AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

‘100 करोड़ भी दोगे तो नहीं टूटेगा एक भी विधायक’… उमर अब्दुल्ला की दिल्ली को खुली चेतावनी

जम्मू-कश्मीर की सियासत में एक बार फिर भारी गरमागरमी देखने को मिल रही है. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भारतीय पानागढ़ की राजनीति में भाजपा पर बेहद गंभीर और चौंकाने वाला आरोप लगाया है. श्रीनगर के हजरतबल में आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन में उमर अब्दुल्ला ने दावा किया कि भाजपा ने उनकी सरकार गिराने के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकॉ) के एक विधायक को तोड़ने की पूरी कोशिश की थी. मुख्यमंत्री ने मंच से खुलकर भड़ास निकालते हुए कहा कि जम्मू क्षेत्र के उनके एक विधायक को पाला बदलने के लिए 20 से 30 करोड़ रुपये कैश और मंत्री पद का लालच … Read More

बांकीपुर

“BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा द्वारा आखिरी समय में उम्मीदवार बदलने का मामला अब बड़ा राजनीतिक विवाद बन गया है. राष्ट्रीय जनता दल ने इसे भाजपा की घबराहट करार देते हुए पार्टी और एनडीए नेतृत्व पर जमकर हमला बोला है. राजद का कहना है कि भाजपा विपक्ष के नेताओं पर सवाल उठाती है, लेकिन अपने नेताओं और सहयोगियों के मामले में अलग पैमाना अपनाती है. पार्टी ने दावा किया कि उम्मीदवार बदलने का फैसला इस बात का संकेत है कि भाजपा के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा. राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने शनिवार को भाजपा … Read More

दीपाली

UP : सेक्स के आरोप के बाद नया धमाका, भाजपा नेत्री बोलीं- धमकाकर कराया गया समझौता 

महोबा की भाजपा नेत्री दीपाली तिवारी का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है. दो महीने पहले भाजपा जिलाध्यक्ष पर पद के बदले शारीरिक संबंध बनाने की मांग का आरोप लगाने वाली दीपाली ने अब दावा किया है कि उस समय उन्होंने अपनी मर्जी से समझौता नहीं किया था. बल्कि उन पर इतना दबाव बनाया गया कि परिवार को बचाने के लिए समझौता करना पड़ा. उनका आरोप है कि पति को जेल भेजने और बच्चों का भविष्य खराब करने की धमकी दी गई. अब उन्होंने नए वीडियो के जरिए पूरे मामले को फिर सामने ला दिया है. दीपाली तिवारी ने … Read More

बांकीपुर

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया अपना नाम

बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव से ठीक पहले बड़ा सियासी उलटफेर हो गया है. इस सीट से बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा उर्फ अभिषेक बंटी ने अचानक अपना नामांकन वापस ले लिया है. उन्होंने मीडिया के सामने साफ कर दिया कि वह पारिवारिक कारणों से इस बार चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे. उनके इस फैसले से हर कोई हैरान है, क्योंकि महज एक दिन पहले गुरुवार को ही उन्होंने बड़े लाव-लश्कर के साथ अपना पर्चा दाखिल किया था. उनके नामांकन के दौरान सीएम सम्राट चौधरी समेत एनडीए के तमाम बड़े दिग्गज नेता मौजूद थे. पर्चा भरने के बाद … Read More

राधाकृष्ण

नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वापस की अपनी सरकारी गाड़ी, पहले लौटा चुके हैं सुरक्षा गार्ड

झारखंड की राजनीति में अपनी बेबाक और बागी छवि के लिए मशहूर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने एक बार फिर ऐसा कदम उठाया है जिससे पूरी सरकार में खलबली मच गयी है. अपनी ही सरकार की ब्यूरोक्रेसी से नाराज चल रहे वित्त मंत्री ने अब अपनी सरकारी गाड़ी भी वापस कर दी है. इससे पहले वे अपनी सुरक्षा में लगे जवानों और तीन गाड़ियों को भी वापस लौटा चुके थे. उनकी नाराजगी इस कदर बढ़ चुकी है कि दिल्ली में मौजूद होने के बावजूद वे होटल ताज में आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन जैसे बड़े और महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल नहीं … Read More

झारखंड

झारखंड : निवेश पर बीजेपी के सवालों की हवा, बीजेपी सांसद ने ही कैसे निकाल दी?

