AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बोले हेमंत सोरेन – सरकार के दरवाजे खुले हैं, हर सुझाव गंभीरता से सुना जाएगा

रांची: झारखंड विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से संवाद का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि युवाओं की चिंताएं सरकार के लिए अत्यंत गंभीर विषय हैं. हेमंत सोरेन ने कहा कि पेपर लीक केवल झारखंड की समस्या नहीं है, बल्कि देश के कई राज्यों के युवाओं के सामने यह एक बड़ी राष्ट्रीय चुनौती बन चुकी है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस मामले में पूरी गंभीरता के साथ काम कर रही है और संबंधित एजेंसियां दिन-रात जांच में जुटी हैं. अब तक कई दोषियों को … Read More

बायोमास में 2,813 मेगावाट की संभावित क्षमता, फिर भी झारखंड में नहीं बना बायो-एनर्जी क्लस्टर

रांची: झारखंड में बायोमास से ऊर्जा उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन इस क्षमता का बड़े स्तर पर इस्तेमाल अब तक नहीं हो पाया है. खेतों के अवशेष, पशुओं का गोबर, जैविक कचरा और अन्य संसाधनों से बिजली, बायोगैस और दूसरी ऊर्जा परियोजनाएं विकसित की जा सकती हैं. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ किसानों को अतिरिक्त आय का रास्ता मिल सकता है. लोकसभा में 5 अगस्त को पूछे (Q.N. 2968) गए सवाल के जवाब में केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) ने बताया कि झारखंड में बायो-एनर्जी क्लस्टर को समर्थन देने वाली कोई सरकारी … Read More

रांची का छात्र आंदोलन—सिर्फ एक परीक्षा का विवाद या वर्षों से जमा होता आक्रोश?

किसलय शानू, रांची झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता को लेकर उभरे छात्र आंदोलन का केंद्र बनी हुई है. आंदोलन की शुरुआत हालिया जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के आरोपों से हुई, लेकिन धरना स्थल पर पहुंचने वाले अभ्यर्थियों का कहना है कि यह सिर्फ एक परीक्षा का मामला नहीं है. उनके अनुसार, वर्षों से भर्ती परीक्षाओं में देरी, पेपर लीक के आरोप, परिणामों में विलंब और चयन प्रक्रिया को लेकर उठते सवालों ने युवाओं के भीतर गहरा असंतोष पैदा किया है. हाल के दिनों में आंदोलन लगातार जारी रहा और इसे विभिन्न सामाजिक तथा राजनीतिक … Read More

झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

रांची. यह पत्र किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि आंदोलनरत छात्रों की पीड़ा को देखते हुए लिख रहा हूं. 1974 के छात्र आंदोलन से मेरी राजनीतिक यात्रा शुरू हुई थी, इसलिए छात्रों के दर्द, संघर्ष और उनकी अपेक्षाओं को अच्छी तरह समझता हूं. भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने लिए CID नहीं CBI से जांच कराएं. यह बात झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को लिखे खुले पत्र में कही. रघुवर दास ने JPSC, JSSC और CGL परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि झारखंड के छात्र बिना वजह सड़कों … Read More

संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

विजय उरांव, रांची क्या स्वायत्त जिला परिषदों की अहमियत कम हो गई है, या इन्हें राज्य सरकारों द्वारा जानबूझकर कमजोर किया जा रहा है. यह सवाल तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर लोकसभा क्षेत्र से सांसद टी. आर. बालू ने गृह मंत्रालय से पूछा (Q.N. 2745) था. सांसद ने केंद्र सरकार को बताया था कि जनजातीय स्वायत्त परिषदों के द्वारा केंद्र सरकार से इस बात को लेकर शिकायत की है. सांसद ने सरकार से यह भी जानना चाहा कि अगर राज्य सरकारों द्वारा इन परिषदों की स्वायत्तता में हस्तक्षेप या कमी की शिकायतें मिली हैं, तो केंद्र सरकार ने इस दिशा में क्या … Read More

Shibu Soren

झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

जामताड़ा : दिशोम गुरु और झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता, पद्म भूषण से सम्मानित दिवंगत शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर मंगलवार को जामताड़ा शहर के इंदिरा चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस मौके पर जामताड़ा के डीसी आलोक कुमार, एसपी शंभू कुमार सिंह समेत झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और अन्य अतिथियों ने दिशोम … Read More

JPSC प्रोटेस्ट: कितना राजनीतिक, कितना गैर-राजनीतिक?

झारखंड लोक सेवा आयोग यानी JPSC की परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर रांची में छात्रों का आंदोलन जारी है. आंदोलन के बीच अब एक और सवाल उठ रहा है, क्या यह आंदोलन पूरी तरह छात्र केंद्रित और गैर-राजनीतिक है या फिर धीरे-धीरे इसका राजनीतिकरण हो रहा है? दरअसल, आंदोलन में छात्रों के बीच भी दो अलग-अलग धड़े दिखाई दे रहे हैं. एक धड़ा ऐसा है जो राजनीतिक दलों और नेताओं से पूरी तरह दूरी बनाए रखना चाहता है. इन छात्रों का मानना है कि आंदोलन में राजनीतिक नेताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ने से छात्रों की मूल मांगें पीछे छूट … Read More

kalpana Soren

झारखंड: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर कल्पना सोरेन बोलीं, सरकार समाधान निकालने में जुटी

रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले कई दिनों से छात्रों का आंदोलन जारी है. छात्र JPSC-JSSC में सुधार के साथ-साथ परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की जांच CBI से कराने की मांग कर रहे हैं. छात्रों के लगातार चल रहे आंदोलन और CID की कार्रवाई के बीच गांडेय विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का बयान सामने आया है. दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर नेमरा पहुंचीं कल्पना सोरेन से जब पत्रकारों ने छात्र आंदोलन को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस मुद्दे को लेकर काफी संवेदनशील हैं. उन्होंने … Read More

JSSC-CGL में हिमंता की एंट्री, सरकार पर साधा निशाना कहा, छात्रों की मांगे जायज

झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा को लेकर चल रहे विवाद और अभ्यर्थियों के आंदोलन पर असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा भी खुलकर आये हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आंदोलनरत छात्रों को अपना नैतिक समर्थन दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड की झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार पर भर्ती प्रक्रिया में कोई पारदर्शिता नहीं है. हिमंत बिस्वा सरमा ने लिखा कि झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें JSSC-CGL अभ्यर्थियों की पीड़ा, आक्रोश और भर्ती प्रक्रिया को लेकर उनकी चिंताओं को करीब से देखने का अवसर मिला था. उन्होंने कहा कि आज जब छात्र अपने भविष्य और न्याय की मांग को लेकर आंदोलन … Read More

उदयनिधि स्टालिन

तृषा पर विवादित टिप्पणी मामले में उदयनिधि स्टालिन हिरासत में, तमिलनाडु पुलिस ने लिया एक्शन

तमिलनाडु में डीएमके नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने चेन्नई स्थित उनके घर से हिरासत में ले लिया है. यह कार्रवाई तंजावुर में कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित डीएमके की रैली में कथित आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणी किए जाने के मामले में हुई है. उदयनिधि पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है. मामले में तमिलगा वेत्री कझगम यानी टीवीके की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी. इस पूरे विवाद ने उस वक्त और तूल पकड़ लिया, जब रैली के … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More