AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

रांची: भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने जेपीएससी की हालिया प्रतियोगिता परीक्षाओं और परिणामों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के संरक्षण में जेपीएससी अब योग्यता नहीं, बल्कि अव्यवस्था, अपारदर्शिता और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का प्रतीक बन चुका है. उन्होंने कहा कि एक ओर सिविल सेवा परीक्षा में 103 पदों के लिए 2204 अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर दिया जाता है, लेकिन कटऑफ तक जारी नहीं किया जाता, तीनों सदस्यों के हस्ताक्षर तक नहीं होते और मेरिट सूची पर गंभीर सवाल खड़े हो जाते हैं. दूसरी ओर बैकलॉग … Read More

एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे… की अवधारणा को बहस में लाने वाले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जानिये

मुस्कान चौधरी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय राजनीति के उन विरले नेताओं में थे, जिन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी. “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का उनका उद्घोष आज भी भारतीय राजनीति के सबसे चर्चित नारों में गिना जाता है.भारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रखर राष्ट्रवादी विचारक के रूप में उन्होंने देश की एकता के लिए अपना जीवन समर्पित किया. आज, 6 जुलाई को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 126वीं जयंती मनाई जा रही है. उनका जन्म 6 जुलाई 1901 को कोलकाता में हुआ था. … Read More

एसटी आरक्षित सीटों पर क्या चलेगी कैंची? आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने के. राजू के सामने रखी मांग

Ranchi : प्रस्तावित लोकसभा और विधानसभा परिसीमन को लेकर झारखंड में आदिवासी समाज ने अपनी चिंता खुलकर सामने रखी है. रविवार को पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के नेतृत्व में सामाजिक संगठनों, विधि विशेषज्ञों और जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल ने मोराबादी स्थित राज्य अतिथि गृह में एआईसीसी झारखंड प्रभारी के. राजू से मुलाकात कर अनुसूचित जनजाति (एसटी) के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को सुरक्षित रखने की मांग उठाई. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि परिसीमन के दौरान झारखंड की किसी भी एसटी आरक्षित लोकसभा या विधानसभा सीट में कटौती नहीं होनी चाहिए. यदि भविष्य में लोकसभा और विधानसभा की कुल सीटें बढ़ाई जाती हैं तो एसटी … Read More

एसआईआर

‘वोट पर नहीं होने देंगे चोट’… एसआईआर पर और क्या बोल गये के. राजू?

Ranchi : झारखंड में मतदाता सूची के एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू होते ही कांग्रेस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है. पार्टी ने साफ कर दिया है कि राज्य के किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं कटना चाहिए. अगर ऐसा हुआ तो कांग्रेस सड़क से लेकर चुनाव आयोग तक लड़ाई लड़ेगी. इसी रणनीति को लेकर रविवार को रांची में प्रदेश कांग्रेस की अहम बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की, जबकि प्रदेश प्रभारी के. राजू भी मौजूद रहे. बैठक में कांग्रेस के मंत्रियों, विधायकों, जिला अध्यक्षों … Read More

राजद

आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

आप सभी को राष्ट्रीय जनता दल के 30वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! बिहार के करोड़ों लोगों के लिए 5 जुलाई का दिन विशेष महत्व रखता है. क्योंकि 1997 को आज ही के दिन अनेक वरिष्ठ साथियों के साथ मिलकर हमने गरीबों, शोषितों, दबे कुचले वर्गों एवं अकलियतों के हकों और अधिकारों की प्राप्ति के लिए राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना की थी। यह कोई साधारण दिन नहीं है. इस दिन बिहार एवं देश की राजनीति की दशा एवं दिशा का कायापलट हुआ था. राष्ट्रीय जनता दल द्वारा गरीबों, शोषितो एवं आम जनमानस की भलाई के लिए किये गए संघर्ष, … Read More

रामविलास

जन्मदिन विशेष : नदी तैरकर स्कूल जाने वाला वो लड़का, जिसने राजनीति में ‘मौसम वैज्ञानिक’ बन रच दिया इतिहास

