AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

दिशोम गुरु शिबू सोरेन: आंदोलन से सत्ता तक, झारखंड की राजनीति का एक युग

“संताल 12 महीने मेहनत करता है, लेकिन भूखा रहता है और फसल महाजन ले जाते हैं, यह व्यवस्था बदलनी चाहिए.” सत्तर के दशक में दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने महाजनी प्रथा के दौर में यह बात कही थी. यहीं से झारखंड की राजनीति का एक बड़ा टर्निंग पॉइंट आता है. इस दौर को धनकटनी आंदोलन के नाम से जाना जाता है. झारखंड के इतिहास में कुछ नाम ऐसे हैं, जिन्हें सिर्फ राजनीतिक नेताओं की सूची में नहीं रखा जा सकता. वे एक दौर, एक आंदोलन और एक सामाजिक चेतना का हिस्सा बन जाते हैं. शिबू सोरेन भी ऐसा ही एक … Read More

बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

बिहार की राजनीति में बांकीपुर उपचुनाव का परिणाम जितना बड़ा कर के दिखाया जा रहा है उतना भी बड़ा नहीं है लेकिन इस जीत को कम कर के भी नहीं आंका जाना चाहिए. प्रशांत किशोर ने वह सीट जीत ली है जिस पर 1995 के बाद से भाजपा कभी नहीं हारी थी. जन सुराज पार्टी के गठन के बाद यह उनकी पहली चुनावी जीत है. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को 19,324 वोटों से हराया. उन्हें 64,151 वोट मिले, जबकि भाजपा को 44,827 वोट मिले. राजद तीसरे स्थान पर सिमट गई. लेकिन सवाल यह है कि क्या बांकीपुर का … Read More

झारखंड: बोकारो वन भूमि घोटाले में सीआईडी का दावा, पावर ऑफ अटॉर्नी और शेल कंपनी से रची गई साजिश

किसलय शानू, रांची झारखंड सीआईडी द्वारा दर्ज बहुचर्चित 95.65 एकड़ कथित वन भूमि हस्तांतरण एवं जालसाजी मामले में रांची स्थित सीआईडी की विशेष अदालत ने आरोपी शैलेश कुमार सिंह की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है. अतिरिक्त न्यायायुक्त-सह-विशेष न्यायाधीश (सीआईडी/एटीएस) कुलदीप की अदालत ने माना कि मामले की जांच अभी जारी है और उपलब्ध सामग्री प्रथम दृष्टया गंभीर आपराधिक साजिश की ओर संकेत करती है. अदालत ने कहा कि इस स्तर पर आरोपी को जमानत देना जांच को प्रभावित कर सकता है. सीआईडी के अनुसार, मामला बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र के मौजा टेटुलिया स्थित प्लॉट संख्या 426, … Read More

Keshav Prasad Maurya

यूपी : केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, ‘मदरसा आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है’

बांग्लादेश की निर्वासित लेखिका तस्लीमा नसरीन के मदरसों पर दिए गए विवादित बयान के बाद सियासी बहस तेज हो गई है. कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तस्लीमा नसरीन ने दावा किया कि बांग्लादेश के मदरसे “जिहादी तैयार करने की फैक्ट्री” बन गए हैं और कट्टरपंथी सोच को बढ़ावा दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में धार्मिक कट्टरता लगातार बढ़ रही है और इसके लिए मदरसों की शिक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जानी चाहिए. तस्लीमा नसरीन के इस बयान का समर्थन करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने और भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने … Read More

Anurag Thakur, Parvesh Verma

‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

‘गोली मारो सालों को’ जैसे कथित भड़काऊ भाषणों को लेकर भाजपा नेताओं अनुराग ठाकुर और परवेश वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने समीक्षा याचिका खारिज कर दी है. सीपीआई (एम) नेता बृंदा करात ने सुप्रीम कोर्ट के 29 अप्रैल के उस फैसले को चुनौती देते हुए समीक्षा याचिका दाखिल की थी, जिसमें अदालत ने कहा था कि 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए भाषणों के आधार पर दोनों नेताओं के खिलाफ कोई संज्ञेय अपराध नहीं बनता. सुप्रीम कोर्ट ने अपने पहले के फैसले पर दोबारा विचार करने का कोई आधार … Read More

झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के किसी भी वर्ग के साथ अन्याय नहीं होने देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं के भविष्य से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और प्रत्येक अभ्यर्थी को न्याय मिलेगा. यह बात झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने बयान जारी कर कही. हर वर्ग के साथ न्याय और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सरकार की प्राथमिकता उन्होंने कहा कि JPSC मामले की आड़ में सरकार के खिलाफ साजिश रचने और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों का चेहरा … Read More

झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

विजय उराँव आगामी 6 अगस्त से झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने वाला है, इस दौरान कई विधायक अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं को लेकर सरकार से सवाल करेंगे. लेकिन उनके सवालों का क्या हाल होता है, आपको इस रिपोर्ट से जानने की जरूरत है. एक संवेदनशील विषय को विधानसभा से अपराध अनुसंधान विभाग (CID) तक पहुंचने में कितना समय लग सकता है? एक साल, दो साल या एक सरकार का कार्यकाल… नहीं. झारखंड में एक मुद्दे को CID तक पहुंचने में पूरे 11 साल लग गए. 2015 की वो विधानसभा कार्रवाई, जहाँ से बात शुरू हुई दरअसल, मामला … Read More

शहजाद पूनावाला

बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने इस बार ऐसा तंज कसा कि बयान राजनीति से ज्यादा कॉमेडी शो का हिस्सा लगने लगा.  पूनावाला ने कहा कि वे पीएम मोदी से पूरी तरह निराश हैं, क्योंकि 12 साल हो गए, लेकिन मोदी ठीक से ‘डिक्टेटर’ भी नहीं बन पाए. पूनावाला ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘फ्रेंड्स, आई एम टोटली डिसअपॉइंटेड विद प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी. 12 साल हो गए और वे एक फेलियर हैं.. फेलियर.. उनको ठीक से डिक्टेटर बनना भी नहीं आ रहा है.’ ‘असली डिक्टेटरशिप देखनी है तो कांग्रेस का इतिहास देखिए’ इसके … Read More

Arvind Kejriwal

E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ऐलान करते हुए कहा कि वे 4 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास तक मार्च करेंगे और केंद्र की E20 फ्यूल पॉलिसी में बदलाव की मांग करने वाली नागरिकों की एक याचिका सौंपेंगे. कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में E20 फ्यूल पर आयोजित एक टाउन हॉल मीटिंग को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, “मैं मंगलवार दोपहर अर्जियां इकट्ठा करूंगा और करीब 100 लोगों के साथ लोक कल्याण मार्ग स्थित नरेंद्र मोदी के आवास तक मार्च का नेतृत्व करूंगा.” बातचीत के दौरान केजरीवाल ने कहा कि लोगों ने … Read More

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में पहलगाम जैसी आतंकी वारदात, घटना पर किसने क्या कहा

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने पहलगाम जैसी वारदात को अंजाम देते हुए दो प्रवासी मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना शुक्रवार रात दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के केलाम इलाके में हुई. मृतकों की पहचान छत्तीसगढ़ निवासी दीपक रात्रे और भूपेंद्र के रूप में हुई है. दोनों ईंट-भट्ठे पर काम करते थे. जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने दोनों मजदूरों का नाम पूछने के बाद उन्हें गोली मारी. स्थानीय लोगों ने करीब 10-12 राउंड गोलियां चलने की आवाज सुनी. बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त ईंट-भट्ठे पर कई प्रवासी मजदूर मौजूद थे, लेकिन हमलावरों ने सिर्फ … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More