Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»यूएस में भी राम नाम की धूम, शुरू हो गया जश्न, भक्ति में डूबे लोग
    ट्रेंडिंग

    यूएस में भी राम नाम की धूम, शुरू हो गया जश्न, भक्ति में डूबे लोग

    Team JoharBy Team JoharJanuary 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : मॉरीशस के बाद अब यूएस में भी राम नाम की धूम मची है. 22 जनवरी के दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के लोकप्रिय टाइम्स स्क्वायर पर भी इसका सीधा प्रसारण कराने की खबर सामने आ रहै है. साथ ही अब तक कई कार और बाइक रैली निकाल चुके हैं. इस बीच राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियों को और जोर देते हुए विश्व हिंदू परिषद की अमेरिकी इकाई ने 10 राज्यों में बिलबोर्ड्स भी लगाए हैं. इनमें बताया गया है कि अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है. जिन राज्यों में ये बिलबोर्ड्स लगाए गए हैं, उनमें टेक्सास, इलिनॉय, न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और जॉर्जिया शामिल हैं. इसके अलावा एरिजोना और मिजूरी में तो 15 जनवरी से बकायदा समारोह का आयोजन किया जाएगा.

    अमेरिका में वीएचपी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि इन बिलबोर्ड्स से संदेश दिया जा रहा है कि भारतीय-अमेरिकी इस समारोह को लेकर बेहद खुश और उत्साहित हैं. वे प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वीएचपी, अमेरिका के संयुक्त सचिव तेजा शाहने कहा कि न्यूजर्सी में तो हिंदू समुदाय जोर-शोर से कार रैली, मेलों के आयोजन में जुटा है. प्राण प्रतिष्ठा तक यहां रहने वाला भारतीय समुदाय कार रैलियों के साथ कई और कार्यक्रमों में हिस्सा लेगा.

    ब्रिटेन-कनाडा तक चल रहीं जश्न की तैयारियां

    दुनिया भर में कुछ अलग ही तैयारियां चल रही हैं. अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और यूके समेत कनाडा की रामायण सभा समेत सुंदरकांड परिवार, शिकागो के राम भक्तों ने तो भारत का अपना टिकट भी बुक करा लिया है. दुनिया के अलग-अलग देशों में रह रहे लोग एक दूसरे के संपर्क में हैं, और अयोध्या आकर राम मंदिर के दर्शन करने वाले हैं.

    रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय

    रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का शुभ मुहूर्त निकाला गया है. ये समय 22 जनवरी 2024 को 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक होगा. मंदिर की लंबाई (पूर्व से पश्चिम) 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 161 फीट है. यह मंदिर तीन मंजिला है, जिसकी प्रत्येक मंजिल 20 फीट ऊंची है. इसमें कुल 392 खंभे और 44 दरवाजे हैं.

    इसे भी पढ़ें: मॉरीशस में हिंदू कर्मियों को उत्सव मनाने की मंजूरी, प्राण प्रतिष्ठा के दिन विशेष छुट्टी

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Ramlala Ki Pran Pratistha Today's News Us आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार यूएस रामलला की प्राण प्रतिष्ठा लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनेहरू बाल एकेडमी में विज्ञान व कला प्रदर्शनी का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
    Next Article मल्लिकार्जुन खड़गे बने I.N.D.I.A. के अध्यक्ष, CM नीतीश ने ठुकराया संयोजक का प्रस्ताव  

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026
    Latest Posts

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.