Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एनआईए का बड़ा एक्शन : श्रीनगर में लश्कर के आतंकवादियों को पनाह देने वाले आरोपी की संपत्ति कुर्क
    जोहार ब्रेकिंग

    एनआईए का बड़ा एक्शन : श्रीनगर में लश्कर के आतंकवादियों को पनाह देने वाले आरोपी की संपत्ति कुर्क

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyOctober 12, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    NIA
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव ब्यूरो

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवाद के खिलाफ अपने कड़े रुख को जारी रखते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है. एनआईए ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक क्रॉस-सीमा आतंकी साजिश मामले में श्रीनगर के हजरतबल स्थित दानीहामा इलाके में एक आवासीय संपत्ति को कुर्क कर लिया है.

    यह संपत्ति गुलाम मोहम्मद मीर उर्फ ‘मामा गैस’ की है. इस संपत्ति को गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम [UA (P) Act, 1967] की धारा 25 के तहत, एनआईए के महानिदेशक की पूर्व अनुमति प्राप्त करने के बाद कुर्क किया गया है.

    जानकारी के अनुसार जांच में यह स्थापित हुआ है कि इस आवासीय परिसर का इस्तेमाल पाकिस्तानी आतंकवादियों को पनाह देने और आतंकी नेटवर्क से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री को छिपाने के लिए किया जा रहा था.

    एनआइए के अनुसार यह मामला मूल रूप से 31 मार्च 2026 को श्रीनगर के जकूरा पुलिस स्टेशन में एफआईआर संख्या 24/2026 के रूप में दर्ज किया गया था, जिसे बाद में एनआईए ने अपने हाथ में ले लिया.

    छापेमारी और हथियारों की बरामदगी

    जांच एजेंसी के अनुसार, इस साल 6 अप्रैल 2026 को गुलाम मोहम्मद मीर के श्रीनगर के दानीहामा स्थित घर पर एक तलाशी अभियान चलाया गया था. इस दौरान वहां लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी अबू हुराइन (Abu Huraira) और खुबैब (Khubaib) छिपे हुए मिले थे. परिसर की तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने वहां से एक विस्फोटक जैसी सामग्री, डिजिटल डिवाइस सहित अन्य आपत्तिजनक और संवेदनशील दस्तावेज बरामद किए थे.

    जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी गुलाम मोहम्मद मीर ने पूरी जानकारी होते हुए भी अपनी संपत्ति को आतंकवादियों के लिए एक ‘सुरक्षित ठिकाना’ (Safe Haven) के रूप में इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी.

    ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGWs) के नेटवर्क का खुलासा

    एनआईए की अब तक की जांच से यह बात सामने आई है कि स्थानीय ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGWs) का एक बड़ा नेटवर्क पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के आकाओं के संपर्क में था. यह नेटवर्क पाकिस्तान से आने वाले आतंकवादियों की घुसपैठ, आवाजाही, उनके ठहरने की व्यवस्था और साजो-सामान (लॉजिस्टिकल सपोर्ट) उपलब्ध कराने का काम करता था.

    इन आतंकवादियों का मुख्य उद्देश्य सरकारी प्रतिष्ठानों, सुरक्षा बलों और आम नागरिकों को निशाना बनाकर हमलों को अंजाम देना था.

    एनआईए इस पूरे टेरर-सपोर्ट नेटवर्क की तह तक जाने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और इसमें शामिल अन्य OGWs, मददगारों और पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है.

    Also Read : झारखंड : आदित्य की मौ’त पर नहीं थम रहा छात्रों का गुस्सा, IIIT कैंपस के बाहर लगातार दुसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

    india news Jammu and Kashmir news Kashmir terrorism Lashkar Terrorists Lashkar-e-Taiba. Latest news National Investigation Agency Nia NIA action NIA investigation Property Attached security forces srinagar news Terrorism in Kashmir Terrorist Shelter Case
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : आदित्य की मौ’त पर नहीं थम रहा छात्रों का गुस्सा, IIIT कैंपस के बाहर लगातार दुसरे दिन भी प्रदर्शन जारी
    Next Article सीजेपी प्रोटेस्ट विदेशी फंड से चल रहा है, ये जल्दी खत्म हो जाएंगेः हरीश साल्वे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    क्राइम

    चतरा-सिमरिया रोड पर पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC, CDPO और FSO परीक्षा रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सरकार ने सौंपी सीलबंद रिपोर्ट

    October 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.