पवन, रांची झारखंड की सियासत में इन दिनों एक ऐसा ‘पॉलिटिकल ट्विस्ट’ आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. निवेश और रोजगार के मुद्दे पर जहां एक तरफ झारखंड बीजेपी सीएम हेमंत सोरेन को घेरने के लिए ‘तलवार’ खींचे खड़ी थी, वहीं दूसरी तरफ पार्टी के अपने ही सांसद ने सीएम की पीठ थपथपा कर अपनी ही पार्टी के हाथों से ‘तलवार’ छीन ली. बीजेपी पूछ रही थी कि राज्य में निवेश और नौकरियां कहां हैं, और कुरुक्षेत्र से उसके अपने लोकसभा सांसद और देश के दिग्गज उद्योगपति नवीन जिंदल ने झारखंड में 70 हजार करोड़ रुपये के भारी-भरकम … Read More

हेमंत

दिल्ली की बैठक सिर्फ छलावा, विदेश दौरे का दें हिसाब… भाजपा का हेमंत सरकार पर तीखा वा’र

झारखंड में निवेश और रोजगार के मुद्दों पर बीजेपी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर सीधा हमला बोला है। प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने कहा है कि सरकार जनता को झूठे सपने दिखाकर भ्रमित करना बंद करे और निवेश-रोजगार के दावों पर साफ-साफ जवाब दे. बीजेपी ने दिल्ली में हुई स्टेक होल्डर्स मीट पर भी सवाल उठाए. संदीप वर्मा ने कहा कि बैठक में दूसरे विभागों के मंत्री तो दिखे, लेकिन राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर दिल्ली में होने के बाद भी गायब रहे. इससे साफ पता चलता है कि होटल ताज में हुई यह बैठक सिर्फ एक छलावा है और … Read More

अखिलेश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर रार :  अखिलेश ने भेजा मानहानि का नोटिस, निशिकांत बोले- विक्स की गोली खाओ

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले ने अब एक बड़ा राजनीतिक और कानूनी रूप ले लिया है. इस मामले के मुख्य आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बीच सीधी जंग छिड़ गई है. विवाद इतना बढ़ गया है कि अखिलेश यादव ने सपा के प्रदेश अध्यक्ष केके पाल के जरिए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को मानहानि का कानूनी नोटिस भेज दिया है. सपा ने इस पूरे मामले को लेकर इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है. यह पूरा झगड़ा सोशल … Read More

केंद्र का ब्लॉक आदेश रद्द, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का X अकाउंट होगा बहाल

मुस्कान चौधरी  दिल्ली हाई कोर्ट ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) को बड़ी राहत देते हुए उसके X (पहले ट्विटर) अकाउंट को बहाल करने का आदेश दिया है. अदालत ने केंद्र सरकार के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसके तहत अकाउंट ब्लॉक किया गया था. कोर्ट ने साफ कहा कि अभिव्यक्ति की आज़ादी पर किसी भी तरह की रोक कानून के तय मानकों पर परखी जानी चाहिए. सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि NEET परीक्षा से जुड़े माहौल को देखते हुए यह कदम उठाया गया था. उनका कहना था … Read More

प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर : क्या अबकी बार बैंड बाजा वाले से दूल्हा तक का सफर तय कर पाएंगे?

कनिका राणा, जोहार लाइव संवाददाता राजनीति सिर्फ मंचों, भाषणों और चुनावी नारों की कहानी नहीं होती. इसके पीछे कई ऐसे पल भी छुपे होते हैं, जिनसे आम जनता कभी रूबरू नहीं हो पाती. सत्ता के गलियारों में कभी-कभी ऐसे संवाद हो जाते हैं, जो न अखबारों की सुर्खियां बनते हैं, न किसी बयान का हिस्सा- मगर वो पल राजनीति की असली प्रवृत्ति, को उजागर कर देती हैं. ऐसा ही एक किस्सा है, जो सत्ता के गलियारों में कभी-कभी सुनने को मिलता है. बात उन दिनों की है, जब देश के एक बड़े रणनीतिकार को, जो चुनावी रणनीति बनाने में माहिर … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More