AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सिमडेगा विधायक पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- सत्ता के अहंकार से कानून को नहीं दबाया जा सकता

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सिमडेगा के कांग्रेस विधायक से जुड़े मामले में पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने और उसे धमकियां मिलने के आरोपों पर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन को घेरा है. उन्होंने कहा कि विधायक की कथित करतूतों को उजागर करने वाले पत्रकार के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज किए जाने की जानकारी मिली है. इतना ही नहीं, विधायक पर हजारों समर्थकों को बुलाकर शक्ति प्रदर्शन करने और पत्रकार को लगातार धमकियां देने के भी आरोप सामने आ रहे हैं. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह बेहद गंभीर और चिंताजनक स्थिति है. आरोपों की … Read More

‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ से शुरू होगा झारखंड स्थापना दिवस का जश्न, खेलगांव में सजेगा मेला और प्रदर्शनी

रांची: झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर से राज्यभर में विशेष कार्यक्रमों की शुरुआत होगी. इस बार स्थापना दिवस समारोह को राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ से जोड़ते हुए 28 नवंबर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रमों की शुरुआत 15 नवंबर को सभी जिलों में ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ से होगी. वहीं, 28 नवंबर को रांची के खेलगांव में मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा. इस दौरान सरकारी योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ करने के साथ लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 15 नवंबर को सुबह 7 से 8 बजे … Read More

भाजपा मुख्यालय अदालत नहीं है, आदित्य साहू पर कांग्रेस का तीखा हमला, कहा- जांच पूरी होने दें

रांची: कांग्रेस विधायक के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने पलटवार किया है. कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि आरोप लगना किसी व्यक्ति के दोषी होने का प्रमाण नहीं है. जांच पूरी होने से पहले भाजपा नेताओं को खुद न्यायाधीश बनकर फैसला सुनाने का अधिकार किसने दिया है? राकेश सिन्हा ने आदित्य साहू पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरों पर उंगली उठाने से पहले भाजपा नेताओं को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. जिनकी अपनी बनियान में छेद ही छेद हैं, उन्हें दूसरे के फटे … Read More

बिहार ने रचा इतिहास: NSE में लिस्ट हुआ पहला म्युनिसिपल बॉन्ड, फडणवीस बोले- महाराष्ट्र से सीखा और पटना ने कर दिखाया

जोहार लाइव ब्यूरो बिहार के पहले म्युनिसिपल बॉन्ड की नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में लिस्टिंग को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बिहार सरकार और पटना नगर निगम को बधाई दी है. उन्होंने इसे बिहार के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि राज्यों के बीच सहयोग से ही देश तेजी से विकास कर सकता है. देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि पटना नगर निगम के 199.99 करोड़ रुपये के म्युनिसिपल बॉन्ड की NSE में लिस्टिंग बिहार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. यह बिहार का पहला म्युनिसिपल बॉन्ड है. उन्होंने इस उपलब्धि में … Read More

झारखंड: होटवार जेल में पूर्व बंदी से यौन हिंसा पर बाबूलाल मरांडी ने की सीबीआई जांच की मांग

रांची: रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में 20 वर्षीय पूर्व विचाराधीन बंदी के साथ कथित सामूहिक यौन हिंसा का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज हो गई है. झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है. उन्होंने जेल आईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल समेत जेल के संबंधित अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने की मांग भी की है. मरांडी ने आरोप लगाया कि युवक के साथ महाशिवरात्रि, रामनवमी और सरहुल के अवसर पर तीन बार सामूहिक यौन हिंसा की गई. उसे जबरन नशीला पदार्थ पिलाने और गंभीर शारीरिक … Read More

Rahul Gandhi

‘मेरा फोन टैप करा रहे हैं पीएम मोदी’- राहुल गांधी का बड़ा आरोप, 12 दिन में 7वीं बार दी डिबेट की चुनौती

जोहार लाइव ब्यूरो  कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फोन टैपिंग कराने का आरोप लगाया है. राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री को पता है कि उनके फोन की निगरानी की जा रही है. उन्होंने कहा कि उनके फोन में कई ऐसी जानकारियां मौजूद हैं, जिन्हें लेकर वह पीएम मोदी से आमने-सामने बहस करना चाहते हैं. दरअसल, राहुल गांधी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो स्टेटस शेयर किया है. इसमें एक यूजर ने उनसे सवाल किया कि पीएम मोदी कह रहे हैं कि उन्हें विदेशी मदद मिल रही है, जबकि … Read More

झारखंड: उलीहातू से रांची तक 73 किमी की राष्ट्रीय जनजातीय गौरव यात्रा शुरू, 15 नवंबर को कोकर में होगा समापन

खूंटी: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शुक्रवार को खूंटी जिले के उलीहातू से राष्ट्रीय जनजातीय गौरव यात्रा की शुरुआत हो गई. भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलीहातू से शुरू हुई यह यात्रा रांची के कोकर स्थित उनके समाधि स्थल तक पहुंचेगी. 13 से 15 नवंबर तक चलने वाली इस तीन दिवसीय यात्रा में लगभग 73 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी. यात्रा की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई. इस अवसर पर उनके वंशजों को सम्मानित किया गया. भगवान बिरसा मुंडा के … Read More

लद्दाख में सोनम वांगचुक हाउस अरेस्ट, घर के बाहर 25 सुरक्षाकर्मी तैनात; 60 दिनों तक आवाजाही पर प्रतिबंध

लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने आरोप लगाया है कि उन्हें उनके घर में नजरबंद कर दिया गया है. उनके आवास के बाहर 20 से 25 पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात हैं. वांगचुक के मुताबिक, वह घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. यह कार्रवाई लद्दाख में प्रस्तावित हिल काउंसिल चुनाव की तारीख बदलने और पिछले साल हुई हिंसा की न्यायिक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग के बीच हुई है. दरअसल, 11 नवंबर की शाम सोनम वांगचुक लेह के एनडीएस मेमोरियल पार्क में प्रस्तावित धरना स्थल पर मौजूद थे. इसी दौरान पुलिस ने उन्हें अतिरिक्त … Read More

कांग्रेस की चौपालों से घबराई भाजपा, घुसपैठियों का मुद्दा उठाकर असली सवालों से भाग रहे अमर बाउरी : राकेश सिन्हा

रांची. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस की चौपालों से भाजपा नेताओं की घबराहट साफ दिखाई देने लगी है. जनता के बीच उठ रहे सवालों का जवाब देने के बजाय भाजपा घुसपैठियों का मुद्दा उठाकर असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है. राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच चौपाल लगा रही है, जबकि भाजपा सत्ता के अहंकार में जनता को भाषण दे रही है. घुसपैठियों का राग अलापकर वास्तविक मुद्दों से भागना भाजपा की पुरानी … Read More

झारखंड: एसआईआर में छूटे मतदाताओं को 18 नवंबर को मिलेगा दोबारा मौका, कांग्रेस ने उठाया 17.53 लाख लंबित मामलों का मुद्दा

रांची। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई. इसमें प्रदेश कांग्रेस की ओर से महासचिव सूर्यकान्त शुक्ला और महासचिव सह मीडिया संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव शामिल हुए. बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने बताया कि पार्टी के निरंतर प्रयासों के बाद चुनाव आयोग ने एसआईआर की निर्धारित समयसीमा बढ़ा दी है. आयोग के निर्देशानुसार 18 नवंबर 2026 को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ और राजनीतिक दलों के बीएलए-2 की संयुक्त बैठक होगी. इसमें एएसडीडी सूची के कारण … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More