AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
Tej pratap Yadav maithili Thakur

बिहार : विधायक मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन हड़पने के आरोप, तेज प्रताप यादव ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

जोहार लाइव ब्यूरो जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने लोक गायिका और विधायक मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर पर लगे कथित जमीन हड़पने और करोड़ों रुपये की संपत्ति से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होंने बिहार सरकार और संबंधित जांच एजेंसियों से पूरे मामले की तत्काल उच्चस्तरीय जांच कराने की अपील की है. तेज प्रताप यादव ने कहा कि मीडिया में रमेश ठाकुर को लेकर जमीन हड़पने और करोड़ों रुपये की संपत्ति से संबंधित गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं. ऐसे मामलों में सच्चाई जनता के सामने आनी चाहिए. उन्होंने कहा … Read More

abhishek banerjee

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर चला नगर निगम का बुलडोजर, हटाया गया अवैध ढांचा

जोहार लाइव ब्यूरो  तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के बाहर गुरुवार सुबह नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. इस अभियान के तहत सांसद के घर के ठीक सामने फुटपाथ पर बने एक अस्थायी ढांचे को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया गया. गुरुवार सुबह नगर निगम की टीम दल-बल के साथ कालीघाट पहुंची और फुटपाथ पर बांस से बनाए गए अस्थायी शेड को गिरा दिया. ढांचे को हटाने के तुरंत बाद निगम कर्मचारियों ने मौके से बांस और अन्य मलबा साफ करने का काम शुरू कर दिया, ताकि आम लोगों … Read More

झारखंड : पलायन रोकने से लेकर औद्योगिक विकास तक, ‘थिंक 2029’ में राज्य के भविष्य पर मंथन

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड में युवाओं का पलायन रोकने, स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ाने और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए नीतिगत सुझाव तैयार करने पर बुधवार को रांची में चर्चा हुई. होटल बीएनआर चाणक्य में ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस, झारखंड की ओर से ‘थिंक 2029 – प्रोफेशनल्स फॉर इकोनॉमिक ट्रांसफॉर्मेशन’ का आयोजन किया गया. सम्मेलन में डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षाविद्, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कानून विशेषज्ञ, उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राज्य की आर्थिक संभावनाओं, विकास की चुनौतियों और भविष्य की नीतियों पर सुझाव दिए. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव सह प्रोफेशनल्स प्रभारी आदित्य विक्रम जायसवाल ने की. इसमें झारखंड कांग्रेस … Read More

सांसद कीर्ति आजाद

भगवान राम ने सीता को त्यागा, मैं उसके मंदिर कभी नहीं जाऊंगा’ : TMC सांसद कीर्ति आजाद

जोहार लाइव ब्यूरो  तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कीर्ति आजाद के एक बयान ने देश में नई धार्मिक और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. आजाद ने अयोध्या स्थित राम मंदिर जाने से साफ इनकार करते हुए भगवान राम द्वारा माता सीता का त्याग किए जाने पर सवाल खड़े किए हैं. उनके इस बयान के बाद रामायण के प्रसंगों और धार्मिक आस्था को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है. कीर्ति आजाद ने अपने बयान में कहा, “भगवान राम ही क्या देश के 3,200 करोड़ देवी-देवताओं में एकमात्र देवता हैं? मैं राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा, क्योंकि भगवान राम ने अग्निपरीक्षा के … Read More

Samrat choudhary

सीएम सम्राट का कड़ा रुख,एक झटके में 15 अफसरों और कर्मियों को किया निलंबित…जानें पूरा मामला

जोहार लाइव ब्यूरो  बिहार में प्रशासनिक सुस्ती और जनता की शिकायतों के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कड़ा रुख अपनाया है. पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में चल रहे ‘सहयोग शिविर’ के दौरान मुख्यमंत्री ने खुद आम जनता की समस्याएं सुनीं और बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ 15 अधिकारियों और कर्मियों को निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है. मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित सहयोग शिविर में विभिन्न जिलों से पहुंचे आम लोगों ने अपनी समस्याएं सीएम के सामने रखीं. समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई कि संबंधित अधिकारी जनता की शिकायतों को गंभीरता से नहीं … Read More

