Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»चिदम्बरम बोले, आर्थिक पैकेज में बडी आबादी की हुई है अनदेखी
    देश

    चिदम्बरम बोले, आर्थिक पैकेज में बडी आबादी की हुई है अनदेखी

    Team JoharBy Team JoharMay 18, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री पी चिदम्बरम ने कहा है कि आर्थिक गतिविधियों को पटरी पर लाने के लिए सरकार ने 20 लाख करोड़ रुपए के जिस आर्थिक पैकेज की घोषणा की है उसमें करोड़ों लोगों की अनदेखी हुई है इसलिए इस पैकेज पर उसे पुनर्विचार करना चाहिए।

    श्री चिदम्बरम ने सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार पांच दिन तक इस पैकेज के बारे में देश को समझाने का प्रयास किया लेकिन इसमें कहीं भी सामान्य आदमी को राहत देने की बात नहीं की गयी है। उन्होंने कहा कि इस पैकेज में 13 करोड़ निचले तबके के गरीबों, सात करोड़ मध्यम वर्ग के कारोबारियों और छह करोड़ सूक्ष्म लघु और मझौले उद्योगों के साथ ही किसानों दिहाड़ी मजदूरों, कृषि मजदूरों तथा लॉकडाउन के कारण नौकरी खोने वाले लोगों के लिए कुछ नहीं है।

    पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि आर्थिक पैकेज में आम आदमी को फायदा देने के लिए अतिरिक्त खर्च को महत्व दिए जाने की आवश्यकता थी लेकिन सरकार ने इस पर ध्यान ही नहीं दिया। मनरेगा आदि के जरिए इस मद में एक प्रतिशत से भी कम यानी कुल 1़़.86 लाख करोड रुपए की व्यवस्था की गयी है। पैकेज में बड़ी आबादी की अनदेखी हुई है इसलिए सरकार को इस पैकेज पर पुनर्विचार करना चाहिए और इसमें अतिरिक्त खर्च में कम से कम दस लाख करोड़ रुपए की व्यवस्था करनी चाहिए।

    कांग्रेस नेता ने कहा कि जब लोगों के पास पैसा ही नहीं आएगा तो अर्थव्यवस्था को आगे कैसे बढाया जा सकता है इसलिए पहले लोगों की जेब में पैसा डालना आवश्यक है लेकिन सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया है। सरकार को आम आदमी को आर्थिक बदहाली से निकालने के लिए उसके खाते में नकद पैसा जमा करना चाहिए लेकिन सरकार इस बुनियादी मुद्दे पर किसी की सलाह मानने को तैयार नहीं है।

    उन्होंने कहा कि इस पैकेज का लाभ जन सामान्य को नहीं मिल रहा है क्योंकि इसमें इस वर्ग की अनदेखी हुई है और इसकी बड़ी वजह यह है कि सरकार कोई फैसला लेने से पहले किसी से विचार विमर्श नहीं करती है और मनमानी करने पर विश्वास रखती है। सरकार का यही रुख संसद में भी होता है और वह विधेयकों को चर्चा कराए बिना ही पारित करती है और उसकी इस मनमानी का खामियाजा देश को भुगतना पड़ता है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : गोपालगंज में सड़क दुर्घटना में प्रवासी की मौत, तीन घायल
    Next Article बेतला नेशनल पार्क में फिर हुई बाइसन की मौत, जांच शुरु

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: भारत की आधी आबादी एनीमिया की शिकार, देश की हर दूसरी गर्भवती महिला को खून की कमी

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बेटी के PPF फंड का पैसा मेंटेनेंस में खर्च नहीं कर सकते पिता, दिल्ली हाईकोर्ट की दो टूक

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबर संसद सेः कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में 10,36,694 महिलाएं, जानिये पूरी स्थिति

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में आदिवासी: केन-बेतवा से होंगे 648 आदिवासी परिवार विस्थापित, केंद्र ने कहा- पुनर्वास और मुआवजा राज्यों की जिम्मेदारी

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026

    झारखंड: मांदर- नगाड़ों से गूंजा रांची, बिरसा की विरासत को समर्पित जतरा में जुटे 10 हजार कलाकार

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.