज विरोध प्रदर्शन शांति बनाए रखना शास्त्री नगर थाना शाहरुख सांप्रदायिक सौहार्द सुरक्षा बल स्कूटी सवार युवक हाथापाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने हवलदार चौहान हेम्ब्रम के परिवार को दी बड़ी राहत, सरकारी नौकरी और 1.29 करोड़ रुपये का मुआवजा
    Next Article एसएसबी ने 4 नाबालिग लड़कियों को तस्करों से कराया मुक्त, एक गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मतदाता पंजीकरण और वोटर लिस्ट पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, पहले दिन पैनल चर्चा समेत छह तकनीकी सत्र

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, अब 7 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी ने सावरकर को मुस्लिम विरोधी बताकर बदनाम किया : सात्यकी, बोले – वे कभी मुसलमानों से नफरत नहीं करते थे

    September 2, 2026
    ट्रेंडिंग

    ओडिशा : SC-ST छात्रों को बड़ी राहत, 6 महीने तक बिना फीस जमा किए ले सकेंगे मेडिकल-इंजीनियरिंग में दाखिला

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वायुसेना बनने के 94 साल बाद पहली महिला एयर वाइस मार्शल बनीं शक्ति शर्मा

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी मामला: पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते की जमानत पर फैसला सुरक्षित, दोनों पक्षों की बहस पूरी

    September 2, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : रांची का बदलेगा पूरा शहरी ढांचा, CM हेमंत ने हर वार्ड में वेंडर मार्केट बनाने का दिया निर्देश

    September 2, 2026

    झारखंड : मतदाता पंजीकरण और वोटर लिस्ट पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, पहले दिन पैनल चर्चा समेत छह तकनीकी सत्र

    September 2, 2026

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट : विभागीय परीक्षा से बने दरोगाओं के प्रमोशन पर क्यों लगी रोक? समझिए 2017 के दो विज्ञापनों का पूरा खेल

    September 2, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.