झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’
रिम्स स्थित आश्रयगृह की व्यवस्था को लेकर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के बयान पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने पलटवार किया है. उन्होंने भाजपा नेताओं पर “इरफान फोबिया” से ग्रसित होने का आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीति करने के बजाय झारखंड के लिए एम्स लाने की पहल करनी चाहिए. दरअसल, संजय सेठ ने शनिवार को रिम्स स्थित आश्रयगृह का निरीक्षण करने के बाद राज्य सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा कि यह आश्रयगृह उनकी पहल पर पावरग्रिड के सीएसआर फंड से इस उद्देश्य के साथ बनाया गया था कि इलाज के लिए … Read More