AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कहा- राज्य ने खोया अनुभवी जननेता

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. मंगलवार को मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ झारखंड विधानसभा पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत मन्नान मल्लिक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की. श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि मन्नान मल्लिक लंबे समय तक जनसेवा और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे. उन्होंने … Read More

Nishikant Dubey

निशिकांत दुबे ने अखिलेश यादव से मांगी माफी, लेटर में क्या-क्या लिखा

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी जुबानी जंग अब कानूनी मोड़ ले चुकी है. विवाद की शुरुआत 5 जुलाई को हुई, जब निशिकांत दुबे ने एक्स पर एक पोस्ट रीशेयर करते हुए लिखा, “टिन्नू टीपू से ही तो बात कर रहा था?” अब सवाल उठता है कि आखिर यह टिन्नू और टीपू हैं कौन। दरअसल टिन्नू का मतलब है रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, जो राम मंदिर दान चोरी मामले का मुख्य आरोपी है. निशिकांत दुबे के पोस्ट का इशारा इसी टिन्नू यादव … Read More

UCC

मध्य प्रदेशः UCC लागू करने की तैयारी, आदिवासियों के लिए राहत भरी सिफारिश

मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड या UCC) का मसौदा तैयार करने के लिए गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री मोहन यादव को सौंप दी है. अधिकारियों के अनुसार, समिति ने अपनी रिपोर्ट में अनुसूचित जनजातियों (आदिवासियों) को UCC के दायरे से बाहर रखने की सिफारिश की है. सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाली बहु-सदस्यीय समिति ने सोमवार, 13 जुलाई को मुख्यमंत्री मोहन यादव को अपनी रिपोर्ट सौंपी. इसके बाद रिपोर्ट को आगे की प्रक्रिया के लिए विधि विभाग को भेज दिया गया है. सरकारी बयान के अनुसार, वरिष्ठ सचिवों की … Read More

मन्नान मल्लिक

पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक नहीं रहे, झारखंड ने खोया अनुभवी नेता, कांग्रेस में शोक की लहर

झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मल्लिक का मंगलवार को रांची के पल्स अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई. राज्य के कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे झारखंड की राजनीति के लिए बड़ी क्षति बताया. मन्नान मल्लिक लंबे समय तक धनबाद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रहे और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने में उनकी अहम भूमिका रही. वर्ष 2009 में वे धनबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर विधायक … Read More

गोवा

गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले गोवा के आदिवासी संगठनों ने एसटी राजनीतिक आरक्षण की मांग को और तेज करने का फैसला किया है. संगठनों की मांग है कि अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए विधानसभा सीटों पर आरक्षण 2011 की जनगणना के आधार पर लागू किया जाए. यह फैसला विभिन्न आदिवासी संगठनों की बैठक में लिया गया. बैठक में प्रकाश वेलिप को एक बार फिर यूनाइटेड ट्राइबल एसोसिएशंस अलायंस (UTAA) का अध्यक्ष चुना गया. संगठन ने संकल्प लिया कि एसटी आरक्षण लागू होने तक आंदोलन जारी रहेगा और सरकार पर दबाव बढ़ाया जाएगा. आदिवासी संगठनों ने सरकार से … Read More

भाजपा

री-पैकेजिंग की राजनीति… हेमंत सोरेन के 99 हजार करोड़ के निवेश दावों को भाजपा ने क्यों बताया हवा-हवाई?

झारखंड में निवेश के दावों को लेकर भाजपा ने हेमंत सोरेन सरकार पर बड़ा हमला बोला है. भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने आरोप लगाया कि सरकार नए निवेश के नाम पर पुरानी घोषणाओं की री-पैकेजिंग कर रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड के हित में होने वाले हर निवेश का भाजपा स्वागत करती है, लेकिन सरकार को हवा-हवाई दावों से बचना चाहिए. प्रतुल शाह देव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में दिल्ली में 99,639 करोड़ रुपये के निवेश की जो घोषणाएं की हैं, वे असल में छह महीने पहले दावोस और यूके यात्रा के … Read More

भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने कांग्रेस पार्टी द्वारा अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले में सवाल खड़ा करने पर बड़ा निशाना साधा. श्री साहू ने कहा कि वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति में आकंठ डूबी कांग्रेस पार्टी आज अयोध्या राम मंदिर पर घड़ियाली आंसू बहा रही है. कांग्रेस पार्टी के नेता प्रेसवार्ता कर सवाल पूछते चल रहे. कहा कि यह वही कांग्रेस पार्टी है जिसने रामजन्मभूमि आंदोलन के दौरान न्यायालय में एफिडेविट कर कहा कि राम एक काल्पनिक पात्र हैं जिनका कोई जन्मस्थान नहीं. कहा कि ये वही कांग्रेस है जिसने कारसेवकों पर गोली चलाने. कारसेवकों की … Read More

ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी

झारखंड में स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी से जुड़ा फर्जी बैंक गारंटी का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है. भाजपा ने आरोप लगाया है कि जिन कंपनियों को फर्जी बैंक गारंटी देने के आरोप में ब्लैकलिस्ट किया गया था, उन्हें बाद में नियमों को दरकिनार कर राहत दी गई और करीब 55 करोड़ रुपये का भुगतान भी कर दिया गया. पार्टी ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने प्रेस वार्ता में दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि अगस्त 2024 में तत्कालीन मिशन निदेशक ने स्किल … Read More

UCC

पश्चिम बंगालः यूसीसी लागू करने को एक और कदम बढ़ी सरकार, आदिवासी समुदाय के लिए क्या है?

पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने रविवार 12 जुलाई को कहा कि राज्य में जल्द ही समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी. इसका मसौदा तैयार करते समय आदिवासी समुदायों की परंपराओं और कानूनों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है. यूसीसी पर बोलते हुए दिलीप घोष ने कहा, “समान नागरिक संहिता का कानून लागू होना तय था. अब यह सिर्फ समय की बात है और इसे बहुत जल्द लागू किया जाएगा.” उन्होंने कहा, “देश के अलग-अलग हिस्सों में आदिवासी समुदायों के लिए अलग-अलग कानून और परंपराएं हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए विधेयक का मसौदा तैयार किया … Read More

Raj Oraon

कांग्रेसः देशभर में आदिवासी प्रभारियों का एलान, जानिये झारखंड में किसे मिली कमान?

झारखंड की राजनीति में आदिवासी समाज को साधने के लिए कांग्रेस ने एक बड़ा दांव खेला है. पार्टी ने राज उरांव को ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. कांग्रेस को उम्मीद है कि इस फैसले से आदिवासी इलाकों में संगठन को नई ताकत मिलेगी और जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत होगी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद AICC के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने शनिवार को इन नियुक्तियों की घोषणा की. आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. राज उरांव के अलावा उत्तर प्रदेश में उमेश चंद्र, मिजोरम में संग्रिमा चोंगथू, अंडमान … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More