AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
जमशेदपुर

हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

Ranchi : जमशेदपुर में हुई हालिया हत्या की घटना को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि यह सिर्फ एक हत्या नहीं बल्कि कानून व्यवस्था पर सीधा हमला है. उनके मुताबिक अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे पुलिस की मौजूदगी में भी वारदात को अंजाम देने से नहीं डर रहे हैं. प्रदेश कार्यालय में उन्होंने मीडिया से कहा कि घटना के विरोध में 2 जुलाई की शाम जमशेदपुर में मशाल जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग शामिल होंगे. वहीं 3 … Read More

एमएलसी

एक बार फिर; जिसका नहीं मिला लाइसेंस, उस कंपनी का भी बना रहे थे शराब, आरजेडी के पूर्व एमएलसी का कारनामा

किसलय शानू बिहार के पूर्व एमएलसी सुबोध राय मंगलवार 30 जून की रात झारखंड में अचानक चर्चित होने लगे. दरअसल राजधानी रांची के ओरमाझी इलाके में उनकी कंपनी तरंगिनी बॉटलर्स में शराब बनाने का काम चल रहा था. कंपनी को 8 पीएम और व्हाइट मिशचीफ नाम की शराब बनाने का लाइसेंस मिला हुआ था. लेकिन इसकी आड़ में वो उन शराब और बीयर कंपनियों के भी उत्पाद बना रहे थे, जिसका उन्हें लाइसेंस मिला ही नहीं था. ऐसे में गुप्त सूचना के आधार पर रांची पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित दो कंपनी … Read More

झारखंड

5 साल बाद फिर पूरी तरह एक्टिव होगा झारखंड राज्य सूचना आयोग, चारों सूचना आयुक्तों ने ली शपथ

Ranchi : झारखंड में लंबे इंतजार के बाद राज्य सूचना आयोग फिर से पूरी तरह काम करने की स्थिति में आ गया है. बुधवार को लोक भवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में राज्य के नवनियुक्त चारों सूचना आयुक्तों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल संतोष गंगवार ने सभी आयुक्तों को शपथ दिलाई. शपथ लेने वालों में वरिष्ठ पत्रकार अनुज सिन्हा, झामुमो के पूर्व प्रवक्ता तनुज खत्री, भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव अमूल नीरज खलखो शामिल हैं. इन चारों की नियुक्ति के साथ ही करीब पांच साल से अधर … Read More

पप्पू यादव

पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

Ranchi : पूर्णिया के सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने एक बड़ा दावा कर सियासत में खलबली मचा दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि झारखंड में ‘ऑपरेशन लोटस’ के तहत सरकार को अस्थिर करने की एक बहुत बड़ी साजिश रची गई थी। पप्पू यादव ने इस पूरे खेल के मुख्य सूत्रधार छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा को बताया है। पप्पू यादव ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा, आरके कंस्ट्रक्शन के मालिक और जेएमएम के पूर्व विधायक निजामुद्दीन रांची और धनबाद के बड़े होटलों में ठहरे थे। यह सारा खेल होटल के कमरों से … Read More

योग दिवस

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

Ranchi : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में जहां लोगों ने योग कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया, वहीं कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक सीपी सिंह और झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक भी देखने को मिली। पिछले साल की तरह इस बार भी दोनों नेताओं के बीच मजाक और राजनीतिक तंज का दौर चलता नजर आया। योग दिवस के राजकीय कार्यक्रम में ज्यादातर लोग सफेद टीशर्ट और सफेद ट्राउजर पहनकर पहुंचे थे। वहीं, भाजपा विधायक सीपी सिंह काले रंग के कपड़ों … Read More

बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

Bihar : पटना के जेडीयू (जनता दल यूनाइटेड)) दफ्तर में पार्टी की राज्य परिषद की बैठक चल रही है। बैठक में संगठन को मजबूत करने, सदस्यता बढ़ाने और आने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को एक बार फिर जिम्मेदारी दिए जाने पर भी मुहर लग सकती है। बैठक में कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं, जिनमें केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और अन्य प्रमुख नेता शामिल हैं। सबसे खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी … Read More

सरयू

आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

Ranchi : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की हार के बाद झारखंड की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच जदयू विधायक और पूर्व मंत्री सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा राजनीतिक सुझाव देते हुए कहा है कि उन्हें कांग्रेस से अलग होकर सरकार चलाने पर विचार करना चाहिए। सरयू राय ने दावा किया कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायक गठबंधन की रणनीति के मुताबिक वोट नहीं कर सके। मॉक पोल के दौरान भी जिस तरह की एकजुटता दिखनी चाहिए थी, वह नहीं दिखी। ऐसे में कांग्रेस की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होते हैं। सरयू राय … Read More

झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद महागठबंधन के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव में क्रॉस वोटिंग और कथित हॉर्सट्रेडिंग को लेकर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। कांग्रेस का कहना है कि चुनाव में विधायकों की खरीद-फरोख्त हुई, लेकिन पार्टी के विधायक एकजुट रहे और कांग्रेस अपने विधायकों के साथ मजबूती से खड़ी रही। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा, ‘’झारखंड में हॉर्सट्रेडिंग हुई है और विधायकों की खरीद-फरोख्त की गई है। हालांकि उन्हें इस बात की संतुष्टि है कि कांग्रेस के विधायक पार्टी के … Read More

भोला

झारखंड : आरजेडी-कांग्रेस में सिर फुटव्वल, कौन किसको दे रहा गिरेबान में झांकने की नसीहत

Ranchi : राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू द्वारा लगाए गए आरोपों पर राजद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव ने कहा कि के. राजू को राजद पर आरोप लगाने से पहले आत्ममंथन करना चाहिए और यह देखना चाहिए कि उनके दल में कहां चूक हुई है। रांची स्थित राजद प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भोला यादव ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में वे स्वयं चुनाव अभिकर्ता थे और राजद के सभी विधायकों ने उन्हें दिखाकर मतदान किया। उन्होंने कहा कि के. राजू का बयान पूरी तरह बेबुनियाद, मनगढ़ंत … Read More

राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी में उत्साह का माहौल है। चुनाव परिणाम सामने आते ही भाजपा नेताओं ने इसे एनडीए की एकजुटता और संगठन की जीत बताया। विधानसभा से लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय तक नेताओं ने नाथवानी को बधाई दी और उनके स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा प्रदेश कार्यालय में परिमल नाथवानी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए झारखंड के विकास के लिए फिर से पूरी ताकत … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More