सोनिया गांधी की किताब पर गरमाई सियासत: जेएमएम प्रवक्ता मनोज पाण्डेय बोले—’कृपा दृष्टि’ से शुरू हुआ था मोदी का राजनीतिक सफर

जोहार लाइव ब्यूरो सोनिया गांधी ने अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ में PM मोदी को लेकर जो बातें कही हैं, उस पर JMM के प्रवक्ता मनोज पांडे कहते हैं, देखिए बात भी सही है, नरेंद्र मोदी जी को अडवानी जी के रेकेमेंडेशन पर अटल बिहारी बाजपेयी ने मुख्यमंत्री बनाया था. मनोज पांडेय ने आगे कहा कि इससे पहले ये (नरेंद्र मोदी) गुमनामी का जीवन जीते थे. बहुत औरा नहीं था इनका, कोई जानता भी नहीं था. उसके बाद जैसे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, कुछ ही महीनों और वर्षों के अंदर तात्कालिन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने आलोचना … Read More

निशा भगत को न्याय दिलाने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेगा भाजपा एसटी मोर्चा: सन्नी टोप्पो

जोहार लाइव ब्यूरो  दिवंगत युवा आदिवासी नेत्री निशा भगत को न्याय दिलाने एवं पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराने के लिए भाजपा एसटी मोर्चा आदिवासी समाज के साथ मिलकर आर पार की लड़ाई लड़ेगा. एसटी मोर्चा इस मामले को आदिवासी समाज की अस्मिता, सम्मान और न्याय से जुड़ा गंभीर विषय मानता है. यह बातें भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो ने कही. टोप्पो ने बताया कि निशा भगत मामले को लेकर एसटी मोर्चा ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है. 10 नवंबर को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के सातों संगठनात्मक जिलों रांची महानगर, राँची पूर्वी, राँची पश्चिमी, लोहरदगा, … Read More

झारखंड : विकास का रोडमैप तैयार करेगी कांग्रेस, 11 नवंबर को होगी ‘थिंक-2029’ में अर्थव्यवस्था, रोजगार और उद्योग पर मंथन

रांची। झारखंड में वर्ष 2029 तक आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और औद्योगिक विस्तार की दिशा तय करने के लिए कांग्रेस विशेष पहल करने जा रही है. इसके तहत 11 नवंबर को रांची में ‘थिंक-2029’ के नाम से नीति संगोष्ठी आयोजित की जाएगी. इसमें अर्थशास्त्री, उद्योगपति, शिक्षाविद, उद्यमी, शोधकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवर झारखंड के विकास की प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श करेंगे. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय कांग्रेस भवन में सोमवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मधु गौड़ यास्खी और अखिल … Read More

झारखंड : 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी से तंग आए बाबूलाल मरांडी, सरकार को लौटाया वाहन

रांची: झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुरक्षा में इस्तेमाल हो रहे वाहनों की स्थिति को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता दिख रहा है. नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बार-बार खराब हो रही अपनी बुलेटप्रूफ गाड़ी राज्य सरकार को वापस लौटा दी है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर सवाल किया है कि लगातार शिकायतों के बावजूद 13 साल पुरानी गाड़ी क्यों नहीं बदली गई और आखिर किसके निर्देश पर वाहन बदलने की प्रक्रिया रोकी जा रही है. 9 नवंबर को लिखे पत्र में मरांडी ने गृह विभाग को वाहन विधिवत प्राप्त कर इसकी पावती उनके कार्यालय को … Read More

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, 5 दिन, 5 बैठकें और कई बड़े फैसले; देखें पूरा कार्यक्रम

पटना। बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से शुरू होकर 4 दिसंबर तक चलेगा. पांच दिनों के इस सत्र में सरकार का वित्तीय एजेंडा सबसे अहम रहेगा. पहले ही दिन वित्तीय वर्ष 2026-27 का द्वितीय अनुपूरक बजट सदन में पेश किया जाएगा. इसके बाद 1 और 2 दिसंबर को सरकारी विधेयकों पर चर्चा होगी. अनुपूरक बजट पर 3 दिसंबर को बहस और मतदान होगा, जबकि आखिरी दिन विधायक गैर सरकारी संकल्पों के जरिए अपने मुद्दे सदन में रखेंगे. राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने संविधान के अनुच्छेद 174 के तहत सत्र आहूत किया है. विधानसभा सचिवालय ने … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More