rahul gandhi

राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

जोहार लाइव ब्यूरो राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव, तेजस्वी प्रसाद यादव और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सांसद महुआ माझी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने भारत निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. मामला मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर उठे विवाद से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट के उपलब्ध केस स्टेटस के अनुसार, याचिका का डायरी नंबर 64196/2026 है. इसे 12 अक्टूबर 2026 को शाम 4:37 बजे दाखिल किया गया. रिकॉर्ड में याचिका की स्थिति लंबित (PENDING) दर्ज है. इसका CNR नंबर SCIN010641962026 है और मामला … Read More

SIT

JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

जोहार लाइव ब्यूरो रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की सीजीएल-2023 परीक्षा पेपर लीक मामले में जांच के दौरान वित्तीय लेन-देन और आरोपियों के बीच संपर्क से जुड़े अहम तथ्य सामने आने का दावा किया गया है. यह दावा सीआईडी की एसआईटी ने जांच के दौरान किया है. इस मामले में आरोपी मिथिलेश पांडेय पर आरोप है कि पेपर लीक नेटवर्क के प्रमुख आरोपी रामकिशोर सिंह उर्फ मिथिलेश सिंह से पैसे लिए थे. मिथिलेश पांडेय के बैंक खाते में चेक के जरिये रकम ट्रांसफर की गई थी. मिथिलेश पांडेय जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा, 2023 से जुड़ी कथित संगठित साजिश में सक्रिय … Read More

Crime

चतरा-सिमरिया रोड पर पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

जोहार लाइव ब्यूरो चतरा-सिमरिया मुख्य मार्ग पर साई नाथ लाइन होटल के पास से पुलिस ने हथियार और गोलियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के भगिया बरवा टोली निवासी 40 वर्षीय मुकेश गंझू के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था. उसके पास से एक देशी कट्टा, 54 जिंदा गोलियां, छह मिसफायर गोलियां और दो खोखे बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि साई नाथ लाइन होटल … Read More

Highcourt

JPSC, CDPO और FSO परीक्षा रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सरकार ने सौंपी सीलबंद रिपोर्ट

JPSC की 11वीं से 13वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा, CDPO और FSO परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. सोमवार को न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत में सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह निर्णय लिया गया. सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत में सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट भी पेश की गई. मामले में हस्तक्षेपकर्ता की ओर से अदालत को बताया गया कि प्रिंटिंग मशीन से प्रश्नपत्र लीक हुआ था और बाद में उसे व्हाट्सऐप के जरिए वायरल किया गया. वहीं, राज्य सरकार की ओर से … Read More

harish-salve

सीजेपी प्रोटेस्ट विदेशी फंड से चल रहा है, ये जल्दी खत्म हो जाएंगेः हरीश साल्वे

जोहार लाइव ब्यूरो भारत के नामी वकील हरीश साल्वे ने पूरे सीजेपी प्रोटेस्ट पर सवाल खड़ा कर दिया है. उन्होंने साफ लहजे में कहा कि अमेरिका के इशारे पर बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका में जिस तरह के अराजकता फैलाई गई, सरकारें गिराई गई, ठीक उसी तरह भारत में भी किया जा रहा है. सोमवार 12 अक्टूबर को एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ये प्रयास बाहर से फंडेड है. मैं तो ये आरोप खुल कर लगा रहा हूं. ये बाहर से मोटिवेटेड है. और ये बाहर के देश खासकर अमेरिका को देख लीजिये, बड़ा नाखुश है इंडिया से. उस दिन … Read More

NIA

एनआईए का बड़ा एक्शन : श्रीनगर में लश्कर के आतंकवादियों को पनाह देने वाले आरोपी की संपत्ति कुर्क

जोहार लाइव ब्यूरो राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवाद के खिलाफ अपने कड़े रुख को जारी रखते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है. एनआईए ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक क्रॉस-सीमा आतंकी साजिश मामले में श्रीनगर के हजरतबल स्थित दानीहामा इलाके में एक आवासीय संपत्ति को कुर्क कर लिया है. यह संपत्ति गुलाम मोहम्मद मीर उर्फ ‘मामा गैस’ की है. इस संपत्ति को गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम [UA (P) Act, 1967] की धारा 25 के तहत, एनआईए के महानिदेशक की पूर्व अनुमति प्राप्त करने के बाद कुर्क किया गया है. जानकारी के अनुसार जांच में यह स्थापित हुआ … Read More

IIIT RAnchi

झारखंड : आदित्य की मौ’त पर नहीं थम रहा छात्रों का गुस्सा, IIIT कैंपस के बाहर लगातार दुसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

रांची : राजधानी रांची के खेलगांव स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) में फर्स्ट ईयर के छात्र आदित्य की मौत के बाद विद्यार्थियों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को भी छात्र कैंपस के बाहर लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्र की मौत के साथ-साथ संस्थान में बुनियादी सुविधाओं और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. बिहार के पूर्णिया निवासी आदित्य का शव शनिवार रात हॉस्टल के कमरे में मिला था. बताया गया कि रात करीब 11:30 बजे तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर उसके दोस्तों ने दरवाजा खोला, … Read More

जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

मुस्कान चौधरी, जोहार लाइव संवाददाता रांची की साक्षी गुप्ता की वह तस्वीर शायद आपको याद होगी. एक बेटी शादी के बाद अपने ससुराल से वापस मायके लौट रही थी, लेकिन इस बार न तो घर के बाहर मायूसी थी और न ही परिवार के चेहरे पर हार का भाव. बेटी को घर वापस लाने के लिए बैंड-बाजा बज रहा था, आतिशबाजी हो रही थी और माहौल किसी बारात जैसा था. यह कोई नई शादी नहीं थी. यह एक पिता की ओर से अपनी बेटी को सम्मान के साथ घर वापस लाने की कोशिश थी. अक्टूबर 2023 में साक्षी के पिता … Read More

झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड का पहला ऑटोमेटेड खाद्यान्न वितरण मशीन यानी अन्नपूर्ति एटीएम दुर्गा पूजा के बाद जमशेदपुर में शुरू होने की उम्मीद है. यह मशीन परसुडीह के खासमहल स्थित प्रखंड सह अंचल कार्यालय में लगाई गई है. फिलहाल मशीन का ट्रायल चल रहा है. औपचारिक शुरुआत से पहले इसकी तकनीकी जांच की जा रही है. अन्नपूर्ति एटीएम की तकनीकी टीम मशीन से अनाज वितरण की गति और बिजली कटने की स्थिति में बैटरी बैकअप के जरिए इसके संचालन की जांच कर रही है. जमशेदपुर के बीडीओ सुमित प्रकाश ने बताया कि मशीन का शुरुआती ट्रायल पूरा हो चुका है. … Read More

अभिजीत दिपके समेत तीन नेताओं को इन शर्तों मिली है रिहाई

दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके समेत आशुतोष रांका और सौरव दास को रिहा कर दिया है. तीनों नेताओं को दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में रविवार, 11 अक्तूबर विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया. मजिस्ट्रेट ने उन्हें एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त पर रिहा करने का आदेश दिया. सीजेपी के सभी नेताओं पर कार्रवाई दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले की गई थी. सीजेपी की लीगल अफेयर्स प्रमुख रत्ना सिंह ने तीनों नेताओं की रिहाई की पुष्टि … Read More