Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»साहिबगंज जिला के आदिवासी गांव में डायरिया का कहर: 11 लोग प्रभावित, दो की स्थिति नाजुक
    झारखंड

    साहिबगंज जिला के आदिवासी गांव में डायरिया का कहर: 11 लोग प्रभावित, दो की स्थिति नाजुक

    Team JoharBy Team JoharAugust 17, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज:  जिला के तालझारी प्रखंड के दुर्गापुर गांव में डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे गांव के 11 लोग प्रभावित हुए हैं. इन मरीजों को राजमहल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो मरीजों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. प्रभावितों में लखी मुर्मू (39), तालामय हांसदा (40), बहाली सोरेन (13), सचिन सोरेन (6), मरांमय मुर्मू (40), पानों मरांडी (60), मुन्नी हांसदा (9), मंदरमुली हेंब्रम (55), मरांगमय बेसरा (60), सावित्री सोरेन (8), और मरांमय हांसदा (48) शामिल हैं.

    स्थानीय निवासियों का कहना है कि गांव के लोग एक पुरानी पथरीली कुएं का पानी पीते हैं, जिससे डायरिया फैलने की आशंका जताई जा रही है. राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू ने पुष्टि की है कि सभी मरीजों को विशेष वार्ड में भर्ती किया गया है और डायरिया से जुड़ी दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं. डॉ. टुडू ने बताया कि दो मरीजों की स्थिति गंभीर है, जबकि अन्य सभी खतरे से बाहर हैं.

    गांव में एक जलमिनार स्थापित किया गया था, लेकिन नियमित पानी की आपूर्ति न होने के कारण लोग अब भी कुएं का पानी पीने को मजबूर हैं. कुछ दिन पहले एक महिला भी डायरिया से प्रभावित हुई थी, जिसके बाद से अन्य ग्रामीण भी बीमारी का शिकार हो गए हैं. इस स्थिति ने गांववासियों को काफी चिंतित कर दिया है.

    स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही इस समस्या के समाधान के लिए कदम उठाए जाने की संभावना है.

    आदिवासी गांव इलाज कुएं का पानी ग्रामीण जीवन ग्रामीण स्वास्थ्य जलमिनार डायरिया डॉ. उदय टुडू तालझारी प्रखंड दवाएं दुर्गापुर गांव नाजुक स्थिति पथरीली कुआं पानी की आपूर्ति मरीज महामारी राजमहल अनुमंडल अस्पताल स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य संकट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के हड़ताली डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की
    Next Article मुख्यमंत्री ने हवलदार चौहान हेम्ब्रम के परिवार को दी बड़ी राहत, सरकारी नौकरी और 1.29 करोड़ रुपये का मुआवजा

    Related Posts

    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी समेत सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच हो : आदित्य साहू

    July 23, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.