भारतीय राजनीति में एक ऐसा नेता भी हुआ, जिसके लिए दल मायने नहीं रखते थे, दिल मायने रखते थे. विचारधाराएं चाहे जो भी हों, दिल्ली की सत्ता की चाबी हमेशा उनके इर्द-गिर्द ही घूमती थी. बात हो रही है देश के सबसे कद्दावर दलित नेताओं में शुमार और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के संस्थापक रामविलास पासवान की. आज उनके 80वें जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं बिहार के एक सुदूर गांव से निकलकर लुटियंस दिल्ली के ‘किंगमेकर’ बनने तक की अनसुनी और मुकम्मल कहानी. कहानी शुरू होती है 5 जुलाई 1946 से. बिहार का खगड़िया जिला और गांव ‘शहरबन्नी’. … Read More

भाजपा

भाजपा देगी संगठन में भी 33 प्रतिशत आरक्षण, क्यों बढ़ी हुई है झारखंड भाजपा में बेचैनी

17 अप्रैल 2027, नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन विधेयक लोकसभा में पास नहीं हो पाया। सदन में विधेयक के गिरने पर भाजपा ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, डीएमके को नारी विरोधी बताया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए भाजपा लोकसभा व राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देना चाहती है। लेकिन भाजपा के अंदरखाने संगठन में भी जब महिलाओं को राज्य की प्रदेश कार्यसमितियों में 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का फैसला लिया गया तो इसे लेकर पार्टी में बेचैनी है। यह स्थिति ऐसे समय में आई है जब नवनिर्वाचित भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा अपनी टीम … Read More

अमर

जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

Ranchi : जमशेदपुर और आदित्यपुर बंद को लेकर भाजपा ने इसे जनता का ऐतिहासिक समर्थन बताया है. पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि यह सिर्फ भाजपा का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि आम लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया. उनके मुताबिक दुकानें, बाजार, कंपनियां और ठेला-खोमचे तक बंद रहे, जिससे साफ हो गया कि लोग राज्य सरकार की कार्यशैली से नाराज हैं. रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में अमर बाउरी ने मीडिया से कहा कि प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आह्वान पर बुलाया गया बंद पूरी तरह सफल रहा. उन्होंने दावा किया कि जनता ने पहली बार … Read More

आदित्य साहू

जमशेदपुर ह’त्याकांड : क्या बार संचालक के बचाव में उतरी बीजेपी? क्या बोल रहे हैं आदित्य साहू

Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर राज्य सरकार और पुलिस पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पुलिस असली आरोपियों तक पहुंचने के बजाय मनगढ़ंत कहानी बना रही है और केस को दूसरी दिशा में ले जाने की कोशिश कर रही है. इससे न सिर्फ मामला दबाया जा रहा है, बल्कि निर्दोष लोगों को भी फंसाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि झारखंड में किसी भी बड़ी घटना के बाद पुलिस का यही तरीका बन गया है कि लोगों का ध्यान असली मुद्दे से भटका दिया जाए. आदित्य साहू ने … Read More

झामुमो

जमशेदपुर ह’त्याकांड पर भी भाजपा को घेर रही झामुमो, क्या बोले बाबूलाल

Ranchi : जमशेदपुर में हिमांशू सिंह की हत्या को भाजपा मुद्दा बना रही है. 2 जुलाई को मशाल जुलूस व 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वान किया गया है. लेकिन झामुमो ने अब पूरे मामले में भाजपा को घेरान शुरू कर दिया है. दरअसल, जिस बार में विवाद के बाद हत्या हुई वह बार भाजपा नेता नीरज सिंह का है. नीरज सिंह की पत्नी हाल ही में भाजपा के समर्थन से मेयर का चुनाव भी लड़ी थीं. झामुमो के सोशल मीडिया हैंडलर से बीजेपी झारखंड पेज व दूसरे भाजपा नेताओं को भी घेरा जा रहा. गुरुवार को भी झामुमो … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More