कोलकाता: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पर हमला,विरोध में समर्थकों संग धरने पर बैठे, 5 महीने में तीसरी घटना
जोहार लाइव ब्यूरो TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास के बाहर बीती देर रात करीब 2 बजे भारी बवाल हो गया. अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया है कि उनके जन्मदिन के मौके पर भाजपा (BJP) समर्थकों ने हथियार, लाठी-डंडों और लोहे की छड़ों के साथ उनके घर पर हमला किया और पथराव किया. बनर्जी ने इसे जान से मारने की साजिश करार देते हुए आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है. घटना के बाद अभिषेक बनर्जी अपने समर्थकों के साथ घर के बाहर ही धरने पर बैठ गए. इस दौरान TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक … Read More